rahu ketu shani
Janmashtami 2025 Planetary Benefits

Overview:जन्माष्टमी पर शनि समेत ये 3 ग्रह कराएंगे इन राशि वालों का बड़ा फायदा, श्री कृष्ण की भी बरसेगी कृपा

जन्माष्टमी पर शनि समेत ये 3 ग्रह कराएंगे इन राशि वालों का बड़ा फायदा,

Janmashtami 2025 Planetary Benefits: इस बार जन्माष्टमी का त्योहार 16 अगस्त शनिवार को मनाया जाएगा। जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर कुछ राशियों की लॉटरी लगने वाली है। उनके निजी और पेशेवर जीवन में कई तरह के सकारात्मक बदलाव आएंगे। वैदिक ज्योतिष के अनुसार इस बार कृष्ण जन्माष्टमी पर शनि, राहु और केतु वक्री चाल में हैं, वहीं बुध ग्रह मार्गी अवस्था में अपनी चाल चलेंगे। सभी ग्रहों की यह स्थिति 4 राशि वालों के लिए बहुत ही भाग्यशाली रहने वाली है। यानि ग्रहों की चाल और भगवान श्री कृष्ण की कृपा से इन राशियों के जीवन में खुशियां दस्तक देंगी।

आइए आपको बताते हैं की वह 4 लकी राशियां कौन सी है।

वृषभ राशि वालों के अच्छे समय की शुरुआत हो सकती है। इस अवधि में आपके घर में चल रही समस्याओं का अंत हो सकता है। आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। श्री कृष्ण के आशीर्वाद से आपको कोई अच्छी खबर भी मिल सकती है। आपकी सारी चिंताएं खत्म होगी और सुकून का एहसास होगा। जो लोग बेरोजगार हैं और रोजगार की तलाश में हैं उनके लिए नए रास्ते खुल सकते हैं।

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आएगी, साथ ही आपके रुके हुए काम भी पूरे होंगे। पारिवारिक जीवन में चल रही ही परेशानियां खत्म हो सकती है और रिश्तों में सुधार आएगा। यदि माता या पिता की सेहत को लेकर आप चिंतित हैं तो उनके स्वास्थ्य में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। जो लोग जमीन जायदाद खरीदने की योजना बना रहे हैं उनके लिए यह समय बहुत ही उत्तम है। व्यापार करने वाले लोगों के हाथ कुछ बड़े अवसर लग सकते हैं।

तुला राशि के जातकों के लिए यह समय अति शुभ रहने वाला है। आर्थिक समस्या का समाधान होगा और धन लाभ के योग बनेंगे। यदि आप किसी शारीरिक समस्या से जूझ रहे हैं तो आपको राहत मिलेगी। मानसिक रूप से भी आप बेहतर महसूस करेंगे। नौकरी हो या व्यापार तरक्की होने की प्रबल संभावना है। संतान के करियर से जुड़ी चिंता खत्म होगी और उनकी ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है।

मीन राशि वालों की आर्थिक स्थिति में बड़ा उछाल आने की संभावना है। श्री कृष्ण की कृपा से धन्य धान्य में वृद्धि हो सकती है। अतीत में किए हुए निवेश से बड़ा फायदा होने की संभावना है। नौकरी या बिजनेस से जुड़े अटके हुए मामले पूरे हो सकते हैं और आपको मनचाहा लाभ होगा। रिश्तों में प्रेम और मधुरता बढ़ेगी। घर के सदस्यों के बीच आपसी समझ बेहतर होगी।