सावन का महीना देवों के देव महादेव को समर्पित है, इसलिए इस पूरे महीने में भगवान शिव की पूजा अर्चना का विशेष महत्व है विधिपूर्वक व पूरी श्रद्धा के साथ किए गए व्रत से मनचाहा फल मिलता है।
वैसे तो सावन का महीना 28 या 29 दिनों का होता है, लेकिन इस बार पूरे 30 दिनों तक चलेगा ऐसा संयोग लगभग 19 साल बाद बना है। 28 जुलाई को सावन का पहला दिन होगा और सावन का पहला सोमवार 30 जुलाई को पड़ेगा। इस बार सावन में 4 सोमवार पड़ने के कारण विशेष संयोग बन रहा है।26 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन सावन खत्म होगा।
कैसे करें पूजा?
सोमवार की सुबह जल्दी उठकर नहाकर अपने घर के मंदिर को साफ कर लें फिर शिवलिंग पर जल या दूध चढ़ाएं धूप-बत्ती दिखाकर कुछ देर भगवान के सामने बैठकर आंखें बंद करके पूरी श्रद्धा से प्रार्थना-याचना करें। शिव जी के सामने तिल के तेल का दिया जलाएं और फूल, बेलपत्र चढ़ाएं। “ऊं नम: शिवाय” मंत्र का जाप करें। शाम को पूजा करके व्रत खोलें।
सावन का सोमवार
सावन में पड़ने वाले सभी सोमवार को विधिपूर्वक व्रत करने से कुंवारी कन्याओं को मनचाहा जीवनसाथी तो मिलता ही है साथ ही शादीशुदा महिलाएं यदि ये व्रत करती हैं तो उनका वैवाहिक जीवन में मिठास आती है। यदि आप भी अपने जीवन में सुख-शांति व समृद्धि के लिए पूरे भक्ति भाव से सावन के सोमवार का व्रत करें, आपकी मनोकामना ज़रूर पूरी होगी।

ये भी पढ़ें –
भगवान शिव के श्रृंगार के पीछे छिपे हैं ये रहस्य, आप अवश्य ही जानना चाहेंगे
जानिए गंगा की कहानी तस्वीरों की जुबानी
जानिए शिव के 18 रूप और नामों की कहानी
आप हमें फेसबुक, ट्विटर, गूगल प्लस और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।
