भारत विभिन्न प्रकार की जाति, वेशभूषा और त्यौहारों का देश है। यहां हर त्यौहार सिर्फ हिंदू ही नहीं बल्कि सभी संप्रदाय के लोग पूरे मन और हर्षोंउल्लास के साथ मनाते हैं। इन्हीं में से एक त्यौहार है रक्षाबंधन। भाई-बहन का ये त्यौहार बहुत ही पवित्र माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई को तिलक लगाकर उसे राखी बांधती है, जिसके लिए राखी की थाली तैयार की जाती है। तो आइए आज हम आपको बताते हैं कि किस तरह से आप इस बार खुद पूजा की थाली सजाकर इस दिन को और भी यादगार बना सकती हैं।
भाई की आरती उतारी जाती है और टीका किया जाता है इसलिए राखी की थाली को शुभ माना जाता है। वैसे तो रक्षाबंधन में राखी की रेडिमेड थाली भी मिलती है लेकिन यदि आप इस बार थोड़ी सी क्रीएटिविटी दिखाते हुए खुद से थाली तैयार करें तो ये दिन आप अपने भाई के लिए और भी खास बना सकती हैं।
थाली को सजाने के लिए आप वेलवेट पेपर या कपडें का चयन कर सकती हैं कोशिश करें कि कपड़ों का रंग लाल और पीला हो तो अच्छा है क्योंकि ये दोनों ही रंग पूजा के हिसाब से शुभ माने जाते हैं। इस वेलवेट पेपर या कपड़ें को थाली में चिपका लें, अब अपने अनुसार कुंदन, स्टोन्स, जरदोजी, सितारे आदि से इसे अच्छे से सजाएं। थाली के किनारों में चाहे तो आप लटकन भी लगा सकती हैं इससे ये और भी खूबसूरत लगेगी।
सजावट करते समय अगर आप थाली में स्वास्तिक बना दें तो यह श्ाुभ भी हाेेगा और थाली को एक पारंपरिक लुक भी मिलेगा। इसे थोड़ा और खूबसूरत बनाने के लिए यदि आप चाहे तो इसमें भगवान गणेश की एक छोटी मूर्ति भी रख सकती हैं। आप चाहे तो कुमकुम, हल्दी, चावल रखने वाली छोटी-छोटी कटोरियों को भी सजा सकती हैं लेकिन ध्यान रख्ों इन कटोरियों के अदंर आपको वेलवेट पेपर या कपडा नहीं लगाना हैं, इन्हें बाहर से सजाएं। इन कटोरियों को थाली में चिपका दें और अच्छे सेे सुखा लें। जब ये सब हो जाए तो थाली में राखी रखें और एक हिस्से में भाई की फेवरेट मिठाई या घेवर रखें और अपनी इस खास क्रिएटिविटी के लिए वाहवाही लूटें।