Eid ul Adha 2023: बकरीद के नाम से मशहूर ईद-उल-अधा मुसलमानों के दो महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इस्लाम धर्म के जानकारों की मानें, तो पैगंबर हजरत इब्राहिम मोहम्मद ने इस दिन अपनी जीवन खुदा के लिए समर्पित किया था। माना जाता है खुदा उनकी इबादत से काफी खुश हुए थे। इसके बाद उन्होंने उनकी परीक्षा ली थी।
खुदा ने उनसे उनकी सबसे खास चीज उनसे मांगी, तो उन्होंने अपने बेटे की कुर्बानी दे दी, जो उन्हें सालों की मन्नतों के बाद मिला था। इस पर्व के साथ पवित्र शहर मक्का की वार्षिक हज यात्रा संपन्न होती है। इस साल यह पर्व 29 जून को मनाया जाएगा।
2023 में बकरीद कब है?
ईद-उल-अधा का इस्लामी त्योहार, जिसे बकरीद के नाम से भी जाना जाता है, दो से चार दिनों तक चलता है और इस्लामी चंद्र महीने धू अल-हिज्जा के दसवें दिन मनाया जाता है। इस्लामिक कैलेंडर के अनुसार ईद अल-अधा हमेशा एक ही दिन पड़ता है। ईद अल-अधा की तारीख हर साल बदलती है। इस वर्ष ईद-अल-अधा 29 जून को मनाया जाएगा। वहीं ये हर क्षेत्र में अलग-अलग रहने वाला है।
विभिन्न देशों में ईद-अल-अधा 2023 की तारीख
ईद-अल-अधा, जिसे बलिदान के पर्व के रूप में भी जाना जाता है, सामूहिक त्योहार है। हर साल, ईद अल-अधा दुनिया के कुछ हिस्सों में अलग-अलग तारीखों पर मनाया जाता है क्योंकि अर्धचंद्राकार दृश्यता की सीमा अंतर्राष्ट्रीय तिथि रेखा से भिन्न होती है। सऊदी अरब में यह पर्व 28 जून को मनाया जाएगा। वहीं भारत में बकरीद 29 जून को मनाई जाएगी।
यह भी देखें-मूवी Project K में होगी कमल हासन की एंट्री, अमिताभ और दीपिका भी आएंगे नजर: Project K Cast
भारत में बकरीद पर अवकाश रहेगा। वहीं भारत के कुछ हिस्सों में 28 जून की जगह 29 जून को अवकाश होगा।
