एक पौधे में उगेंगे दो अलग रंगों के गुलाब, माली की बताई इस ट्रिक को करें फॉलो: Gardening Trick
Two color rose in one plant

Gardening Trick: घर में या अपने मिनी गार्डन में गार्डनिंग करने का मजा ही कुछ अलग है। घर पर तरह-तरह के पौधे लगाने से एक बहुत ही अच्छा माहौल बनता है। वहीं फूलों को देखकर मूड और भी अच्छा हो जाता है। आपने नर्सरी में मल्टीकलर रोज जरूर देखे होंगे। इनको देखकर भला किसका मन नहीं करेगा अपने गार्डन में शामिल करने का।

यह भी देखें-नीता अंबानी के ये एथनिक लुक्स है इंस्पायरिंग, पहनकर आप भी लगेंगी रॉयल: Nita Ambani Ethnic Look

ये हाइब्रिड प्लांट होते हैं। बाजार में इसका दाम बहुत ही ज्यादा मांगा जाता है। लेकिन अगर आप भी इन्हें उगाना चाहती हैं, तो आपको बहुत ज्यादा पैसे खर्च करने की जरूरत नहीं है। इसे आप अपने घर पर भी उगा सकती हैं। रेगुलर रोज प्लांट में ग्राफ्टिंग करके आप घर बैठे खुद से ही दो अलग-अलग कलर के गुलाब एक ही पौधे से उगा सकती हैं।

इससे आपके घर का गुलाब का पौधा इतना खूबसूरत हो जाएगा कि किसी की भी नजर उससे हटेगी ही नहीं। आइए आज के इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही ग्राफटिंग ट्रि्क्स बताएंगे, जिनकी मदद से आप घर पर एक पौधे से 2 अलग रंगों के गुलाब उगा सकेंगी।

एक पौधे में कितने रंगों के गुलाब लग सकते हैं

Gardening Trick
Too many colors of roses can be grown on one plant

एक सिंगल पौधे के अंदर तीन से चार रंगों के गुलाब एक साथ उगाए जा सकते हैं, लेकिन जब आप एक पौधे के साथ शुरूआत करने जा रहे हैं, तो पहले आपको केवल दो रंगों के ही गुलाब उगाने चाहिए।

किन सामग्री की होगी जरूरत

  • दो रंग के गुलाब उगाने के लिए आपको सबसे पहले एक ऐसा गुलाब का पौधा चाहिए, जिसकी मेन स्टेम मोटी हो।
  • इसके अलावा आपको ऐसी ऐसी कलम चाहिए, जिसे आपके मेन पौधे में लगाया जा सके।
  • साथ ही इन्हें बांधने के लिए सॉफ्ट पॉलीथीन या रस्सी की भी जरूरत होगी।

कैसे करें गुलाब के पौधे की ग्राफ्टिंग

ग्राफ्टिंग की इस प्रकिया के लिए आपको सबसे पहले एक हेल्दी पौधा चाहिए। कोशिश करें एक खिला हुआ और हेल्दी पौधा ही यूज करें। वरना आपका ये यह प्रोसेस सफल नहीं हो पाएगा।

पौधे की बड्स को निकालें

grafting remove plant buds
grafting remove plant buds

सबसे पहले आपको कलम वाले पौधे से एक टेहनी को लेना है। इसके लिए आपको एक ऐसी टहनी का चुनाव करना होगा, जो हेल्दी हो। साथ ही उसके अंदर से बड्स निकल रही हो।

बड्स को अलग करें

अगले स्टेप में आपको टहनी का बड्स वाला हिस्सा छिलना है। ऐसा करते हुए ध्यान रहे कि आपको उसके मॉइश्चर और बीज जैसी चीजों को नुकसान ना पहुंचाएं। छिलने के बाद इसके अंदर आपको एक लकड़ी जैसा हार्ड हिस्सा मिलेगा, उसे आपको काटकर अलग कर लेना है। इसे आपको लगभग आधे इंच के साइज का ही रखना है।

मेन पौधे से जोड़ें

attach to main plant
attach to main plant

अब इसको आपको आपके मेन पौधे की स्टिम को छिलकर उससे अच्छे से जोड़ लेना है। इसके बाद इन दोनों को रस्सी की मदद से अच्छे से बांध लें। इसे अच्छे से बांधें ताकि ये दोनों अलग ना हों। इस पौधे में आपको पानी और खाद सही मात्रा में डालनी होगी।

हर 15-20 दिन में इसमें खाद जरूर डालें। इसके अलावा पानी बहुत ज्यादा ना डालें, वरना जड़ें सड़ सकती हैं। इसकी अच्छी देखभाल करने से कुछ ही वक्त में आपका पौधा दो रंगों के फूलों से खिल जाएगा।