ज्योतिषाचर्यो की मानें तो धनतेरस में हर किसी को अपनी राशि के अनुसार खरीदारी करनी चाहिए। मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए राशि के अनुसार खरीदारी करना बेहद शुभ होता है। इससे घर में धन, समृद्धि और खुशहाली आती है और परिवार की सभी कामनाएं पूर्ण होती हैं। 
तो आइये जानते हैं इस बार धनतेरस पर राशि के मुताबिक क्या करें खरीदारी- 
मेष– राशि वालों के लिए सोना, चांदी, इलेक्ट्रॉनिक्स, जमीन जायदाद की खरीदारी करना शुभ हो सकता है। हालांकि, उन्हें वाहन की खरीदारी इस दिन नहीं करनी चाहिए।
वृषभ–  राशि वालों को हीरे-चांदी के जेवर और जमीन जायदाद की खरीदारी करनी चाहिए। इसके अलावा वे बैंक में फिक्स डिपाजिट भी कर सकते हैं या वाहन की खरीदारी भी कर सकते हैं।
मिथुन– राशि वाले इलेक्ट्रॉनिक गुड्स, सोना, चांदी, जमीन जायदाद आदि की खरीदारी कर सकते हैं। उनके लिए ये सभी चीजें खरीदना शुभ होगा।
कर्क– राशि वालों को शेयर मार्केट में निवेश करना चाहिए, इसके अलावा वे जमीन जायदाद की खरीदारी व सोना, चांदी के आभूषण भी खरीद सकते हैं।
सिंह– राशि वालों को या तो बैंक में फिक्स डिपॉजिट करना चाहिए या या शेयर मार्केट में निवेश करना शुभ हो सकता है। यही नहीं वे लकड़ी के फर्नीचर, सोना, तांबा आदि की खरीदारी भी कर सकते हैं।
कन्या– राशि वाले जमीन जायदाद, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान के अलावा सोना-चांदी आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
तुला– राशि वालों को वाहन की खरीदारी करने से बचना चाहिए, इसके जगह वे शेयर मार्केट में पैसे लगा सकते हैं या फिर फिक्स्ड डिपॉजिट कर सकते हैं। इसके अलावा चांदी की खरीदारी भी कर सकते हैं।
वृश्चिक– राशि वाले किसी भी प्रकार का निवेश कर सकते हैं। इसके अलावा वह जमीन जायदाद की खरीदारी और सोना चांदी में भी पैसे लगा सकते हैं।
धनु– राशि वालों को शेयर मार्केट, इलेक्ट्रॉनिक्स के सामान जमीन, जायदाद, सोना आदि की खरीदारी करनी चाहिए। उनके लिए यह लाभकारी हो सकता है।
मकर– राशि वाले स्टील के फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स, चांदी, जमीन जायदाद आदि की खरीदारी कर सकते हैं।
कुंभ– राशि वालों को भी वाहन की खरीदारी करने से बचना होगा. उसके जगह वह चांदी की खरीदारी कर सकते हैं। साथ ही साथ सोना भी ले सकते हैं या बैंक में फिक्स डिपॉजिट भी कर सकते हैं।
मीन– राशि वालों को किसी भी तरह का कोई वर्जित नहीं है। वह किसी भी प्रकार की खरीदारी या निवेश कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 

लक्ष्मी पूजन के समय आपकी पूजा की थाली में क्या-क्या होना चाहिए? जानिए