गोमती चक्र को घर में रखने के फायदे
गोमती चक्र एक प्रकार का पत्थर होता है, जो गोमती नदी में पाया जाता है जो बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसा माना गया है कि ये भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र का रूप हो।
Gomati Chakra: अपने जीवन में खुशहाली, धन, संपदा हर व्यक्ति चाहता है। इसके लिए व्यक्ति कितने सारे उपायों को करता है। कभी वास्तु उपाय तो कभी ज्योतिषी उपाय। उनमें से एक उपाय अपने घर में गोमती चक्र को रखना भी है,जो एक भाग्यशाली पत्थर है। ऐसा माना जाता है जिस घर में गोमती चक्र होता है वहां भगवान विष्णु और लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है।
ज्योतिष शास्त्र में गोमती चक्र काफी महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तव, में गोमती चक्र एक प्रकार का पत्थर होता है, जो गोमती नदी में पाया जाता है जो बहुत ही पवित्र माना गया है। ऐसा माना गया है कि ये भगवान कृष्ण के सुदर्शन चक्र का रूप हो। यह एक चमत्कारिक पत्थर है। अगर ये किसी व्यक्ति के पास है तो उसकी सुरक्षा कवच का काम करता है। गोमती चक्र को घर में रखने से घर का वास्तु दोष दूर हो जाता है।
गोमती चक्र के प्रभाव से घर में सुख शांति का माहौल रहता है और इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। चलिए जानते हैं गोमती चक्र को घर में रखने से आपको क्या क्या लाभ मिल सकते है।
गोमती चक्र (Gomati Chakra) को वास्तु शास्त्र के आधार पर घर में रखने के कुछ विशेष फायदे माने जाते हैं, खासतर पूजा और ध्यान के उद्देश्य से. यह हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है और यह गोमती नदी के किनारे पाए जाते हैं. निम्नलिखित हैं कुछ गोमती चक्र के घर में रखने के फायदे:
Also read : धनतेरस पर इन चीजों को खरीदने से बनी रहती है बरकत
पूजा और साधना

गोमती चक्र को पूजन और ध्यान के उद्देश्य से रखने से आध्यात्मिक विकास में सहायक हो सकता है. इसका प्रतीक ध्यान के साथ उपयोग किया जा सकता है और आपको मानसिक शांति और आध्यात्मिक जागरूकता में मदद मिल सकती है।
धन और समृद्धि

ऐसा माना जाता हैं कि गोमती चक्र को घर में रखने से धन और समृद्धि में वृद्धि होती है I इसका प्रतीक भी धन की वृद्धि को संकेतित करता है। इसको पूजा कक्ष और तिजोरी रखने से धन आगमन के द्वार खुल जाते हैं।
सुरक्षा

गोमती चक्र को घर के प्रवेश द्वार पर या पूजा स्थल पर रखने से घर की सुरक्षा और रक्षा में मदद मिल सकती है, क्योंकि इसे मान्यता में घर को बुराई से बचाने का एक उपाय माना जाता है,और घर का वास्तु दोष भी दूर हो जाता है।
संतान सुख

अगर आपको संतान प्राप्ति में बाधा आ रही है तो इससे इसे संतान सुख को बढ़ाने के लिए भी उपयोग कर सकती है।
धार्मिक महत्व

गोमती चक्र को हिन्दू धर्म में महत्वपूर्ण माना जाता है और इसे गौ माता के आशीर्वाद के प्रतीक के रूप में भी देखा जाता है।
रोग और बुराई से सुरक्षा

अगर आप लगातार बीमार हो जाते हैं,या आपको और आपके बच्चे को नजर लग जाती है तो 3 गोमती चक्र को अपने और बच्चे के ऊपर से सात बार उतारकर किसी निर्जन स्थान पर फेंक दे बिना मुड़े वापस आ जाए इससे नजर दोष दूर हो जाता है।
दाम्पत्य सुख

अगर पति पत्नी में अक्सर कलह रहता है तो गोमती चक्र रखने से दाम्पत्य जीवन में मधुरता आती है।
इस प्रकार गोमती चक्र घर में रखना आपके जीवन में खुशहाली और समृद्धि लाता है।
