June 2023 Ketu Gochar

June 2023 Ketu Gochar: वैदिक शास्त्र में उल्लेख है कि एक निश्चित अंतराल के बाद ग्रह नक्षत्र अपनी चाल बदलते हैं। इसे ग्रहों का गोचर कहा जाता है, जिसमें ग्रह एक राशि से निकलकर दूसरी राशि में प्रवेश करते हैं। ग्रह नक्षत्रों के परिवर्तन का प्रभाव सभी राशियों पर पड़ता है। जिससे व्यक्ति के जीवन में कई बदलाव देखने को मिलते हैं। हिंदू धर्म शास्त्रों में केतु ग्रह को पापी ग्रह माना गया है, क्योंकि इसकी चाल हमेशा उलटी होती है। हिंदू पंचांग के अनुसार, 26 जून 2023 को केतु चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने जा रहे हैं। जिस वजह से इसका प्रभाव अन्य सभी राशियों में पड़ने वाला है। पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि केतु चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करने से कुछ राशियों पर इसका प्रभाव अशुभ रहेगा। ऐसे में इन राशि के जातकों को सावधान रहने की जरूरत है। तो चलिए जानते हैं किन किन राशियों पर केतु के गोचर से अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा।

इन पांच राशियों पर पड़ेगा अशुभ प्रभाव

June 2023 Ketu Gochar

कर्क राशि

केतु के गोचर करने से कर्क राशि पर इसका अशुभ प्रभाव पड़ेगा। इस दौरान कर्क राशि के जातकों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। घर में तनाव का माहौल बना रहेगा और सदस्यों के बीच वाद विवाद की स्थिति भी बन सकती है। यह समय आपके लिए अनुकूल नहीं है, ऐसे में आपको सोच समझ का निर्णय लेने की जरूरत होगी।

कन्या राशि

केतु के नक्षत्र की स्थिति परिवर्तन से इसका अशुभ प्रभाव कन्या राशि पर भी होगा। इस दौरान कन्या राशि के जातकों के जीवन में काफी उथल पुथल देखने को मिल सकती है। व्यक्ति को आर्थिक तंगी से गुजरना पड़ सकता है और खर्चे बढ़ सकते हैं। इस समय कोई भी नया कार्य शुरू ना करें, इसमें आपको घाटा लग सकता है। लेनदेन करते समय बहुत सावधानी बरतने की जरूरत है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि पर भी केतु के गोचर करने से अशुभ प्रभाव देखने को मिलेगा। मिथुन राशि के लोगों को मानसिक तनाव महसूस होगा। आपके दिमाग में नकारात्मक विचार अधिक आएंगे। इस दौरान आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। घर में क्लेश की स्थिति बन सकती है। माता पिता को अपने बच्चों को लेकर चिंताएं सताने लगेगी। कुछ भी निर्णय लेने से पहले आपको सोच विचार करना होगा।

June 2023 Ketu Gochar

मकर राशि

केतु के नक्षत्र परिवर्तन के कारण मकर राशि वालों को जीवन में कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जिस वजह से आपको मानसिक तनाव हो सकता है। यह समय आपके लिए ऐसा है कि बनते हुए काम भी बिगड़ने लगेंगे। आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में काफी मेहनत करनी पड़ सकती है। वहीं, समाज में भी आपके मान सम्मान में हानि हो सकती है।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों पर केतु के परिवर्तन का अशुभ असर देखने को मिलेगा। इस दौरान आपको स्वास्थ्यं संबंधी समस्याओं से गुजरना पड़ सकता है। यात्रा के दौरान आपको संभल कर रहने की जरूरत है।

यह भी पढ़ेंः इन राशि के लोग भूलकर भी न पहनें कछुए की अंगूठी, हो सकती है धन हानि: Turtle Ring Vastu