You will feel more warm in electric blanket
You will feel more warm in electric blanket

Summary: सर्दियों में गर्माहट का नया तरीका! इलेक्ट्रिक रजाई कैसे बदलेगी आपकी रातें

इलेक्ट्रिक रजाई एक आधुनिक और सुरक्षित तकनीक से चलने वाली रजाई है, जो ठंड में सेकेंडों में गर्माहट देती है और तापमान नियंत्रण का विकल्प भी प्रदान करती है।

Electric Blanket Benefits: सर्दियों में गर्म रहने के लिए हीटर, ब्लोअर और मोटी रजाइयों का इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन, पिछले कुछ समय से इलेक्ट्रिक रजाई  यानी बिजली से गर्म होने वाली रजाइयों का चलन तेजी से बढ़ा है। ख़ासतौर पर ऐसी जगह जहां तापमान बहुत कम हो जाता है, ये इलेक्ट्रिक रज़ाईयाँ बहुत काम आती हैं। फिर भी कई लोग इसे लेकर असमंजस में रहते हैं। चलिए आज इसकी तकनीक और सुरक्षा के बारे में विस्तार से समझते हैं।

क्या है इलेक्ट्रिक रजाई?

इलेक्ट्रिक रजाई देखने में बिल्कुल सामान्य रजाई जैसी होती है, लेकिन इसके भीतर एक हीटिंग सिस्टम लगा होता है। इस रजाई को प्लग में लगाकर कुछ ही सेकेंड में गर्म किया जा सकता है। यह खासतौर पर उन इलाकों में बेहद उपयोगी है, जहाँ ठंड बहुत अधिक पड़ती है। साधारण रजाई शरीर से निकली गर्मी को धीरे-धीरे समेटकर गर्म होती है, जबकि इलेक्ट्रिक रजाई बिजली की मदद से तुरंत गर्माहट देती है। इसमें तापमान को लो, मीडियम और हाई जैसे मोड में कंट्रोल भी किया जा सकता है।

Woman setting temperature of electric blanket
electric blanket

कैसे काम करती है?

इलेक्ट्रिक रजाई के अंदर एक पतला हीटिंग एलिमेंट या तार फैला होता है, जिसे इस तरह लगाया जाता है कि वह पूरी रजाई में समान गर्मी फैलाए। तार रजाई के एक छोर पर लगे प्लग से जुड़ा होता है। प्लग को सॉकेट में लगाने पर हीटिंग एलिमेंट गर्म होता है। तापमान को नियंत्रित करने के लिए कंट्रोलर दिया जाता है, जिससे आप गर्मी अपनी जरूरत के हिसाब से सेट कर सकते हैं।

क्या इलेक्ट्रिक रजाई सुरक्षित होती है?

अगर आप ISI-मार्क, ब्रैंडेड और अच्छी क्वालिटी की इलेक्ट्रिक रजाई इस्तेमाल कर रहे हैं, तो इनमें करंट लगने का खतरा लगभग न के बराबर होता है। आधुनिक रजाइयों में कई तरह के सुरक्षा फीचर्स शामिल होते हैं:

इनबिल्ट सुरक्षा फीचर्स

  • ओवरहीट प्रोटेक्शन: तापमान अधिक होने पर रजाई खुद ही बंद हो जाती है।
  • इंसुलेटेड वायरिंग: तारों को इस तरह सुरक्षित किया जाता है कि बिजली का करंट बाहर न आए।
  • ऑटो कट-ऑफ सिस्टम: निर्धारित तापमान पर पहुंचते ही पावर सप्लाई अपने आप बंद हो जाती है।

बिजली न होने पर भी कर सकते हैं इस्तेमाल

बिजली के बिना इलेक्ट्रिक रजाई अपने हीटिंग मोड में काम नहीं कर पाएगी, लेकिन यह एक सामान्य रजाई की तरह शरीर की गर्मी समेटकर आपको गर्म रखेगी। यानी बिजली जाने पर भी यह पूरी तरह बेकार नहीं होती।

ये हैं परेशानियाँ

जैसे हर चीज के कुछ फायदे होते हैं, वैसे कुछ कमियाँ भी होती हैं। इलेक्ट्रिक रज़ाई के साथ भी ये परेशानियाँ आती हैं। इलेक्ट्रिक पार्ट्स होने की वजह से इन्हें पानी से आसानी से नहीं धोया जा सकता। इसे हमेशा ड्राई क्लीन या स्पॉट क्लीन करना पड़ता है। हीटिंग मोड लंबे समय तक चलाने पर बिजली का बिल बढ़ सकता है।

इलेक्ट्रिक रजाई ठंड के मौसम में तेज और आरामदायक गर्माहट देने का आधुनिक और सुविधाजनक तरीका है। यदि इसे सही तरीके से और अच्छी ब्रैंड की रजाई का उपयोग किया जाए, तो यह सुरक्षित होती है। हालांकि, इसकी सफाई, तापमान नियंत्रण और बिजली खर्च पर ध्यान देना जरूरी है।

तो, आप भी चाहें तो इन सर्दियों में इलेक्ट्रिक इस्तेमाल कर सकते हैं। इससे सर्दियों से राहत भी मिलेगी और सुरक्षा भी बरकरार रहेगी।

अभिलाषा सक्सेना चक्रवर्ती पिछले 15 वर्षों से प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में दक्षता रखने वाली अभिलाषा ने करियर की शुरुआत हिंदुस्तान टाइम्स, भोपाल से की थी। डीएनए, नईदुनिया, फर्स्ट इंडिया,...