करवाचौथ के त्योहार का काफी दिनों से इंतजार किया जा रहा था और आखिर वो दिन आज (17 अक्टूबर) आ ही गया। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए निर्जला उपवास रखती है। पानी की एक बूंद तक वह अपने गले से नीचे नहीं उतारती हैं जो कि कोई आसान काम नहीं।
लेकिन पूरे दिन में प्यास न लगे ऐसा हो नहीं सकता। इसलिए हम आपको बताएंगे कि आज के दिन आप अपनी प्यास को कैसे कंट्रोल करें।
खुद को बिजी रखें
अगर आप ऑफिस जाती हैं तो अपने आप को काम में व्यस्त रखें। इससे आपका टाइम जल्दी पास होगा। अगर आप हाउस वाइफ हैं तो आप घर पर फिल्म या सीरियल देखें। इससे आपका पूरा ध्यान उसी पर होगा और आपको थकान भी नहीं होगी।
सही टेंपरेचर में रहें
अगर आप अपने आप को सही टेंपरेचर वाली जगह पर रखेंगी तो आपकी बॉडी का टेंपरेचर भी सही रहेगा। इससे आपकी बॉडी में थकावट नहीं होगी और प्यास भी नहीं लगेगी। क्योंकि प्यास जभी लगती है जब हमारे शरीर में थकावट आती है। इसलिए ऐसी जगह में रहने की कोशिश करें जहां पसीना न आए।
धूप में जाने से बचें
सुबह 10 बजे से शाम 3 बजे तक सूरज की किरणें काफी तेज होती है। इसलिए इस समय घर से बिल्कुल बाहर न निकले। अगर आपका बाहर जाना जरूरी भी है तो घर से छाता कैरी करके चलें।
कपड़ों पर दे ध्यान
अपने पहनावे पर भी ध्यान दें। गर्मी से बचने के लिए हल्के, बिना लेयर वाले, हल्के रंग के कपड़े पहनें। कॉटन के कपड़े भी गर्मी से बचने में मदद करते हैं। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि जितनी आपको गर्मी लगेगी उतनी प्यास भी, तो न पहने ज्यादा मोटे कपड़े।
तेज आवाज में बात न करें
करवाचौथ के दिन बहुत चिल्लाकर बात ना करें और किसी भी तरह की एक्सरसाइज या ज्यादा एनर्जी लगने वाले कामों को न करें। क्यों यह करने से आपको ज्यादा प्यास लग सकती है।
यह भी पढ़िए-
