रक्षा बन्धन पर्व है भाई बहन के पवित्र रिश्ते का, इस दिन बहने अपने भाइयों की कलाई में राखी बांधती हैं, आज बाजार रंग बिरंगी राखियों से भरा पड़ा है, एक से एक डिजाइन की राखी आपको मिल जायेंगी पर क्या आप जानते हैं, राखी जो आप अपने भाई की कलाई पर बांधती हैं यदि उसमें रंगों का भी ध्यान रख लें तो आपके भाई के लिए अधिक कल्याणकारी सिद्ध होगी। ज्योतिष के अनुसार भाई की राशि अनुसार राखी बांधी जाए तो अच्छा होता है। इस दिन बहन के हाथों राखी बनवाने से किसी भी तरह की बाधाओं से भाई की रक्षा होती है, इस पर्व का संबंध रक्षा से है। यहां हम आपको भाई की राशि के अनुसार उसे किस रंग की राखी बांधें ये बता रहें हैं –
 
 
राशि और राखी का रंग
 
 
 

 

 

यदि भाई की राशि मेष है तो उन्हें लाल रंग की राखी बांधें, यह सकारात्मक ऊर्जा का संचार करेगी। इससे आपके भाई के जीवन में उत्साह का संचार होगा। मंगल कामना करते हुए कुमकुम का तिलक और लाल रंग की डोरी बांधें। सम्पूर्ण वर्ष स्वस्थ रहेंगे।

 

 

 

 

 

 
 
 
यदि आपके भाई की राशि वृषभ है तो उन्हें नीले रंग का रक्षा सूत्र बांधें। यह मानसिक शांति देगी। चांदी की राखी भी बांध सकते हैं। रोली का तिलक लगाएं तथा सफेद रंग का रूमाल भेंट करें।

 

 

 

 

 

 

 
 
 
यदि आपके भाई की राशि मिथुन है, तो उन्हें हरे रंग की राखी बांधें, यह उनकी वैचारिक शक्ति बढ़ाएगी। हरे वस्त्र से भाई का सर ढके रखें हरे रंग की राखी आत्मविश्वास उत्पन्न करेगी। इससे इनके जीवन में खुशहाली आएगी। हल्दी का तिलक लगाएं और गहरे हरे रंग का रूमाल भेंट करें।

 

 

 

 

 

 

यदि आपके भाई की राशि कर्क है, तो उन्हें चमकीले सफेद रंग की राखी बांधें, यह भावनात्मक रिश्ते मजबूत बनाएगी। सफेद या क्रीम रंग के धागे से बनी मोतियों वाली राखी भाई को बांधें मन शांत रहेगा। रूमाल का रंग क्रीम या हल्का पीला रखें।

 

 

 

 

 

यदि आपके भाई की राशि सिंह है, तो उन्हें सुनहरे पीले रंग या गुलाबी रंग की राखी बांधें, यह नेतृत्व प्रदान करेगी। गोल्डन रंग या पीली, नारंगी राखी और माथे पर सिंदूर या केसर का तिलक करें भाग्य उज्ज्वल रहेगा। हरा अथवा गुलाबी रंग का रूमाल अपने भाई को भेंट करें।

   

 

 

 

 

 

 

यदि आपके भाई की राशि कन्या है, तो उन्हें हरे रंग की राखी बांधें, यह शुभ परिणाम लाएगी। आपका रिश्ता अटूट रहेगा। हरा या चांदी जैसा धागा करेगा रक्षा। रूमाल सफेद या ग्रे रंग का भेंट करें।

 

 

 

 

 

 

यदि आपके भाई की राशि तुला है, तो उन्हें सफेद रंग की राखी बांधें, यह न्याय करने की शक्ति प्रदान करेगी। जीवन में सुख समृद्धि बढ़ेगी। केसर का तिलक करें व सफेद रंग का रूमाल दें।

 

 

 

 

 

 

यदि भाई इस राशि के हैं तोचुनिए लाल, गुलाबी और चमकीली राखी या धागा। भाई को लाल मिठाई खिलायें। अपने भाई को रोली का तिलक लगाएं व क्रीम रंग का रूमाल भेंट करें।

 

 

 

 

 

यदि आपके भाई की राशि धनु है, तो उन्हें पीले रंग की राखी बांधें, यह उन्हें मानसिक शांति प्रदान करेगी। हल्दी व कुमकुम का तिलक करें। रूमाल सुर्ख लाल रंग का भेंट करें।

 

   

 

 

 

 

 

 

 

दि आपके भाई की राशि मकर है, तो उन्हें नीले रंग की राखी बांधें, यह उन्हें कार्यों में सफलता प्रदान करेगी। केसर का तिलक लगाएं व रूमाल सफेद रंग का हो तो बेहतर रहेगा।

 

 

 

 

 

 

यदि आपके भाई की राशि कुंभ है, तो उन्हें नीले रंग की राखी बांधें, यह मनोबल बढ़ाती है। आसमानी या नीले रंग की डोरी से बंधी राखी भाग्यशाली रहेगी।। हल्दी का तिलक करें। रूमाल का रंग फिरोजी या आसमानी नीला शुभ रहेगा।

 

 

 

 

 

 

 

यदि आपके भाई की राशि मीन है, तो पीले एवं सफेद रंग की राखी इस राशि के लोगों के शुभ प्रभाव में वृद्धि करेगी। हल्दी का तिलक लगाएं व रूमाल सफेद रंग का भेंट करें।

 

 

 

 

ये भी पढ़ें –

 

 
 

 

आप हमें फेसबुकट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।