Vastu Tips for Tulsi
Vastu Tips for Tulsi

Overview: वो पौधे जो तुलसी के पास नहीं होने चाहिए

तुलसी जैसे पवित्र पौधे के पास कुछ अन्य पौधों का होना अशुभ माना जाता है।इसलिए इनकी पहचान कर इन्हें फौरन हटा दें।

Vastu Tips for Tulsi: हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को अत्यंत पवित्र और शुभ माना जाता है, जिसमें तुलसी भी एक है। तुलसी को तो सनातन धर्म में देवता तुल्य स्थान पात्र है और देवी-देवता के समान ही तुलसी पूजन का विधान है। शास्त्रों में भी तुलसी पूजा का उल्लेख मिलता है। मान्यता है कि जिस घर पर तुलसी का पौधा लगा होता है और नियमित रूप से इसकी पूजा होती है वहां देवी लक्ष्मी सदैव वास करती हैं और श्रीहरि भगवान विष्णु की कृपा भी प्राप्त होती है।

तुलसी के लिए वास्तु नियम

Vastu Tips for Tulsi
Vastu Tips for Tulsi

शास्त्रों में तुलसी पूजन की विधि और लाभ के साथ ही इससे जुड़े कुछ नियम भी बताए गए हैं, जिसका पालन हर किसी को करना चाहिए। क्योंकि जाने-अनजाने में तुलसी से जुड़ी की गई गलतियों का प्रतिकूल प्रभाव घर-परिवार और यहां तक कि नौकरी-व्यवसाय पर भी पड़ सकता है। इसलिए तुलसी के पौधे से जुड़ी कोई भी गलतियां न करें। वास्तु शास्त्र में भी तुलसी को लेकर कई नियम बताए गए हैं, जिसे फॉलो करने पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी को सदैव साफ स्थान और उचित दिशा में ही रखना चाहिए। गलत दिशा में तुलसी लगाने या रखने से दोष उत्पन्न होते हैं। इसी के साथ वास्तु शास्त्र में यह भी बताया गया है कि जिस स्थान पर तुलसी का पौधा रखा हो वहां कुछ पेड़-पौधा का होना अशुभ माना जाता है। इसलिए तुलसी के आस-पास रखे इन पौधों को तुरंत वहां से हटा दें। आइए जानते हैं तुलसी के पास कौन से पेड़-पौधे नहीं होने चाहिए।

तुलसी के पास से फौरन हटा दें ये पौधे

do not keep these plants near by tulsi at home
do not keep these plants near by tulsi at home
  1. तुलसी के आस पास हम कई तरह के पौधे के गमले भी रख देते हैं। लेकिन वास्तु शास्त्र के मुताबिक जिस स्थान पर तुलसी का पौधा लगा हो वहां भूलकर भी कोई कांटेदार पौधा नहीं होना चाहिए, इस बात का खास ध्यान रखें। तुलसी के पास रखा कांटेदार पौधा दुर्भाग्य का कारण बन सकता है और इससे नकारात्मकता भी तेजी से बढ़ती है।
  2. तुलसी के पौधे के ठीक पास मदार का पौधा भी नहीं रखना चाहिए। केवल मदार ही नहीं बल्कि ऐसे कोई भी पेड़-पौधे जिससे दूध या सफेद पदार्थ निकलता हो उसे तुलसी के आसपास रखने के बचना चाहिए। वास्तु शास्त्र के मुताबिक तुलसी के पास रखे ऐसे पौधों से तेजी से नकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और पूजा का फल भी प्राप्त नहीं होता।
  3. तुलसी की ही तरह पीपल का पौधा भी हिंदू धर्म में शुभ, पूजनीय और पवित्र माना जाता है। लेकिन घर पर पीपल का पौधा लगाना शुभ नहीं होता, क्योंकि यह धनहानि का कारण बनता है। इसके साथ ही तुलसी के पौधे के पास पीपल का वृक्ष या पौधा न हो इस बात का भी ध्यान रखें।
  4. वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा आंगन या बालकनी में ही लगानी चाहिए। लेकिन छत पर तुलसी का पौधा लगाना वास्तु के अनुसार शुभ नहीं माना जाता है। लेकिन आप अन्य पौधे छत पर लगा सकते हैं।
  5. जिस गमले में आपने तुलसी का पौधा लगाया है, उसी गमले में कोई अन्य पौधा न लगा हो इस बात का भी विशेष ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र के अनुसार इसे भी गलत माना जाता है।

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...