God Idols Tip: हर हिंदू घर में एक मंदिर जरूर होता है। घर में मंदिर होना बहुत ही अनिवार्य है। इससे आपके घर में सकारात्मकता आती है। घर का मंदिर वो पवित्र स्थान होता है, जहां आप अपने मन की शांति के लिए कुछ वक्त शांति से बैठ सकते हैं। हर घर के मंदिर में लोग अपने ईष्ट देव से लेकर कई देवी-देवताओं की तस्वीरें और मूर्तियां रखते हैं।
यह भी देखें-नाक के ऊपर बढ़ गए हैं व्हाइटहेड्स, इस्तेमाल करें ये होममेड मास्क: Whiteheads Homemade Mask
ऐसे में ज्यादातर ऐसा होता है कि मंदिर के अंदर बहुत सारी तस्वीरें और मूर्तियां जमा हो जाती हैं। ऐसे में वास्तु का ख्याल रखना बहुत ही जरूरी हो जाता है, वरना सकारात्मकता की जगह ये आपके लिए नेगेटिव एनर्जी का सोर्स बन सकती हैं। हमारे आज के इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि घर के मंदिर में वास्तु का कैसे ख्याल रखा जाए।
मूर्तियों का स्थान बदले

अगर आपके घर में एक ही भगवान की कई मूर्तियां और तस्वीरें इकट्ठी हो गई हैं, तो आपको उन्हें कभी भी आपको आमने-सामने नहीं रखना चाहिए। आपकी इस गलती से आपके घर में नेगेटिविटी पैदा हो सकती है। कोशिश करें एक देवता की एक से ज्यादा मूर्ति मंदिर में ना रखें और रखनी ही पड़े, तो उनके मुंह अलग-अलग दिशा में रखें। ध्यान रहे दोनों की छवि एक-दूसरे पर नहीं पड़नी चाहिए।
जोड़े में रखें मूर्तियां

कई बार मंदिर में एक ही देवी या देवती की कई मूर्तियां हो जाती हैं, ऐसे में कोशिश करें उन्हें मंदिर से हटा दें। इसके अलावा ध्यान रहे कि या तो एक ही मूर्ति रखें या फिर उस मूर्ति को जोड़े में रखें। इससे आपके घर के मंदिर में पॉजिटिविटी बनी रहती है। साथ ही आपका मंदिर बहुत ज्यादा भरा-भरा भी नहीं लगता। मंदिर में मूर्तियां रखते समय ध्यान रखें कि उन्हें पीठ ना दिखाएं।
ना रखें बहुत ज्यादा मूर्तियां
अगर वास्तु शास्त्र की मानें तो एक ही देवी-देवता की एक से ज्यादा मूर्ति मंदिर में रखनी ही नहीं चाहिए। अगर आपको आप किसी एक भगवान की एक से ज्यादा मूर्तियां हैं, तो आप उन्हें मंदिर के अलावा घर के किसी अन्य स्थान पर भी रख सकते हैं।
हमेशा इस बात का भी ख्याल रखें कि घर या फिर घर के मंदिर में आप जो भी मूर्ति रखें वो रौद्र रुप में ना हो। देवी-देवताओं की हमेशा मुस्कुराती हुआ पॉजीटिव मूर्ति या तस्वीर ही लगानी चाहिए। इससे आपके घर में कलेश पैदा हो सकता है। साथ ही आपकी इस गलती के कारण आपके जीवन में कई तरह की परेशानियां भी पैदा हो सकती हैं।
कभी ना रखें खंडित मूर्तियां

अगर आपके घर में कोई मूर्ति या तस्वीर खंडित हो गई है, तो उसे तुरंत घर से और अपने मंदिर से हटा लें। टूटी-फूटी मूर्तियां और फटी हुई भगवान की तस्वीरें आपके घर में मुसीबतें लगा सकती हैं। इससे घर में नकारात्मकता का संचार होने लगता है।
आपको भी घर के मंदिर से जुड़े इन वास्तु नियमों का खास ख्याल रखना चाहिए। इनका पालन करने से आपके घर में सुख-शांति बनी रह सकती है। ऐसे में आपको भी इन नियमों का ध्यान रखना चाहिए।
