CBSE Board Result 2025
CBSE Board Result 2025

CBSE Board Result 2025: अब लड़कियां किसी से कम नहीं हैं। चाहे पढ़ाई हो या ऑफिस का काम, अब लड़कियां हर जगह आगे बढ़ रही हैं। एक बार फिर यह बात CBSE (central board of secondary education) की 10वीं और 12वीं की परीक्षा के रिजल्ट ने साबित कर दी है। इस साल लड़कियों ने लड़कों से ज़्यादा नंबर लाकर दिखा दिया कि वे अब पीछे नहीं रहेंगी। उन्होंने अच्छे नंबरों से पास होकर यह साबित किया कि मेहनत और लगन से कुछ भी मुमकिन है। लड़कियों का पास होने का प्रतिशत लड़कों से ज़्यादा रहा। बहुत सी लड़कियों ने 90% और 95% से ज़्यादा अंक भी पाए हैं। इससे साफ है कि अब लड़कियां पढ़ाई में भी सबसे आगे हैं। आइए जानते हैं कि इस बार का CBSE रिजल्ट कैसा रहा।

CBSE Board Result 2025
CBSE 10th and 12th board result – girls success

CBSE (केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड) के रिजल्ट के अनुसार, कुल 85.70 फीसदी छात्र पास हुए हैं, जबकि 91.64 फीसदी छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं। इससे साफ है कि लड़कियों ने एक बार फिर बोर्ड परीक्षा में बाजी मारी है। CBSE कक्षा 12वीं की परीक्षा में इस साल करीब 16.9 लाख छात्रों ने भाग लिया। इनमें से लगभग 14.9 लाख छात्र पास हुए। इस तरह कुल पास प्रतिशत 88.39% रहा, जो पिछले साल के मुकाबले थोड़ा ज़्यादा है। इस बार लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया। लड़कियों का पास प्रतिशत 91.64% रहा, जबकि लड़कों का 85.70%। इससे साफ है कि लड़कियों ने कड़ी मेहनत की और अच्छा परिणाम हासिल किया।

कक्षा 10वीं की परीक्षा में करीब 23.7 लाख छात्रों ने हिस्सा लिया। इनमें से 22.2 लाख छात्र पास हुए। इस बार कुल पास प्रतिशत 93.66% रहा, जो पिछले साल से थोड़ा बेहतर है। 10वीं की रिजल्ट में भी लड़कियों ने बाज़ी मारी। लड़कियों का पास प्रतिशत 95% रहा, जबकि लड़कों का 92.63%। इससे साफ है कि लड़कियों ने हर स्तर पर अच्छा प्रदर्शन किया।करीब 1.99 लाख छात्रों ने 90% से ज़्यादा अंक प्राप्त किए, जबकि 45,516 छात्राओं ने 95% से ज़्यादा अंक हासिल किए।

CBSE 2025 Board Exam Update
CBSE 2024 10th and 12th Board Result

CBSE के रिजल्ट से साफ पता चलता है कि इस बार, यानी 2025 में, लड़कियों का प्रदर्शन पिछले साल 2024 के मुकाबले काफी बेहतर रहा है। अगर बात 12वीं कक्षा की करें, तो इस बार लड़कियों का पास प्रतिशत लड़कों से 5.94% ज़्यादा रहा। वहीं, 10वीं कक्षा में भी लड़कियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और उनका पास प्रतिशत लड़कों से 0.66% अधिक रहा। हर साल सीबीएसई या अन्य किसी भी बोर्ड के रिजल्ट में लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर होते जा रहा है।

CBSE ने छात्रों को सूचित किया है कि स्टूडेंट्स अपना स्कोरकार्ड आधिकारिक वेबसाइट्स cbse.gov.in, cbseresults.nic.in और results.cbse.nic.in — पर जाकर चेक कर सकते हैं। इसके अलावा छात्र अपने डिजिटल मार्कशीट और प्रमाणपत्र को DigiLocker ऐप के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, जिन छात्र और छात्राओं को अपने रिजल्ट के परिणाम से असंतुष्टि है, वह वापस से फॉर्म भर कर रिचेकिंग के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...