Share Market: एक समय था जब शेयर बाजार में निवेश अच्छा नहीं माना जाता था लेकिन अब शेयर बाजार में पैसे लगाने का ट्रेंड तेज़ी से बढ़ रहा है। कम समय में ज्यादा रिटर्न पाने के लिए लोग अक्सर अपने पैसे को शेयर बाजार में लगाने का रास्ता चुनते हैं, लेकिन ट्रेडिंग को आप जितना आसान समझते हैं, यह उतना आसान नहीं है। कई बार सही में कुछ घंटों में ही तगड़ा मुनाफा हो भी जाता है, लेकिन कई बार आपको भारी नुकसान भी भुगतना पड़ सकता है। इसलिए अगर आप शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाहते हैं, तो कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। तो चलिए हम आज आपको बताते हैं शेयर मार्केट में निवेश करने से पहले आपको कैसे करें ख़ुद को तैयार-
शेयर मार्केट को अच्छे से समझें
लोगों की देख-देखी और दूसरों की बातों में आकर निवेश नहीं करें। पहले इसको अच्छे से समझें। शेयर क्या होते हैं, निवेश कैसे होता है, बाज़ार में उतार-चढ़ाव क्या होता है? इन सारी बातों को अच्छे से समझें और उसके बाद ही डिमेट और ट्रेडिंग अकाउंट ओपन करें।
कितने पैसों से करें शुरुआत
अगर आप शुरू में ही एक साथ ज्यादा पैसा निवेश कर देते हैं और शेयर बाज़ार में नुक़सान होने से वो हर तरह से फ़स सकते हैं। अगर आप बिगिनर हैं तो पहले 100 रुपए से 1000 रुपए तक के शेयर्स खरीद सकते हैं।
कंपनी के बारे में जानकारी हासिल करें
किसी भी स्टॉक को खरीने से पहले उस कंपनी के बारे में ज़रूरी जानकारी हासिल कर लें। ऐसा करना इसलिए ज़रूरी है जिससे आपका पैसा सुरक्षित रहे और आपको भविष्य में अच्छा रिटर्न मिल सके। उस कंपनी में ही निवेश करें जिस कंपनी के पास कम से कम 51 प्रतिशत शेयर हों। ऐसी कंपनी चुनें जो कम से कम 10 साल पुरानी हो। आपकी चुनी गयी कंपनी की ग्रोथ रेट देश के जीडीपी की दुगनी है, तो फिर आप उसमें पैसा लगा सकते हैं।
कंपनी के तिमाही रिजल्ट
निवेशक को कंपनी के क्वार्टरली रिजल्ट ज़रूर देखना चाहिए। हर 3 महीने में कंपनी जो तिमाही परिणाम घोषित करती है तो उसमें सेल्स और रिवेन्यू के बारे में बताया जाता है और उसके आधार पर ही यह देखा जा सकता है कि कंपनी कैसा काम कर रही है।
थोड़ा लंबा समय लेकर निवेश करें
शेयर बाजार भले ही कम समय में अच्छा रिटर्न देने का बेहतर जरिया हो सकता है। लेकिन हमेशा जल्दबाज़ी करने से बचें क्योंकि कंपनी के शेयर्स प्राइस में पलपल में उतार-चढ़ाव होता है। शेयर्स के दाम बढ़ने से पहले खरीदना और दाम गिरने पर तुरंत बेच देने से आपको नुकसान हो सकता है। शेयर मार्केट में रुचि है तो थोड़े लंबे समय के लिए निवेश का मन बनायें।
तो, आप भी अगर शेयर मार्केट में पैसा लगाना चाह रहे हैं तो आप इन बातों को ज़रूर फॉलो करें।
