हमारे मन में यह धारणा है कि अगर किसी भी तरह की कोई ज्वैलरी खो जाती है तो कुछ अशुभ होता है। ऐसी बात हमारे पुराणों में भी कही गई है, कि आभूषण का खोना उस व्यक्ति के लिए अशुभ होता है। आज हम आपको बताएंगे कि किस आभूषण के खोने से भविष्य में किस तरह की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
- हाथ में पहना जाने वाला आभूषण के खोने का अर्थ है आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
- गले में पहना जाने वाला आभूषण के खोने का अर्थ है सुख सुविधा में कमी आने वाली है।
- सिर में पहने आभूषण के खोने का मतलब है आने वाले समय में परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।
- दाएं पैर की पायल के खोने से बदनामी हो सकती है। बाएं पैर की पायल के खोने से दुर्घटना हो सकती है।
- नाक में पहने आभूषण के खोने का अर्थ है भविष्य में अपमान का सामना करना पड़ेगा।
- अगर किसी को पड़ा हुआ सोना मिलता है तो उस सोने को बेचकर उसका कुछ भाग दान कर देना चाहिए। ऐसा करने से उसके अशुभ प्रभाव को खत्म किया जा सकता है।
- दूसरी ओर कहा जाता है अगर किसी को खोया हुआ सोना वापस मिलता है तो भविष्य में परिवार का कोई न कोई सदस्य बीमार होता है।
- शास्त्रों में माना जाता है कि अगर किसी का सोने का सामान खो जाए तो उस पर गुरु का अशुभ प्रभाव पड़ता है क्योंकि सोने का संबंध गुरु से माना जाता है इसलिए कहते है कि सोना खोने से भविष्य में परिवार में कलह बढ़ सकता है या वैवाहिक जीवन में खुशियों में कमी आती है।
- कानों में पहना जाने वाला आभूषण के खोने का अर्थ है किसी बुरे समाचार के मिलने से होता है।
- कंगन के खोने से प्रतिष्ठा में कमी आती है। अंगूठी के खोने से स्वास्थ्य संबंधित परेशानियां आती हैं।
- बिछुआ के खोने से पति की सेहत पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
ये भी पढ़ें –
करियर में चाहते हैं तरक्की, तो ऐसा रखें वर्कप्लेस का वास्तु
मोबाईल नंबर का क्या है किस्मत कनेक्शन
आजमाएं ये उपाय, बैडलक बन जाएगा गुडलक
आप हमें फेसबुक, ट्विटर और यू ट्यूब चैनल पर भी फॉलो कर सकते हैं।