इंडस्ट्री में कई कलाकार ऐसे भी हैं , जो ठीक से अपनी मातृ भाषा भी नहीं बोल पाते हैं। लेकिन आज हम आपको कई ऐसे कलाकारों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनकी न सिर्फ अंग्रेजी बल्कि हिंदी भी काफी शानदार है। तो चलिए जानते हैं उन स्टार्स के बारे में…

अमिताभ बच्चन
इस लिस्ट में पहला नाम आता है इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन का। बता दें कि अमिताभ हिंदी के मशहूर कवि हरिवंश राय बच्चन के बेटे हैं। शायद ये भी एक वजह है कि उनकी हिंदी बहुत ही शानदार है। बात जब आती है कोई टीवी शो होस्ट करने की या फिल्मों के डायलॉग्स की तो अमिताभ अपनी हिंदी से श्रोताओं का दिल जीत लेते हैं।

आशुतोष राणा
ये बात सभी जानते हैं कि आशुतोष राणा की हिंदी वर्तनी कितनी शुद्ध हैं। वह एक्टिंग तो दमदार करते ही हैं मगर उनकी हिंदी भी लाजवाब है। बता दें कि वह मराठी, कन्नड़ और तेलुगू फिल्मों में भी काम कर चुके हैं लेकिन उनकी हिंदी का कोई तोड़ नहीं।

मनोज बाजपेयी
थिएटर आर्टिस्ट के तौर पर अपने कॅरियर की शुरूआत करने वाले एक्टर मनोज बाजपेयी की हिंदी भी काफी शानदार है। वहीं उन्हें उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार से भी नवाज़ा गया है।

अनुपम खेर
बॉलीवुड में कई तरह के किरदारों को जीने चुके एक्टर अनुपम खेर की हिंदी भी काफी मजबूतहैं । वहीं अगर उनकी एक्टिंग की बात की जाए तो वह कॉमेडियन, विलेन, और गंभीर किरदार निभा चुके हैं।

रजा मुराद
निगेटिव किरदार की वजह फेमस हुए एक्टर रजा मुराद न सिर्फ अपनी एक्टिंग बल्कि अपनी कड़क अवाज की वजह से जाने जाते हैं। बता दें कि रजा मुराद की हिंदी काफी अच्छी है। वहीं उन्होंने करीब 200 हिंदी फिल्मों में काम कर चुके हैं। इन्होंने एक पंजाबी फिल्म के साथ कई तेलुगू फिल्में और कुछ टीवी सीरियल्स में भी काम किया है।
ये भी पढ़ें
हिंदी पखवाड़ा मनाना मजबूरी या मोहब्बत
हिन्दी दिवस: काहे की शर्म.. गर्व से बोलें हिंदी
हिन्दी भाषा को समर्पित विदेशी हिन्दी भक्त
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकती हैं।
