20+ गोवा बीच के ये हैं घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Famous Places in Goa Beach : गोवा काफी खूबसूरत जगह है, जहां जाकर आप कई बीचेज का आनंद ले सकते हैं। आइए जानते हैं इस बारे में-
Goa Mein Ghumne ki Best Jagah: भारत के लगभग हर एक कपल्स की चाहत होती है कि वे एक बार गोवा जरूर जाएं। यहां जाना आपके लिए एक अद्भुत एक्सपीरियंस हो सकता है। यहां के वॉटर फन एक्विटीज से लेकर सी फूड्स का इंजॉय करना आपके लिए काफी अलग हो सकता है। आप यहां कई खूबसूरत जगहों पर जा सकते हैं। आज इस लेख में हम आपको गोवा बीच के आसपास 20 ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जो आपको अलग एक्सपीरियंस दे सकता है। आइए जानते हैं गोवा में घूमने की 20+ जगहों की लिस्ट-
गोवा बीच में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगह – Famous Places in Goa Beach in Hindi
| जगह शहर से दूरी | किलोमीटर |
| कैलंगुट बीच (Calangute Beach) | 10 किलोमीटर |
| फोर्ट अगुआड़ा (Fort Aguada) | 6 किलोमीटर |
| गोवा का क्रूज (Cruise in Goa) | 1 किलोमीटर |
| गोवा का वॉटर स्पोर्ट (Water Sports in Goa) | 26 किलोमीटर |
| दूधसागर फॉल्स (Dudhsagar Falls) | 52 किलोमीटर |
| अंजुना बीच (Anjuna Beach) | 13 किलोमीटर |
| चापोरा फोर्ट (Chapora Fort) | 16 किलोमीटर |
| थालास्सा (Thalassa) | 15 किलोमीटर |
| बसिलिका चर्च (Basilica Church) | 9 किलोमीटर |
| बागा बीच (Baga Beach) | 10 किलोमीटर |
| बटरफ्लाई बीच (Butterfly Beach) | 56 किलोमीटर |
| दीवार आइलैंड (Divar Island) | 9 किलोमीटर |
| स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving in Goa) | 14 किलोमीटर |
| शॉपिंग मार्केट (Shopping in Goa) | 2 किलोमीटर |
| डोना पाउला (Dona Paula) | 5 किलोमीटर |
| अरंबोल बीच (Arambol Beach) | 25 किलोमीटर |
| वागटोर बीच (Vagator Beach) | 15 किलोमीटर |
| टिटोस नाइट क्लब (Tito’s Night Club) | 10 किलोमीटर |
| ब्रिटोस (Bristtos) | 11 किलोमीटर |
| मैम्बॉस (Mambos) | 10 किलोमीटर |
कैलंगुट बीच (Calangute Beach)

कलंगुट बीच उत्तरी गोवा का सबसे लंबा बीच है, जो कैंडोलिम से बागा तक फैला हुआ है। यह अपने विशाल आकार और लोकप्रियता के कारण लोगों को अपनी ओर काफी ज्यादा आकर्षित करता है। यह दुनिया भर के पर्यटकों और बैकपैकर्स के लिए एक केंद्र है।
प्रवेश शुल्क
इस बीच पर आने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। हालांकि, अगर आप वॉटर गेम्स का मजा लेना चाहते हैं, तो उसके लिए अलग-अलग शुल्क रखे गए हैं। यहां आप किसी भी समय जा सकते हैं।
फोर्ट अगुआड़ा (Fort Aguada)
फोर्ट अगुआड़ा 17वीं सदी का पुर्तगाली किला है, जो मंडोवी नदी और अरब सागर के संगम पर स्थित है। किले की ढहती हुई प्राचीर पंजिम से लगभग 18 किमी दूर सिंक्वेरिम बीच पर खड़ी है। किले का मुख्य आकर्षण चार मंजिला लाइटहाउस है, जहां सूर्यास्त का शानदार दृश्य देखने को मिलता है।

प्रवेश शुल्क
इस फोर्ट में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9.30 से शाम के 6 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं।
गोवा का क्रूज (Cruise in Goa)
गोवा बीच जाकर आप यहां के क्रूज का आनंद जरूर लें। यहां से आपको विदेशी नज़ारे, स्वच्छ जल और सूर्यास्त के मनमोहक दृश्यों को देखने का आनंद मिल सकता है। गोवा में कई तरह के क्रूज हैं, जिनमें साधारण शाम के क्रूज, रोमांटिक डिनर क्रूज, बैकवाटर क्रूज और कैसीनो क्रूज शामिल हैं। ये सभी आमतौर पर पंजिम के मीरामार बीच से शुरू होते हैं।

प्रवेश शुल्क
गोवा के क्रूज का आनंद लेने के लिए आपको अलग-अलग शुल्क देने पड़ते हैं। साथ ही समय भी अलग-अलग निर्धारित होता है।
गोवा का वॉटर स्पोर्ट (Water Sports in Goa)
गोवा बीच जाकर आपने यहां के वॉटर स्पोर्ट्स का मजा नहीं लिया, तो आपका ट्रिप अधूरा हो सकता है। यहां के शांत और स्वच्छ बीच के बीच वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद लेना आपके लिए रोमांचक हो सकता है। बागा, कैलंगुट, बेनौलिम, कैंडोलिम और आस-पास के समुद्र तटों पर वॉटर स्पोर्ट्स का आनंद ले सकते हैं, जो काफी अधिक लोकप्रिय हैं और भारी भीड़ को अपनी ओर खींचते हैं।

प्रवेश शुल्क
वॉटर स्पोर्ट्स में कई तरह के गेम्स का आनंद लिया जा सकता है, जिसमें कि नीबोर्डिंग, काइट सर्फिंग, स्नोर्कलिंग, पैरासेलिंग और पैराग्लाइडिंग, डाइविंग, कयाकिंग और कई अन्य शामिल है। इन सभी गेम्स के शुल्क अलग-अलग हो सकते हैं।
दूधसागर फॉल्स (Dudhsagar Falls)

दूधसागर भारत के सबसे ऊंचे झरनों में से एक है। यह झरना मोलेम नेशनल पार्क के अंदर स्थित है। यह राजसी झरना गोवा-कर्नाटक सीमा पर पणजी से लगभग 60 किमी दूर अंतर्देशीय क्षेत्र में स्थित है। यह 310 मीटर ऊंचा झरना मंडोवी नदी पर चार स्तरों में विभाजित है और पहाड़ी से नीचे आसानी से बहते दूध की भारी धार जैसा दिखता है। इसलिए इसका नाम दूधसागर रखा गया है।
प्रवेश शुल्क
यहां जाने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को प्रवेश शुल्क के रूप में 20 रुपये देना होता है। आप यहां दिन के समय कभी भी जा सकते हैं।
अंजुना बीच (Anjuna Beach)

पंजिम के पास 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित अंजुना बीच उत्तरी गोवा के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक है, जो लगभग 2 किलोमीटर तक फैला हुआ है। यह एक तरह का हिप्पी स्वर्ग है, जो अपनी चट्टानों के लिए जाना जाता है। यह फैमिली से लेकर कपल्स के लिए एक परफेक्ट जगह हो सकती है। इस बीच पर आपको नाइटक्लब, बीच शैक, वाटरस्पोर्ट्स, फुल-मून पार्टियों और पिस्सू बाजारों के लेने का आनंद मिलेगा।
प्रवेश शुल्क
इस बीच पर जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी समय जा सकते हैं।
चापोरा फोर्ट (Chapora Fort)

मापुसा से 10 किमी दूर स्थित चापोरा किला गोवा के सबसे प्रसिद्ध किलों में से एक है। पुर्तगालियों द्वारा 1717 में निर्मित चापोरा किले का एक लंबा और आकर्षक इतिहास जुड़ा हुआ है। इसे ‘दिल चाहता है किला’ के नाम से जाना जाता है, इसकी प्रसिद्धि का मुख्य कारण 2001 में यहां शूट की गई बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म थी। यह एक शानदार जगह है, जहां से समुद्र और चापोरा नदी के खूबसूरत नज़ारे दिखाई देते हैं।
प्रवेश शुल्क
इस किला में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9.30 से शाम के 5 बजे तक जा सकते हैं। सूर्यास्त का नजारा देखना काफी अद्भुत हो सकता है।
थालास्सा (Thalassa)

थलासा- ग्रीक टैवर्ना गोवा के सबसे लोकप्रिय रेस्तरां में से एक है। सिओलिम के साथ बैकवाटर में स्थानांतरित होने के बाद थलासा अपने सिग्नेचर कॉकटेल और सूर्यास्त की शाम के लिए प्रसिद्ध है। ग्रीस के सांस्कृतिक स्वाद से भरपूर डिशेज को यहां परोसा जाता है।
प्रवेश शुल्क
यह एक रेस्तरां हैं, जहां ग्रीक डिशेज मिलता है। ऐसे में शुल्क डिशेज के आधार पर अलग-अलग हो सकते हैं। आप यहां सुबह 8.30 बजे से रात के 1 बजे तक जा सकते हैं।
बसिलिका चर्च (Basilica Church)

गोवा में स्थित बेसिलिका ऑफ बॉम जीसस चर्च भारत में अपनी तरह का अनूठा चर्च है और अपनी बारोक वास्तुकला के लिए जाना जाता है। 1594 में निर्मित और 1605 में पवित्रा, इस चर्च का निर्माण भारत में ईसाई धर्म की शुरुआत के साथ हुआ। यह चर्च पंजिम से लगभग 10 किमी दूर बैंगुइनिम में पुराने गोवा में स्थित है। गोवा का सबसे पुराना चर्च, इसमें सेंट इग्नाटियस लोयोला के एक खास दोस्त सेंट फ्रांसिस जेवियर के अवशेष हैं, जिनके साथ उन्होंने सोसाइटी ऑफ जीसस (जेसुइट्स) की स्थापना की थी। 400 साल बाद भी यहां के अवशेष अच्छी स्थिति में हैं।
प्रवेश शुल्क
इस चर्च में प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां सुबह 9.30 बजे से शाम के 6.30 बजे तक जा सकते हैं।
बागा बीच (Baga Beach)

उत्तरी गोवा के सबसे लोकप्रिय समुद्र तटों में से एक बागा बीच पंजिम से लगभग 30 किलोमीटर उत्तर में कलंगुट बीच के करीब स्थित है। बागा गोवा की अपनी चकाचौंद भरी नाइटलाइफ के लिए काफी प्रसिद्ध है। इस बीच के आसपास ब्रिटो, टिटो और मम्बोस जैसे प्रमुख स्थान है। यह गोवा में सबसे ज़्यादा देखे जाने वाले समुद्र तटों में से एक है।
प्रवेश शुल्क
यहां जाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।
बटरफ्लाई बीच (Butterfly Beach)

गोवा के कैनकोना क्षेत्र में पालोलेम के दक्षिण में बटरफ्लाई बीच स्थित है। यह बीच जिसे हनीमून बीच के नाम से भी जाना जाता है, घने पेड़ों से घिरा एक छोटा सा कोव है। यह गोवा के सबसे एकांत और कम प्रसिद्ध बीच में से एक है। बटरफ्लाई बीच तक ज़्यादातर नज़दीकी बीच से नाव (फेरी) की सवारी द्वारा पहुंचा जा सकता है, जो इसके आकर्षण को और बढ़ा देता है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।
दीवार आइसलैंड (Divar Island)

गोवा में पंजिम से 10 किलोमीटर की दूरी पर स्थित, दिवार आइसलैंड प्रकृति की सुंदरता के बीच घने जंगलों में छिपा हुआ एक धरती के स्वर्ग जैसा है। य़हां आपको कई नौका सेवा उपलब्ध हो सकती हैं। यह द्वीप प्राकृतिक सुंदरता, शांति और स्थिरता का पर्याय है। आम तौर पर यह ‘विलेज स्टक इन टाइम’ के रूप में पहचाना जाने वाला पर्यटन क्षेत्र है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां कभी भी जा सकते हैं।
स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving in Goa)

गोवा में स्कूबा डाइविंग एक बेहतरीन एक्विटी है, जो आपको एक अलग दुनिया में ले जाएगी। स्कूबा डाइविंग सिर्फ सुंदर मछलियों के साथ तैरने का आनंद ही नहीं, बल्कि आपको एक अज्ञात क्षेत्र में ले जाएगी। अगर आप गोवा बीच जाएं, तो स्कूबा डाइविंग करना बिल्कु भी न भूलें।
प्रवेश शुल्क
यह एक वॉटर एक्विटी है, जिसके शुल्क अलग-अलग हो सकते हैं।
शॉपिंग मार्केट (Shopping in Goa)

गोवा भारतीय और पुर्तगाली संस्कृति का मिश्रण है, जिसे इसकी वास्तुकला, गोवा के खाने और लोगों की स्टाइल सेंस के माध्यम से दर्शाया गया है। गोवा में खरीदारी करना गोवा के कुछ हिस्सों को अपने साथ घर ले जाने का सबसे अच्छा तरीका है। गोवा में अगर आपने सारे जगह विजिट कर लिए हैं, तो यहां के मार्केट में शॉपिंग करना बिल्कुल भी न भूलें। यहां के नकली आभूषणों से लेकर स्थानीय रूप से बनी वाइन तक खरीदना आपके लिए एक अद्भुत एक्सपीरियंस हो जाएगा।
प्रवेश शुल्क
शॉपिंग मार्केट में जाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां देर रात तक शॉपिंग कर सकते हैं।
डोना पाउला (Dona Paula)

पंजिम से लगभग 7 किलोमीटर दूर स्थित डोना पाउला गोवा में सबसे लोकप्रिय पर्यटक स्थलों में से एक है, जो अपने विशाल समुद्र तट के लिए प्रसिद्ध है। यह छोटा समुद्र तट प्रेमी जोड़ों के लिए स्वर्ग के रूप में भी लोकप्रिय है और इसके बगल में एक जेटी है, जो अरब सागर और मोरमुगाओ बंदरगाह का एक अद्भुत दृश्य प्रदान करती है।
प्रवेश शुल्क
यहां जाने के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप यहां किसी भी वक्त जा सकते हैं।
अरंबोल बीच (Arambol Beach)

उत्तरी गोबा में स्थित अरंबोल बीच काफी सुंदर और शांत बीच है। यह पर्यटकों की गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जाता है। इसे गोवा के सबसे शानदार समुद्र तटों में से एक माना जाता है। यह दुनियभर के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से एक है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए आपको किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप कभी भी यहां जा सकते हैं।
वागटोर बीच (Vagator Beach)

यह बीच काफी प्रसिद्ध बीचों में से एक है, जो पणजी से 21 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह समुद्र तट अपनी मुलायम सफेद रेत और भव्य खूबसूरती के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध है। इस समुद्र तट को दो प्रमुख भागों में विभाजित किया गया है, लिटिल वागाटोर, जिसे ओज़्रान बीच के नाम से भी जाना जाता है।
प्रवेश शुल्क
यहां जाने के लिए किसी तरह का शुल्क नहीं देना पड़ता है। आप किसी भी समय जा सकते हैं।
टिटोस नाइट क्लब (Tito’s Night Club)

टिटोस नाइट क्लब गोवा में अधिकतर पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा जगहों में से एक है। कैलंगुट में स्थित, टिटो गोवा के सबसे मशहूर नाइट क्लबों में से एक है। इसे 1971 में टिटो हेनरी डी सूजा द्वारा स्थापित, यह पब गोवा की नाइटलाइफ़ का बेहतरीन उदाहरण है।
प्रवेश शुल्क
यहां प्रवेश के लिए कपल्स को 2100 रुपये देना पड़ता हैं, जहां आपको अनलिमिटेड ड्रिंक्स और स्नैक्स मिलता है। आप यहां रात के 9 बजे से रात के 3 बजे तक इंजॉय कर सकते हैं।
ब्रिटोस (Bristtos)

चाहे मौसम हो या ऑफ-सीजन हर सीजन में ब्रिटोस लोगों के बीच प्रसिद्ध है। यह बागा बीच में सबसे बेहतरीन शैक में से एक है और अगर आप समुद्र और रेत के साथ बियर और कॉकटेल का मजा लेना चाहते हैं, तो यहां जरूर जाें। गोवा में यह बीच शैक आपको कई तरह के व्यंजनों का मेनू देता है, जिसमें बेहतरीन समुद्री फूड्स और ड्रिंक्स मिलते हैं।
प्रवेश शुल्क
कपल्स को प्रवेश शुल्क के रूप में 1500 रुपये देने होता हैं, जहां आपको सीफूड्स खाने का मौका मिलता है। यहां रात के 8 बजे से रात के 12 बजे तक रह सकते हैं।
मैम्बॉस (Mambos)

प्रसिद्ध टिटोस लेन में स्थित मम्बोस गोवा का एक लोकप्रिय नाइट क्लब है। यह ओपन-एयर लाउंज के साथ डांसिंग एरिया से घिरा हुआ है, जहां हर रात कई भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय डीजे बजते हैं। समय-समय पर विशेष कराओके पार्टियां आयोजित की जाती हैं। यहां विभिन्न प्रकार के हुक्के भी परोसते जाते हैं।
प्रवेश शुल्क
कपल्स के लिए प्रवेश शुल्क 1500 रुपये शुल्क है, जिसमें आपको फूड्स और ड्रिंक्स मिलते हैं। महिलाओं के लिए प्रवेश शुल्क नि:शुल्क है।
गोवा बीच घूमने का सबसे सही समय कौन सा है?
गोवा घूमने का सबसे सही समय नवंबर से फरवरी का माह माना जाता है। यहां जनवरी में काफी ज्यादा भीड़ होती है। वहीं, मार्च से जून का महीना काफी गर्म रहता है।
गोवा बीच कैसे पहुंचे?
सड़क मार्ग : गोवा जाने के लिए आप सड़क मार्ग का चुनाव कर सकते हैं। आप भारत के किसी भी शहर से गोवा जा सकते हैं। आप अपनी गाड़ी या टैक्सी की मदद से गोवा सड़क मार्ग द्वारा जा सकते हैं।
हवाई मार्ग : गोवा जाने के लिए लगभग सभी प्रमुख शहरों से हवाई टिकट मिल जाती है। आप चाहे तो मुंबई या फिर दिल्ली जैसे प्रमुख शहरों से हवाई टिकट ले सकते हैं।
रेल मार्ग : गोवा में पणजी रेलवे स्टेशन है, जहां से आप गोवा के बीच विजिट कर सकते हैं। आप देश के प्रमुख शहरों या फिर अपने शहर से पणजी रेलवे स्टेशन के लिए टिकट लेकर गोवा पहुंच सकते हैं। इसके बाद टैक्सी या गाड़ी लेकर आसपास के स्थान घूम सकते हैं।
गोवा बीच में ठहरने के लिए होटल
स्वाति होटल
पता : मकान नंबर: 182, खालचावाड़ा अरम्बोल पेरनेम गोवा
मंड्रेम रिट्रीट बीच रिज़ॉर्ट
पता : हाउस नं 241, जुनास वड्डो, मंड्रेम, गोवा
होटल गेब्रियल कैलंगुट बीच
पता : गौरवाद्दो, कलंगुट, गोवा
FAQ | क्या आप जानते हैं
गोवा घूमने के लिए आपको काफी अच्छा खासे पैसों की जरूरत हो सकती हैं। आप साधारण तरीके से गोवा घूम रहे हैं, तो कम से कम 25 हजार रुपये चाहिएं। वहीं, अगर आप फन एक्विटिज और यहां के प्रमुख स्थानों का जायका लेकर घूमते हैं, तो खर्च 1 लाख तक पहुंच सकता है।
गोवा घूमने का सबसे अच्छा समय नवबंर से फरवरी माह का है।
गोवा में आप आसपास के होटल या फिर क्रूज पर रुक सकते हैं।
रात में आप शॉपिंग मार्केट, थालास्सा, ब्रिटोस, टिटोस जैसी जगहों पर जा सकते हैं।
रात में आप गोवा बीच पर शॉपिंग, क्रूज पर जाकर इंजॉय या फिर क्लब में जाकर इंजॉय कर सकते हैं।
