वैसे तो हर कोई कर्ज लेने या देने से हमेशा बचना चाहता है। फिर भी कभी ऐसी जरूरत पड़ ही जाती है कि कर्ज लेना ही पड़ जाता है। ज्योत‌िषशास्‍त्र के अनुसार कुछ द‌िन ऐसे होते हैं, जब व्यक्त‌ि को पैसे के लेन-देन से बचना चाह‌िए। पैसे लेते या देते समय कुछ बातों का ध्यान रखें-

 

  • मंगलवार के द‌िन कर्ज लेने से बचना चाह‌िए। इस द‌िन लिए गए कर्ज से आर्थ‌िक उलझनों के बढ़ने के साथ ही कर्ज चुकाने में बाधा आती है।
  • भूलकर भी बुधवार को कर्ज न दें। इस दिन द‌िया गया पैसा जल्दी वापस नहीं मिलता है। पैसे डूबने का डर रहता है।
  • वृद्ध‌ि योग के दौरान कर्ज नहीं लेना चाह‌िए। इस योग में जो भी क‌िया जाता है उसकी वृद्ध‌ि होती है। इस दिन लिए गए कर्ज से कर्ज बढ़ता है जबक‌ि कर्ज चुकाने से ऋणमुक्ति मिलती है।
  • ज्योत‌िषशास्‍त्र में रव‌िवार को उधार और कर्ज लेने के ल‌िए अच्छा नहीं माना गया है। इस द‌िन के स्वामी ग्रह सूर्य हैं जो ऋणहर्ता माने जाते हैं। इसलिए रविवार को लिए गया कर्ज घटने की बजाय बढ़ता है। इसी तरह संक्रांत‌ि के द‌िन भी कर्ज लेने और देने से बचना चाह‌िए।
  • भूलकर भी हस्त नक्षत्र के दौरान कर्ज न लें। इस नक्षत्र में कर्ज चुकाना शुभ होता है।