Get Rid of Immaturity: मैच्योरिटी उम्र के साथ नहीं आती यह बात तो सच है। यह आप किस तरह से जीवन जीते हैं और किन लोगों के बीच रहते हैं इस अनुभव से आती है। कई बार ऐसा होता है कि आपके जीवन में कुछ ऐसी आदतें होती हैं जिन्हें आप काम पर जाने के बाद भी नहीं छोड़ पाते हैं। यह आदतें आपके लिए छोड़ पानी मुश्किल होंगी लेकिन आपके आस पास के लोगों और खास कर आपके बॉस पर यह आपकी एक नेगेटिव छाप छोड़ सकती हैं इसलिए आपको ऐसी आदतों को छोड़ देना होगा। यह आपको आपके सारे ऑफिस स्टाफ के सामने एमेच्योर महसूस करवा सकती हैं। तो आइए जानते हैं कौन सी हैं वह आदतें जिन्हें छोड़ देना ही आपकी प्रोफेशनल लाइफ के लिए बेहतर है।
चुगलियां करना

सभी को किसी न किसी के बारे में मसालेदार बातें करना पसंद होता है और जब खाली समय हो तो ऐसा करने का और भी मन करता है। लेकिन अगर आप ऑफिस में ही किसी एक व्यक्ति की चुगली दूसरे के सामने करते हैं तो घूम फिर कर कभी न कभी बात उस व्यक्ति तक पहुंच ही जाती है जिससे उसकी नजरों में आप काफी गिर सकते हैं। इसलिए इस प्रकार की हरकत करने से बचें।
आज का काम कल पर छोड़ देना

यह आदत आपके आलस को दर्शाती है। अगर आप किसी काम को आज में खत्म कर सकते हैं तो उसे कल पर टालना एक प्रोफेशनल आदमी की निशानी नहीं होती है। इससे ऑफिस में आपका एक नेगेटिव इंप्रेशन पड़ता है कि आप कोई काम उसी समय पर पूरा करके खुश नहीं हैं। इससे ऐसा निष्कर्ष भी निकलता है कि आप अपने काम को लेकर जिम्मेदार नहीं है और नौकरी को लेकर गंभीर नहीं हैं।
अनुशासन में न रहना
अगर आप हमेशा लेट आते हैं या कोई काम करने में देर हो जाती है और उसके लिए आपके पास हर समय कोई न कोई बहाना बना रहता है तो इससे आपकी अनुशासन हीनता नजर आती है जो आपके सीनियर के मन में एक नेगेटिव इम्प्रेशन बना सकती है। इससे आपके बॉस यह समझ सकते हैं कि आप समय पर किसी काम के लिए हाजिर न हो कर दूसरों की भी बेइज्जती कर रहे हैं क्योंकि आप उनके समय की कदर नहीं कर रहे हैं।
कम्युनिकेशन स्किल्स का अच्छा न होना
अगर आपको मैच्योर व्यक्ति की तरह लगना है तो आपके अंदर आत्म विश्वास होने के साथ ही अच्छी कम्युनिकेशन स्किल्स का होना भी बहुत जरूरी होता है। अगर आप अपने आप को दूसरों के सामने बिना हिचके एक्सप्रेस नहीं कर सकते हैं या दूसरों की बातें सुन कर भी आपको अच्छा जवाब देना नहीं आता है तो आपको इस मामले में काम करने की जरूरत है।
आप दूसरों से फीडबैक नहीं ले सकते

आपको हर समय अपने आप को सर्वोच्च रखने की आदत है और आप किसी अन्य व्यक्ति से अपनी बुराई नहीं सुन सकते हैं फिर चाहे वह आपको सुधारने के लिए आपकी पिछली गलतियां ही क्यों न बता रहा हो। इस वजह से आप अपने सह कर्मियों से दुश्मनी पाल लेते हैं और उनसे बहस बाजी भी करने लगते हैं तो यह काफी गलत बात है क्योंकि इससे आप काफी एमेच्योर साउंड करते है।
यह भी देखें-कैंसर और कई खतरनाक रोगों से बचा सकता है तरबूज, रिसर्च ने किया प्रूफ: Health Benefit of Watermelon
अगर आपके अंदर भी ऐसी कुछ आदतें हैं तो उन्हें त्यागने का समय आ गया है और इन आदतों को छोड़ कर अच्छी आदत अपनाने से आप ऑफिस में एक अच्छा और सम्मान भरा पद पा सकेंगे और हर कोई आपकी इज्जत भी करेगा।
