किसी के चरण स्पर्श करना सिर्फ एक परंपरा और संस्कार मात्र ही नहीं है बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी इसके कई फायदे हैं। इस बात को वैज्ञानिक भी सही मानते हैं। अपने से किसी बड़े-बुजुर्ग के चरण स्पर्श के जानिये फायदे…
- चरण स्पर्श करने वाले व्यक्ति की सोच, ऊर्जा और मानसिक शक्ति पहले से अधिक प्रबल हो जाती है।
- पैर छूकर प्रणाम करने से इंसान के स्वभाव में नम्रता का संचार होता है। जिससे उसे मानसिक रूप से शांति मिलती है और उसका क्रोध खत्म होता है।
- चरण स्पर्श से नेगेटिव एनर्जी और नेगेटिव थिंकिंग का विनाश होता है।
- चरण स्पर्श के दौरान मिलने वाला आशीर्वाद व्यक्ति के अच्छे भाग्य का सूचक होता है।
- झुककर पैर छूने से सिर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है, जो आंखों की हेल्थ के लिए लाभप्रद होता है।
- मान्यता है कि नियमित तौर पर बड़े-बुजुर्गों के चरण स्पर्श से कई प्रतिकूल ग्रह भी अनुकूल होने लग जाते हैं।
- कुछ लोग घुटनों के बल बैठकर पैर छूते हैं। ऐसा करने से बॉडी फ्लेक्सिबल होती है। वही साष्टांग चरण स्पर्श करने से सभी बॉडी पार्ट्स एक्टिव होते हैं। लेकिन शास्त्रों में बताया गया है कि महिलाओं को साष्टांग प्रणाम नहीं करना चाहिए।
- शास्त्रों के अनुसार प्रतिदिन बड़ों का अभिवादन करने से विद्या, यश, आयु और बल में वृद्धि होती है।
ये भी पढ़ें-
*ॐ* का उच्चारण करने से होते हैं ये 10 शारीरिक लाभ
मंत्र जाप करते समय अपनाए ये नियम
इन बातों को जानकर आप भी कहेंगे कि “अतिथी कब आओगे”
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
