इन फलों के जूस से होगा बेहद फायदा
बच्चे बाहर रहते हैं तो डिहाइड्रेशन से लू लगने के अलावा पेट दर्द, जी मचलाना जैसे दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें मौसमी फलों के जूस देना जरूरी है।
Juices for Kids: गर्मियों के मौसम में बड़े ही नहीं बच्चे भी परेशान हो जाते हैं। धूप के कारण हमेशा लू लगने का डर बना रहता है। हालांकि, उनको बाहर निकलने से रोकना बहुत मुश्किल काम होता है। लेकिन, बच्चे बाहर रहते हैं तो डिहाइड्रेशन से लू लगने के अलावा पेट दर्द, जी मचलाना जैसे दूसरी बीमारियां भी हो सकती हैं। इसलिए गर्मियों में बच्चों को हाइड्रेट रखने के लिए उन्हें मौसमी फलों के जूस देना जरूरी है। जानते हैं आप कौन से फलों के जूस गर्मियों में बच्चों को दे सकते हैं-
तरबूज

तरबूज में 90 प्रतिशत से ज्यादा पानी होता है, इसलिए यह शरीर में पानी की आवश्यकता को पूरा करने में मदद करता है। यह विटामिन ए और विटामिन सी का प्रचुर स्त्रोत है। विटामिन ए और सी के अलावा एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तरबूज शरीर को लंबे समय तक ठंडक प्रदान करता है। इसलिए गर्मियों में बच्चों को तरबूज का जूस जरूर दें। खेलने या कोई एक्टिविटी क्लास के पहले बाहर जाते समय बच्चों को यह जूस देंगे तो वे दो से तीन घंटे आराम से रह सकते हैं।
आम
गर्मियों के आते ही अगर किसी चीज़ का इंतज़ार रहता है तो वो है आम। आम स्वाद में तो अच्छा लगता ही है, सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद है। यह कई तरह के पोषक तत्वों से भरपूर है। इसमें कैलोरी बहुत होती है, इसलिए बच्चों को एक्टिव रखने के लिए यह बहुत ही अच्छा रहता है। बच्चों को मेंगो शेक पसंद भी बहुत आता है। इसमें पाए जाने वाले विटामिन-ए और सी, सोडियम, फाइबर और 20 से ज्यादा ज्यादा मिनरल्स बच्चों को गर्मी से बचाते हैं। इसके सेवन से बच्चों की इम्यूनिटी भी बढ़ती है।
हर दिन बच्चों को बाहर जाने के पहले या फिर बाहर से घर आने पर आम का रूस जरूर दें। मेंगो शेक के अलावा आप बच्चों को कच्चे आम का पना भी बनाकर दे सकते हैं। अगर बाहर जाते समय बच्चों को 1 गिलास आम का पना देंगे तो उनको लू कभी नहीं लगेगी।
संतरा

संतरे की तासीर ठंडी होती है। गर्मी से बच्चों को बचाने के लिए आप रोज़ उन्हें संतरे रस पीने के लिए दे सकते हैं। इसमें पाया जाने वाला पोटैशियम गर्मियों में बच्चों को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा है। गर्मी में पसीना आने पर शरीर में पोटैशियम की कमी हो जाती है। 88 फीसदी पानी से युक्त संतरा विटामिन-सी, ऐ, कैल्शियम और फाइबर रिच भी है। पोटैशियम एक ऐसा न्यूट्रिएंट्स होता है, जो गर्मियों के दिनों में हेल्दी रखने के लिए काफ़ी ज़रूरी होता है।
लीची

लीची का रस विटामिन सी से भरपूर होता है, जो बच्चों की प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और शरीर को संक्रमण से लड़ने में मदद करने के लिए जाना जाता है। गर्मियों में नियमित रूप से लीची का रस बच्चों को पिलाने से प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत रखने और बीमारियों को रोकने में मदद मिल सकती है। लीची के रस में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो स्वस्थ पाचन को बनाए रखने के लिए आवश्यक है।
आप भी अपने बच्चों को इन चार फलों का रूस जरूर पिलायें जिससे वो मजबूती से गर्मियों का सामना कर सकें।
