पांच सब्जियां जिन्हें आप अपने घर के गार्डन में लगा सकते हैं: Vegetables Gardening
Green Vegetables Gardening

घर में सब्जियां उगाने का सबसे बड़ा लाभ

घर में सब्जियां उगाने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप इन्हें बिना किसी रसायन के, पूरी तरह जैविक रूप से उगा सकते हैं।

Vegetables Gardening: अगर आप ताजी और पौष्टिक सब्जियां चाहते हैं, तो अपने घर के गार्डन में सब्जियां उगाना सबसे अच्छा विकल्प है। यह न केवल आपकी सेहत के लिए फायदेमंद है, बल्कि पर्यावरण के लिए भी अच्छा है। घर में सब्जियां उगाने का सबसे बड़ा लाभ यह है कि आप इन्हें बिना किसी रसायन के, पूरी तरह जैविक रूप से उगा सकते हैं। आइए जानते हैं पांच ऐसी सब्जियों के बारे में जिन्हें आप आसानी से अपने गार्डन में उगा सकते हैं।

Also read: क्‍यों मनाया जाता है पर्यावरण दिवस?

Vegetables Gardening
Tomato

टमाटर सबसे ज्यादा उगाई जाने वाली सब्जियों में से एक है, जो हर रसोई का अहम हिस्सा है। इसका उपयोग घर में  टमाटर का उपयोग सूप, सलाद और कई भारतीय व्यंजनों में किया जाता है। इसे लगाने के लिए टमाटर के बीज या पौधों को गमले या जमीन में लगाएं। यह पौधा अच्छी धूप में तेजी से बढ़ता है। टमाटर को 6-8 घंटे की सीधी धूप चाहिए होती है। नियमित रूप से पानी दें लेकिन जलभराव से बचें। पौधों को सहारा देने के लिए लकड़ी के डंडे का इस्तेमाल करें।

पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जो पोषण से भरपूर होती है। इसका उपयोग पालक को सूप, सब्जी, पराठे और सलाद में इस्तेमाल किया जा सकता है। जिसकी वजह से सर्दियों में ख़ूब खाई जाती है। पालक के बीज सीधे मिट्टी में लगाएं। इसे छायादार जगह पर रखें। पालक को हल्की नमी वाली मिट्टी चाहिए। नियमित पानी देने से यह तेजी से बढ़ता है। एक बार पालक लगाने के बाद कई बार उपयोग में लाया जाता है। 

Chilli
Chilli

मिर्च उगाना बहुत आसान है और यह बहुत कम जगह में भी उगाई जा सकती है। ताजी मिर्च का उपयोग अचार, सब्जी और चटनी में किया जा सकता है। मिर्च के बीज को गमले में या जमीन पर बोएं। इसे अच्छी धूप और गर्म जलवायु की जरूरत होती है। मिट्टी को हमेशा हल्का गीला रखें। जैविक खाद का उपयोग करें और कीड़ों से बचाने के लिए नीम के तेल का स्प्रे करें।

भिंडी उगाने में आसान और तेजी से बढ़ने वाली सब्जी है। भिंडी की सब्जी स्वादिष्ट और पोषण से भरपूर होती है। भिंडी के बीज को सीधे मिट्टी में लगाएं। यह पौधा गर्म जलवायु और धूप में बेहतर बढ़ता है। भिंडी के पौधे को नियमित पानी दें और जैविक खाद का उपयोग करें। मुरझाई पत्तियों को समय-समय पर हटा दें।

Coriander
Coriander

धनिया हर भारतीय रसोई का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो स्वाद और सजावट के लिए उपयोगी है। ताजी धनिया का उपयोग सब्जियों, दाल और चटनी में किया जाता है। धनिया के बीज को मिट्टी में हल्का दबाकर बोएं। इसे ज्यादा धूप की जरूरत नहीं होती। नियमित रूप से पानी दें, लेकिन ध्यान रखें कि मिट्टी में पानी जमा न हो।

सब्जियां अधिक पौष्टिक होती हैं। घर में उगाई गई सब्जियां हानिकारक रसायनों से मुक्त होती हैं। आप बाजार से सब्जियां खरीदने की तुलना में पैसे बचा सकते हैं। यह आपके गार्डन को सुंदर और हराभरा बनाती हैं। इसलिए आप इन सब्ज़ियों को अपने घर के खाली हिस्से में लगा सकते हैं। 

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...