इंग्लिश कलर और एलिगेन्ट लुक…फैशन डिजाइनर देवयानी मेहरोत्रा का कलेक्शन कुछ ऐसा ही है। इसमें एलिगेन्स है और खूबसूरती भी। इसमें रंगों का सुकून है तो स्टाइल भी। इस कलेक्शन को पार्टीवियरिंग के तौर पर आप जरूर पसंद करेंगी। इन ड्रेस के साथ आपको अपने लुक में नयापन जरूर मिलेगा। आप इन डिजाइन के साथ खुद को पर्फेक्ट लुक दे पाएंगी। आप अलग लगेंगी वो ये बात तो पक्की है। इन सभी डिजाइन पर बहुत ज्यादा काम नहीं किया गया है। इसलिए इनके भारी होने की संभावना तो है ही नहीं। इन देवयानी मेहरोत्रा के इन डिजाइन पर एक नजर डालते हैं-
लाइट पिंक कलर भए जरूर-
ये दोनों ही ड्रेस पिंक कलर के बेहद हल्के शेड पर बनी है। इसमें एक शरारा है तो दूसरा सूट। दोनों ही सूट सिंपल और सुंदर वाली केटेगरी में आते हैं। इन पर बहुत हल्की कढ़ाई की गई है। इनको पहनकर आराम मिलेगा और स्टाइल भी। 
काले रंग की छटा-
काले रंग की अपनी अलग ही छटा होती है। इन दोनों ड्रेस में भी यही महसूस हो रहा है। साड़ी तो हर किसी पर अच्छी लगेगी। दूसरा सूट भी कम नहीं है। इसकी बाहों में डिजाइन और हल्के रंग का दुपट्टा आपको बहुत अच्छा लगेगा। आपको पार्टी मी रौनक जरूर बनवा देंगी ये दोनों ड्रेस। 
सफेद और काला दिखे अनोखा-
सफेद और काला ये दोनों ऐसे रंग हैं जो आमतौर पर लोगों को अच्छे लगते ही हैं। इन दोनों रंगों में कोई न कोई ड्रेस हर किसी के पास होती है। अगर आपके पास नहीं है तो ये दोनों ही ड्रेस आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हैं। इनमें गले पर ही डिजाइन है इन ड्रेस को खास बनती हैं। इनको सिंपल वाला फ़ील देती हैं। 
क्रिमसन रेड फबे खूब-
क्रिमसन रेड कलर की ये दोनों ड्रेस आप पर अच्छी लगेगी ही। हल्की कढ़ाई के साथ ये साड़ी प्लेन सा लुक ही देती है। इस रंग का सूट पहनकर आप पार्टी में एकदम अलग दिखेंगी। ये दोनों ही ड्रेस काफी एलीगेंट हैं। 
लेवेंडर कलर लगे खूब-
लेवेंडर कलर की साड़ी और सूट दोनों ही खूबसूरत हैं और हटकर भी। इन दोनों ही ड्रेस को पहनकर आप बिलकुल अलग नजर आएंगी। इन दोनों ही ड्रेस में हल्का-हल्का काम किया गया है। इंग्लिश कलर और एलिगेन्ट लुक के साथ ये ड्रेस बेहतरीन लग रही हैं। 

आपको हमारेफैशनटिप्स कैसे लगे?अपनी प्रतिक्रियाएं हमें जरूर भेजें। ब्यूटी-मेकअप से जुड़े टिप्स भी आप हमें ई-मेल कर सकते हैं-editor@grehlakshmi.com

ये भी पढ़ें-

बूंद-बूंद में समाई है बड़ी बचत