न्याय और कर्म का फल देने वाले देवता के रूप में शनि देव को जाना जाता है। शनि देव का नाम आते ही लोग डर जाते हैं, लेकिन केवल गलत और बेईमान लोगों को ही शनि देवता परेशान करते हैं। अगर यह ग्रह खराब दशा में हो तो इसे शांत करना काफी मुश्किल हो जाता है। शनि ग्रह अनुकूल न होने पर इंसान के सभी काम विलम्ब से होते हैं। अगर आप भी शनि देव को प्रसन्न करना चाहते हैं तो आज से ही ये सरल उपाय हर शनिवार को करें।

ये हैं प्रभावशाली उपाय

  1. कच्चे दूध में काले तिल मिलकर शिवलिंग का अर्पण करें। यह शिवलिंग पीपल के पेड़ के नीचे हो तो सर्वोतम है।
  2. शाम के समय पीपल के पेड़ के नीचे सरसों का दीपक जलाएं।
  3. काले उड़द को बहते हुए पानी में प्रवाहित करें।
  4. गरीबों को दान दें।
  5. संध्या के समय गुगुल जलाएं।
  6. शनिवार और मंगलवार को हनुमान चालीसा का पाठ करें।
  7. शनि देव के मूल मंत्र ॐ शं शनैश्चराय नमः का यथासंभव जाप करें।