Mangal Dosha
Mangal Dosha

Mauni Amavasya 2025: हिंदू धर्म में मौनी अमावस्या का बेहद खास महत्व होता है। इस साल मौनी अमावस्या बुधवार, 29 जनवरी को मनाई जाएगी। इस दिन विष्णु जी की पूजा करने के साथ-साथ स्नान-दान करने की भी परंपरा है। माना जाता है कि मौनी अमावस्या के दिन जो लोग गंगा, गोदावरी, कृष्णा, कावेरी, सरस्वती और नर्मदा नदी में आस्था की डुबकी लगाते हैं उनकी हर मनोकामना पूरी होती है।

ऐसे में अगर आप भी मौनी अमावस्या का व्रत करने जा रहे हैं तो आपको इस दिन पूजा और व्रत करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों का दान भी करना चाहिए तभी आपका व्रत सफल माना जाएगा। तो चलिए जानते हैं कि मौनी अमावस्या के दिन आप किन चीजों का दान कर सकते हैं-

मौनी अमावस्या पर करें इन चीजों का दान

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन चावल का दान करना बेहद शुभ होता है। चावल को अन्न के रूप में जरूरतमंदों को दान करना शुभ होता है। ऐसा करने से व्यक्ति के जीवन में अन्न का भंडारा भरा रहता है।

इस दिन सफेद तिल का दान भी कर सकते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से व्यक्ति को भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है।

अगर आप पैसों की तंगी से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो मौनी अमावस्या के दिन आंवला दान में देना चाहिए। मान्यता है कि इससे जीवन में चल रही सभी आर्थिक समस्याएं दूर होती हैं।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, मौनी अमावस्या के दिन सरसों के तेल का दान करने से पितरों की कृपा मिलती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है। साथ ही, शनि दोष के दुष्प्रभावों से भी राहत मिलती।

मौनी अमावस्या पर गरीब और जरूरतमंद लोगों को वस्त्र दान करना चाहिए। इससे शुभ फल की प्राप्ति होती है और जीवन में किसी भी चीज की कमी नहीं होती है।

मौनी अमावस्या पर ताम्बे के बर्तन दान करना भी पुण्यकारी माना जाता है। इससे घर में धन का आगमन होता है और पारिवारिक संबंधों में भी सुधार होता है।

मेरा नाम वंदना है, पिछले छह वर्षों से हिंदी कंटेंट राइटिंग में सक्रिय हूं। डिजिटल मीडिया में महिला स्वास्थ्य, पारिवारिक जीवन, बच्चों की परवरिश और सामाजिक मुद्दों पर लेखन का अनुभव है। वर्तमान में गृहलक्ष्मी टीम का हिस्सा हूं और नियमित...