ये सोलर फाउंटेश बढ़ाएंगे गार्डन की खूबसूरती
यह ऐसे विकल्प है जो आपको सस्ते दाम पर मिल जाते हैं और बगीचे को डेकोर करने में चार चांद का काम करते हैं।
Garden Fountain Ideas: ऐसा कहा जाता है कि किसी जीव को पानी का सेवन कराना सबसे बड़ा पुण्य का काम होता है। बढ़ते हुए तापमान को देखते हुए हम सभी अपने घर की छत पर पक्षियों के लिए पानी का कटोरा रख देते हैं, लेकिन अब हम इस काम को एक नया मोड़ भी दे सकते हैं। जी हां, बिल्कुल आप घर की छत पर पानी रखने की जगह वॉटर फाउंटेन फॉर होम का भी सहारा ले सकते हैं जिसके जरिए आपके गार्डन को एक नया लुक मिलेगा।
आप अपने बगीचे में तरह तरह के फूल और पत्ते लगाते हैं परंतु कोई मूर्ति या फाउंटेन नहीं रखा हुआ है, तो आप के गार्डन की डेकोरेशन थोड़ी सी अधूरी दिखाई देती है। इसीलिए आज के आर्टिकल में हम आपके लिए लेकर आए हैं सोलर फाउंटेन। यह ऐसे विकल्प है जो आपको सस्ते दाम पर मिल जाते हैं और बगीचे को डेकोर करने में चार चांद का काम करते हैं।
मेडमैक्स सोलर फाउंटेन

अगर आप अपने बगीचे में डेकोरेशन करना चाहते हैं तो यह एक किफायती प्रोडक्ट है जो आपके बजट में आसानी से मिल जाता है। इसको बहुत सारे यूजर्स के द्वारा पसंद किया गया है। इसमें आपको 1.4 वॉट का सोलर पावर सोर्स देखने को मिलता है। इसको इस्तेमाल करने के लिए आपको बैटरी या बिजली की जरूरत नहीं पड़ती है। 3 सेकंड में यह वॉटर फाउंटेन अपना काम करना शुरू कर देता है। इसकी कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत 899 ₹ है।
ऑस्टिन वॉटर फाउंटेन

2.5 वॉट का यह बर्ड बाथ माउंटेन सौर ऊर्जा के द्वारा ही संचालित किया जाता है। इसे बेहतरीन डिजाइन के द्वारा बनाया गया है जिससे आप आसानी से गार्डन में रखकर डेकोरेशन कर सकते हैं। इस फाउंटेन को 6 अलग-अलग नौजल के साथ पेश किया जाता है जिसके चलते यह कई प्रकार के पैटर्न में पानी को स्प्रे करता है। इसी के साथ पक्षी और घर के लिए यह एक किफायती फाउंटेन साबित होता है। इसकी कीमत ₹1499 है।
गोल्ड फ्लावर सोलर फाउंटेन

यह इको फ्रेंडली डिजाइन वाला फाउंटेन आपके आउटडोर पर किसी भी जगह पर रखा जा सकता है। इसका स्टाइल पक्षियों को आकर्षित करता है। इस फाउंटेन में आपको 1 वॉट का पावर देखने को मिलता है जो सूरज की रोशनी से ही संचालित होता है। यह स्टार्ट होने में केवल 3 सेकंड लेता है। इसकी कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत ₹3748 है।
बिलिंग सोलर वॉटर फाउंटेन

इस फाउंटेन को गार्डन से लेकर पॉन्ड तक के पास स्टाइल किया जा सकता है। इसका डिजाइन बहुत ही ज्यादा सुंदर होता है। यह सोलर फाउंटेन 1 घंटे में 160 लीटर तक पानी निकलता है। इसको चार अलग-अलग नोजल के साथ पेश किया गया है। यह हर दिशा में पानी स्प्रे करने का काम अच्छे तरीके से करता है। इसकी कीमत की बात की जाए तो इसकी कीमत ₹3419 है।
वेरिलक्स सोलर फाउंटेन

यह सोलर वॉटर फाउंटेन आपके बगीचे के लिए सही ऑप्शन साबित हो सकता है। इसको सौर ऊर्जा संचालित डीसी ब्रशलैस मोटर के साथ पेश किया जाता है। इस फाउंटेन में चार अलग-अलग नोजल और फुली ऑटोमेटिक मोड देखने को मिलता है। इसमें कई सारे तरीके स्टाइल भी पेश किए जाते हैं, जिसे आप अपने तरीके से इस्तेमाल कर सकते हैं। इसकी कीमत की बात की जाए, तो इसकी कीमत ₹869 है।
अगर आप भी अपने बगीचे के लिए सोलर फाउंटेन तलाश कर रहे हैं तो यह ऑप्शन आपके लिए बेहतर साबित हो सकते हैं।
