क्या आपको भी आते हैं बुरे सपने? घर में लगाएं ड्रीम कैचर: Dream Catcher 
Dream Catcher 

बुरे सपने आते हैं, तो लगाएं घर में ड्रीम कैचर

ऐसे सपने जो बहुत डरावने होते हैं जो लगातार आपको परेशान करते हैं। जिससे बाहर आने के बाद भी आपका दिमाग थका थका या आपका सिरदर्द बढ़ाता है तो आपको इसके उपाय करने जरूरी हो जाते हैं।

Dream Catcher: सोने के बाद सपने हर कोई देखता है। सपने देखना एक आम बात है। किसी को अच्छे सपने आते हैं, तो किसी को बुरे भी तो कभी किसी को डरावने भी आते हैं। कुछ सपने तो बस सपने होते हैं वो याद भी नहीं रहते हैं। कुछ सपने व्यक्ति को को उनके भविष्य में होने वाले घटनाओं के भी संकेत देता है। कुछ सपने शुभ संकेत भी देते हैं, तो कुछ अशुभ। कुछ सपने इतने डरावने होते हैं कि व्यक्ति के जाग जाने पर भी उसके बुरे असर दिखते है। 

ऐसे सपने जो बहुत डरावने होते हैं, जो लगातार आपको परेशान करते हैं। इससे बाहर आने के बाद भी आपका दिमाग थका-थका या आपका सिरदर्द बढ़ाता है, तो आपको इसके उपाय करने जरूरी हो जाते हैं, क्योंकि हो सकता है आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास हो जिससे आपकी नींद बाधित हो रही हो जिससे आपको बुरे या डरावने सपने आ रहे हों।

फेंगशुई में बुरे सपनों से बचने के लिए लोग अपने घर में ड्रीम कैचर लगाते हैं जिससे नेगेटिव एनर्जी घर में प्रवेश नहीं करती और आपको मीठे सपने आते हैं।

क्या है ड्रीम कैचर?

Dream Catcher
Dream catcher meaning

ड्रीम कैचर एक हैंगिंग मटेरियल है जिसे आप अपने घर के दीवारों या खिड़कियों पर सजा सकते हैं। ये लकड़ी से बना हुआ जालनुमा होता है, जिसे मोतियों, बीड्स, या फिर पत्थरों और पंखों से सजाया जाता है। ये दिखने में काफी आकर्षक होता है। ये बड़े ,छोटे, या मध्यम आकार के बाजार में आसानी से मिल जाते हैं।

ड्रीम कैचर की उत्पत्ति दरअसल अमेरिका में हुई। वहां लोग इसे अपने बच्चों के कमरे में बुरे सपने से बचने के लिए लगाते थे, जिससे बच्चों को अच्छी नींद आए।

फिर, धीरे धीरे इसका चलन पूरी दुनियां में हो गया। भारत में भी इसका चलन अब धीरे-धीरे बढ़ रहा है ना सिर्फ इसके लिए बल्कि इससे बुरे सपनों से बचाव होता है बल्कि ये दिखने में इतना खूबसूरत और रंग बिरंगा होता है कि लोग इसे अपने घर में सजाने लगे है।

ड्रीम कैचर लगाने के फायदे

Dream Catcher Benefits
Dream Catcher Benefits

फेंगशुई की माने तो ड्रीम कैचर घर में लगाने से पॉजिटिव वाइब्स घर में आती है और नेगेटिविटी दूर होती है। परिवार के लोगों के बीच आपसी सद्भाव को बढ़ता हैं।

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा का वास है तो इससे उसके प्रभाव को कम करता है। अगर आपके घर में वास्तु दोष है तो वो इसे भी दूर करता है।

ड्रीम कैचर कहां लगाएं?

Dream Catcher hanging place
Dream Catcher hanging place

ड्रीम कैचर लगाने का उद्देश्य बुरे सपने से छुटकारा पाना होता है। इसलिए आप इसे अपने बेडरूम में खिड़की पर लगाएं।

इसके अलावा आप इसे घर या बेडरूम की दक्षिण पश्चिम दिशा में लगा सकते हैं। आपका बच्चा अगर डरता है या पढ़ाई में मन नहीं लगाता तो आप उसके कमरे में भी ड्रीम कैचर लगा सकते हैं।

ड्रीम कैचर कहां नहीं लगाएं?

Dream Catcher tips
Dream Catcher tips

ड्रीम कैचर को कभी भी ऐसे नहीं लगाएं कि कोई भी व्यक्ति उसके नीचे से नहीं गुजरे।

आप किचन में भी ड्रीम कैचर को लगाने से परहेज करें।

फेंगशुई के ड्रीम कैचर की मदद से आप घर में पॉजिटिव वाईब्स लाने के साथ साथ घर को डेकोरेट भी कर सकती हैं।