Kitchen Tips
Kitchen Tips

भूलकर भी फ्रिज में ना रखें ये खाने की चीजें! तुरंत बदल लें अपनी आदत

फ्रिज एक ऐसा इलेक्ट्रिक गैजेट है, जिसने सालों से हमारे घरों में अपनी खास जगह बना रखी है। इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हमें गर्मियों के मौसम में होती है। ठंडा पानी पीने से लेकर बचे हुए खाने को स्टोर करने और अगल के दिन के खाने की तैयारी को आसान बनाने तक फ्रिज ने लोगों के जीवन को काफी आसान बना दिया है।

Kitchen Tips: फ्रिज एक ऐसा इलेक्ट्रिक गैजेट है, जिसने सालों से हमारे घरों में अपनी खास जगह बना रखी है। इसकी सबसे ज्यादा जरूरत हमें गर्मियों के मौसम में होती है। ठंडा पानी पीने से लेकर बचे हुए खाने को स्टोर करने और अगल के दिन के खाने की तैयारी को आसान बनाने तक फ्रिज ने लोगों के जीवन को काफी आसान बना दिया है। हम कई बार ये नहीं समझ पाते हैं कि फ्रिज में रखा हुआ खाना अगर बहुत ज्यादा पुराना हो जाए तो वो कितना नुकसानदायक साबित हो सकता है। हालांकि, फ्रिज में कौन सी चीजे स्टोर करनी चाहिए और कौन सी नहीं इस बात को लेकर अब भी लोगों में काफी कम ज्ञान है। चलिए जानते हैं ऐसे आइटम्स के बारे में।

कभी भी बने हुए चावल को फ्रिज में रखना सही नहीं है। चावल की तासीर पहले से ही ठंडी होती है और अगर इसे ज्यादा फ्रिज में रखा जाए तो ये आपकी तबियत खराब करने के लिए काफी होता है। इसके अलावा, ये सख्त भी हो जाता है।

कई बार लोग पिज्जा, नूडल्स, बर्गर आदि चीजों को फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। ये फूड्स बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा सकते हैं। अगर आपको लगता है कि ये तो सभी करते हैं तो हम भी कर लेते हैं तो ये गलत है। दरअसल, फास्ट फूड वैसे भी शरीर के लिए अच्छा नहीं होता और ये बहुत ही जल्दी बासी हो जाता है। ऐसे में फ्रिज में इसे रखने से और भी ज्यादा समस्या हो सकती है।

कच्चे मीट को कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए। अगर आपने इसे ऐसे ही फ्रिज में सिर्फ ढक कर रख दिया तो उससे कच्चे मीट के बैक्टीरिया बाकी चीजों में फैलने का खतरा होता है। ये आपके बाकी खाने को भी दूषित कर सकता है।

Cut fruits
Cut fruits

कटे हुए फल बहुत जल्दी पानी छोड़ देते हैं और ऐसे में कटे हुए फल फ्रिज में रखना अच्छा नहीं होता है। कटे हुए फल फ्रिज में बहुत ज्यादा खराब हो जाते हैं। अगर आप फल काट रहे हैं तो उन्हें फ्रिज में बिल्कुल ना रखें बल्कि तुरंत खा लें।

शहद का इस्तेमाल करने के बाद इसे कभी भी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि इससे यह सेमी- सॉलिड हो जाता है और उसमें क्रिस्टल्स बन जाते हैं।

Garlic
Garlic

लहसुन को फ्रिज में रखने से इसमें अंकुर निकल आते हैं और इसका स्वाद भी खराब हो जाता है, ऐसे में फ्रिज में लहसुन को कभी नहीं रखना चाहिए।

कॉफी को भी कभी फ्रिज में नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह फ्रिज की नमी को अब्जॉर्ब कर लेती है और कड़क हो जाती है। इतना ही नहीं अन्य चीजों के कांटेक्ट में आने से कॉफी का स्वाद भी बिगड़ जाता है।

Olive oil
Olive oil

आपको फ्रिज में कभी भी ऑलिव ऑयल नहीं रखना चाहिए, क्योंकि यह सॉलिड हो जाता है और इसमें क्रिस्टल जमने लगते हैं।

अगर आप फ्रिज में ब्रेड को रखते हैं, तो ऐसा करना बंद कर दें, क्योंकि फ्रिज में ब्रेड स्टोर करने से यह जल्दी खराब हो जाती है और कड़क भी हो जाती है।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...