कहते हैं सफल और असफल व्यक्ति में जो सबसे बड़ा अन्तर होता है, वो जीवन के प्रति उनके नजरिए का और ये नजरिया ही व्यक्ति के भविष्य का फैसला करता है। असफल व्यक्ति जहां अपने नाकारत्मक नजरिए के चलते हर परिस्थति के सामने अपने हाथ खड़े कर लेते हैं, वहीं सफल व्यक्ति उन्ही परिस्थितियों का डट कर सामना करते हैं और जीवन में आगे बढ़ते हैं। इसलिए आप जीवन में सफल होना चाहते हैं तो आपको सफल लोगों की ये आदते सीखनी होंगी। चलिए सफल लोगों की अच्छी आदतों और सकारात्मक नजरिए पर जरा गौर डालते हैं

1.समय का महत्व ना समझना

जी हां, आज के वक्त में समय सबसे अनमोल है, जिसने समय का मोल समझ लिया वो सफल हो गया और जो समय का महत्व ना समझ पाए वो पीछे रह गए। इसलिए समय के महत्व को समझिए और हर एक पल को इस्तेमाल करना सीखिए।

2.अपनी असफलता के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराना

असफल व्यक्ति अक्सर अपनी असफलता के लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हैं, जो कि सबसे गलत है। वहीं सफल व्यक्ति अपनी हार के कारणों को समझ कर उन्हे दूर करने की कोशिश करते हैं, ना कि उसके लिए दूसरों को जिम्मेदार ठहराते हैं। इसलिए आप भी अपनी गलतियों या हार के लिए किसी और को दोष देना छोड़ दें। 

3.बीते हुए कल में जीना

जीवन चलते रहने का नाम है, जो ठहर गया वो पीछे रह गया । इसलिए बीते हुए कल में जीना छोड़ कर हमेशा आज के साथ चलना चाहिए। सफल लोग कभी भी बीते हुए कल में नहीं जीते।

4.अति भावुक होना

इंसान का संवेदनशील होना एक बात है और भावुक होना अलग बात। भावकुता कई बार व्यक्ति को गलत फैसले लेने को मजबूर कर देती है। इसलिए सफल लोग उससे दूर ही रहते हैं। आप अति भावुकत से बचिए।

5.समय और जरूरत के हिसाब से खुद को ना ढ़ाल पाना

हर समय काल की अपनी कुछ मांग होती है या व्यवहारिक भाषा में कह लें कि ट्रेंड होता है और आपको इस ट्रेंड के साथ ही चलना होगा। चाहें बात नई तकनीकी की हो या नए फैशन सेंस की आपको समय के साथ कदम मिलाकर चलना होगा। सफल लोग भी ऐसा ही करते हैं।