बिना किसी तोड़फोड़ के अपने घर को बनाएं सुन्दर: Home Decor Idea
Easay Home Decor Idea

Home Decor Idea: हम जहां रहते हैं हमारी सभ्यता में उस घर को मंदिर भी कहा जाता है। कहते हैं घर  पवित्रता, सुंदरता, ऊर्जा, शांति, शक्ति और प्रेम का सम्मिश्रण होता है। घर वो रहने का स्थान है, जहां हमें शांति और समाधान मिलता है। घर को खुशियों का मूल स्थान भी कह सकते हैं। घर का माहौल अगर सुंदर होता है तो वह हमें मानसिक शांति प्रदान करता है, जो हमारे जीवन में खुशियां देता है।

घर को सजाने और व्यवस्थित रूप से रखने से सकारात्मक ऊर्जा का निरंतर प्रवाह होता है, अतः हमें घर की सजावट पर विशेष ध्यान देना चाहिए, जिससे घर में खुशियां और शांति मिलती है। घर यदि सुंदर और व्यवस्थित होता है तो परिवार का हर सदस्य अधिक से अधिक अपना समय घर पर ही बिताने की कोशिश करते हैं।

डाइनिंग एरिया को बनाएं आकर्षक

Home Decor Idea
Dinning Area

घर के वैसे तो सभी स्थान महत्वपूर्ण होते हैं। लेकिन खाना खाने की जगह का स्थान पूजा घर के बाद सबसे पहले नंबर पर आता है। स्वादिष्ट भोजन के साथ एक भोजन करने वाला स्थान अन्य जगह की तरह खूबसूरत और साफ-सुथरा होना चाहिए। इसलिए अपने डाइनिंग एरिया अच्छा करने के लिए डायनिंग टेबल के कवर को हमेशा साफ रखें, उस पर ताज़े फूलों का गुलदस्ता रखने से आस-पास का माहौल भी अच्छा रहता है।

सजावट के लिए फूल और पौधे

घर की सजावट में फूलों और पौधों का उपयोग हमारे मन मस्तिष्क को ऊर्जा देता है और हमारे स्वास्थ्य को भी अच्छा रख सकता है। घर की महिलाएं भी इसे व्यवस्थित कर सकती हैं जिससे उनका मन भी लगता हैऔर घर भी खूबसूरत दिखाई देता है। घर के वृद्ध भी बच्चों के साथ इन पौधों की देखभाल करें तो यह सकारात्मक ऊर्जा भी देते हैं। इससे परिवार के सभी सदस्यों में खुशियां बढ़ती हैं, मन भी शांत रहता है,और घर भी खूबसूरत दिखने लगता है।

पर्दों-पायदान का चयन

curtains-Footboard
curtains-Footboard

घर को सजाने में घर की फर्श, दरी, पर्दे और दीवारों के रंगों का चयन भी हमारे मन मस्तिष्क पर काफी प्रभाव डालता है। इसलिए इसके लिए किसी जानकार व्यक्ति से सलाह लेकर ही रंगों का चयन करें। ताकि घर खूबसूरत दिखाई देने के साथ सकारात्मक ऊर्जा से भरा रहे।

सफाई और लाइटिंग का रखें ख्याल

घर की सजावट और सफाई का विशेष प्रबंध भी हम सबको खुशी महसूस कराता है। घर को पूरी तरह से साफ रखें और शाम के समय विशेष रुप से घर की सभी लाइट्स को जला कर रखें। इससे घर पर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है, और सबका मन प्रफुल्लित होता है। घर में उचित प्रकाश की व्यवस्था, हमारी ऊर्जा और खुशियों को बढ़ाती है।

तस्वीरों से सजाएं

घर पर विभिन्न तरह-तरह की तस्वीरें सकारात्मक ऊर्जा को फैलाने में विशिष्ट स्थान रखती हैं। यह हमें खुशियां देती हैं। घर पर अपने लक्ष्य से संबंधित और उन तस्वीरों को लगाएं जिनको देखकर मन प्रफुल्लित होता हो, इससे हमारे अंदर सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है।

घर पर ही बनाए, छोटा सा बुक शेल्फ

घर पर ही एक छोटा सा बुक शेल्फ बनाया जाए। इससे परिवार के सभी सदस्यों को कुछ ना कुछ पढ़ने का अवसर देता है। अपने खाली समय में कोई भी सदस्य यहां अपनी मनपसंद पुस्तक को पढ़ने का आनंद ले पाते हैं।