A woman wearing glasses wiping a ceiling fan with a cloth.

Summary: सीलिंग फैन साफ करने के आसान तरीके, बिना सीढ़ी के मिनटों में हटे धूल

गर्मी की तपन, मानसून की उमस या सर्दियों में मच्छरों से बचाव पंखा हमेशा चलता रहता है, जो गुच्छों में बदलकर नीचे गिरने लगती है और पंखे की स्पीड भी कम कर देती है।

Ceiling Fan Maintenance: भारत में छत का पंखा हर मौसम में हमारी रोज़मर्रा की ज़रूरत बना हुआ है। तेज़ गर्मी की तपन हो, मानसून की चिपचिपी उमस या सर्दियों में मच्छरों से बचाव पंखा हर हाल में चलता रहता है, लेकिन लगातार इस्तेमाल के कारण उस पर धूल जमने लगती है, जो धीरे-धीरे गुच्छों में बदलकर नीचे गिरती है। सीलिंग फैन की सफाई करना भी जरूरी होता है। गर्मियों में लगातार पंखा चलने की वजह से उस पर काफी ज्यादा धूल बैठ जाती है। जिसकी वजह से पंखा धीरे चलने लगता है। ऊँचाई पर लगे होने की वजह से पंखे की बार-बार सफ़ाई करना भी आसान नहीं होता।

अगर आपको भी सीलिंग फैन की गंदगी साफ करने में काफी परेशानी होती है, तो ये आसान हैक्स ज़रूर ट्राई करके देखें। इन टिप्स की मदद से आप बिना ज़्यादा मेहनत और बिना किसी रिस्क के पंखे पर जमी धूल को आसानी से साफ कर सकते हैं। सबसे अच्छी बात यह है कि इन तरीकों को अपनाने पर आपको पंखा साफ करने के लिए सीढ़ी का इस्तेमाल करने की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी, जिससे सफ़ाई का काम पहले से कहीं ज़्यादा आसान और सुरक्षित हो जाएगा।

पंखे में जमा धूल-मिट्टी को समय-समय पर साफ करते रहने के लिए आप क्लीनिंग डस्टर का इस्तेमाल कर सकते हैं। क्लीनिंग डस्टर्स बाजार में आसानी से मिल जाते हैं और इन्हें खरीदने के लिए आपको ज्यादा पैसे खर्च करने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। सीलिंग फैन डस्टर को लिक्विड सोप में डुबोकर निचोड़ लीजिए और फिर आसानी से पंखे की सारी की सारी धूल को साफ कर लीजिए।

कपड़े टांगने वाला साधारण हैंगर पंखा साफ करने में बहुत काम आ सकता है। सबसे पहले एक हैंगर लें और उस पर पुराना कपड़ा बांध दें। इसके बाद हैंगर के नीचे एक लकड़ी भी बांध लें, ताकि आप आसानी से पंखे की सफ़ाई कर सकें और काम जल्दी पूरा हो जाए।

अगर आप चाहें तो गंदे पंखे को साफ करने के लिए वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। वैक्यूम क्लीनर में ब्रश को अटैच कर इसे पंखे के ब्लेड्स पर सावधानी से घुमा दीजिए। इस तरीके से कुछ ही मिनटों के अंदर गंदे से गंदा पंखा चमकने लग जाएगा। वैक्यूम क्लीनर पंखा साफ करने के काम को काफी हद तक आसान बना सकता है।

A woman cleaning a ceiling fan using a foam cleaning tool with a long stick, removing dust from the fan blades.
Easy Fan Cleaning Hacks

इन आसान तरीकों की मदद से आप बिना सीढ़ी चढ़े और बिना किसी झंझट के पंखों पर जमी धूल-मिट्टी को आसानी से साफ कर सकते हैं। ये तरीके न सिर्फ़ समय बचाते हैं, बल्कि सफ़ाई के काम को भी काफी आसान बना देते हैं। होली और दीवाली जैसे बड़े त्योहारों से पहले घर की साफ़-सफाई में ये आसान हैक्स आपके लिए बेहद काम के साबित होंगे और घर को दे सकते हैं एक नया सा फ्रेश लुक।

मेरा नाम नमिता दीक्षित है। मैं एक पत्रकार हूँ और मुझे कंटेंट राइटिंग में 3 साल का अनुभव है। मुझे एंकरिंग का भी कुछ अनुभव है। वैसे तो मैं हर विषय पर कंटेंट लिख सकती हूँ लेकिन मुझे बॉलीवुड और लाइफ़स्टाइल के बारे में लिखना ज़्यादा पसंद...