Auspicious things see in morning
Auspicious things see in morning

Morning Good Luck Sign: नई सुबह की नई किरण हर किसी के जीवन के लिए नई उम्मीदें लेकर आती हैं। रातभर सोने के बाद जब कोई व्यक्ति सुबह उठता है तो वह केवल नींद से नहीं जागता, बल्कि उसके साथ जागती है नई आशा और नई उमंग। इसलिए कहा जाता है कि सुबह की शुरुआत अच्छी होगी तो दिन भी अच्छा ही रहेगा।

कहते हैं कि दिन की शुरुआत जैसी होती है, पूरा दिन भी वैसा ही गुजरता है। लेकिन यह महज एक कहावत नहीं है बल्कि शास्त्रों में भी कुछ इसी तरह की बातों का उल्लेख मिलता है। इसलिए शास्त्रों में बताया गया है कि सुबह-सुबह किन चीजों का दर्शन करना शुभ और किन चीजों का दर्शन करना अशुभ होता है। आइए जानते हैं उन चीजों के बारे में जिसके दुर्लभ दर्शन से आपका दिन बन सकता है शुभ। अगर संयोगवश आपको ये चीजें सुबह के समय दिख जाए तो समझिए कि आपका दिन बन गया।

ऊपर चढ़ती हुई मकड़ी

सुबह उठते ही आपकी नजर मकड़ी पर पड़ जाए, जो ऊपर की तरफ चढ़ रही हो तो इसे काफी अच्छा माना जाता है। यह इस बात का संकेत है कि आज आपका दिन अच्छा रहेगा और आप तरक्की करेंगे।

गाय का द्वार पर आना

Morning Good Luck Sign
Morning Good Luck Sign

सुबह के समय अचानक गाय का द्वार पर आ जाना भी बहुत शुभ संकेत माना जाता है। द्वार पर गाय के आने का अर्थ होता है कि साक्षात मां लक्ष्मी आपके द्वार पर आई हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा हो तो गाय को रोटी या कुछ जरूर खिलाएं और गाय की चरणधूलि माथे से लगाएं।

घंटी की आवाज सुनाई देना

नींद खुलते ही कानों में पूजा के घंटी की आवाज पड़ना भी शुभ होता है। यह माना जाता है कि आज आपके ऊपर भगवान की कृपा बनी रहेगी और आपका हर काम सफल होगा। घंटी के साथ ही हवन की ध्वनि भी सुनाई पड़ना शुभ होता है।

सुहागिन महिला का दिखना

Married women in red saree
Married women in red saree

सुबह-सुबह ऐसी महिला का नजर आना जो सुहागिन हो और जिसने पूरा श्रृंगार किया हो, लाल रंग की साड़ी पहनी हो तो इसे भी अच्छा माना जाता है। सुबह के समय सुहागिन स्त्री का दुर्लभ दर्शन आपकी किस्मत बना सकता है।

पक्षी की आवाज सुनाई पड़ना

सुबह के समय आपके घर के पास कोई पक्षी आकर बैठ जाए और मधुर आवाज निकाले तो यह भी शुभता का संकेत है। इसका अर्थ है कि आपके घर पर सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ रहा है और जीवन में खुशहाली आने वाली है। ऐसे में घर के बाहर पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था जरूर करें।

इन चीजों के दर्शन भी होते हैं शुभ

Auspicious things see in morning
Auspicious things see in morning

इसके साथ ही सुबह के समय हरी घास, गोबर, तांबा, सोना, दूध, वेद, हवन या आरती की अग्नि आदि के दर्शन भी दुर्लभ माने जाते हैं। ये चीजें आपके दिन को शुभ बनाती हैं।

हथेली दर्शन से दिन बनेगा शुभ

शास्त्रों में बताया गया है कि, हथेली में लक्ष्मी, सरस्वती और गोविंद का वास होता है. इसलिए सुबह के समय आंख खुलते ही सबसे पहले अपनी हथेलियों के दर्शन करने चाहिए। ऐसा करने से दिन अनुकूल बनता है। हथेली का दर्शन करते हुए यह मंत्र बोलें- ‘कराग्रे वसते लक्ष्मी करमध्ये सरस्वती। करमूले तू गोविन्दः प्रभाते करदर्शनम॥’

मेरा नाम पलक सिंह है। मैं एक महिला पत्रकार हूं। मैं पिछले पांच सालों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय हूं। मैं लाइव इंडिया और सिर्फ न्यूज जैसे संस्थानों में लेखन का काम कर चुकी हूं और वर्तमान में गृहलक्ष्मी से जुड़ी हुई हूं। मुझे...