भारत की ये जगहें बैचलर ट्रिप के लिए हैं बेस्ट, एक बार शादी से पहले जरूर घूमें यहां: Bachelor Trip
Bachelor Trip Destination

बैचलर ट्रिप यहां प्लान क

आप अच्छी सी डेस्टिनेशन तलाश रहे हैं बैचलर ट्रिप के लिए तो इन जगहों के बारे में भी सोचें।

Bachelor Trip: युवाओं के बीच जितना बैचलर पार्टी करना का क्रेज़ बढ़ा है, उतनी ही तेज़ी से बैचलर ट्रिप पर जाने का भी चलन बढ़ रहा है। यह एक ऐसा समय है जब चाहे कोई लड़का हो या फिर लड़की शादी से पहले अपनी पसंद की जगहों को घूम अथवा देख लेना चाहता है। ऐसे में कुछ लोग सोलो ट्रिप पर निकल जाते हैं, तो कुछ लोग अपने दोस्तों के साथ। ऐसे में यदि आप भी किसी ऐसी ही ट्रिप पर जाने का मन बना रहे हैं तो हम कुछ ऐसी जगहों के बारे में बताने वाले हैं जो बैचलर ट्रिप के लिए बेस्ट होंगी। इन जगहों पर जाकर आप अपने मन के मुताबिक़ अपनी छुट्टियों को बिता सकते हैं। सिंगल होने के बावजूद खुलकर मौज मस्ती कर सकते हैं। अपनी इस यात्रा के हमेशा हमेशा के लिए यादगार बना सकते हैं। 

गोवा

Bachelor Trip
Bachlors trip in goa

गोवा पर्यटन के मामले में देश के सबसे पहले स्थान पर आता है। यही वजह है कि इसे हमारे देश भारत की पार्टी कैपिटल कहा जाता है। इस जगह के समुद्री किनारे और रात को होने वाली पार्टियाँ पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। ऐसे में बैचलर पार्टी का जो क्रेज़ है वह भला कहाँ मिलेगा। इस जगह पर आकर आप बीच पर मस्ती कर सकते हैं, लेट नाइट क्लबिंग कर सकते हैं, क्रूज पार्टी तो इस जगह की शान है। साथ ही साथ इस जगह पर बहुत सारी एडवेंचर ऐक्टिविटी भी होती हैं। गोवा अपने वॉटर स्पॉर्ट्स के लिए भी जाना जाता है। 

बंगलौर

Bachelor Destination
Bachlors trip banglore

दिल्ली और मुंबई को हम लोग भले ही पब सिटी कहते हैं लेकिन असली पब सिटी बंगलौर ही है। यह एक ऐसी जगह है जहां पर शराब का बिज़नेस मुंबई और दिल्ली से पहले से हुआ करता था। इस बात का अंदाज़ा आप इसी बात से लगा सकते हैं कि वर्तमान में इस जगह पर 20 से भी कहीं ज्यादा माइक्रोबायरीज हैं। इस जगह पर आप अकेले अथवा अपने दोस्तों के साथ आकर पब कल्चर को देख और इसका मज़ा ले सकते हैं। इस जगह पर मौजूद पबों के माहौल को जीना भी आपकी ज़िंदगी की ख़ूबसूरती में शामिल हो जाएगा। 

दार्जिलिंग

Dajeeling
Bachlors trip in Dajeeling

दार्जिलिंग को अपने मानसून के मौसम और चाय के बाग़ानों के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। यही वजह है कि लोग इस जगह पर जाना पसंद करते हैं और वहाँ की प्राकृतिक सुंदरता को एंजोय करते हैं लेकिन क्या आपको पता है यह जगह सोलो ट्रैवलर और दोस्तों के साथ बैचलर ट्रिप के लिए भी जानी जाती है। यह वैसे तो हर मौसम में अपने यहाँ आने वाले सैलानियों का स्वागत करती है लेकिन बरसात का मौसम काफ़ी ख़ास होता है। इस जगह पर आपको चाय के बागान, टाॅय ट्रेन और सुकून से वक्त बिताने का भरपूर मौक़ा मिलेगा। 

जीरो वैली

Zero valley
Bachlors trip in Zero valley

जीरो वैली हमारे पूर्वोत्तर राज्य अरुणाचल प्रदेश की एक बहुत ही सुंदर घाटी है। इस जगह पर होने वाला जीरो फेस्टिवल हमारे देश के सबसे मशहूर संगीत समारोह में गिना जाता है। इस जगह पर आने वाला हर पर्यटक इसकी ख़ूबसूरती को देखकर मंत्रमुग्ध हो जाता है और इसे जन्नत बताता है। इस जगह पर आप सोलो अथवा अपने दोस्तों के साथ आकर बैचलर ट्रिप कर सकते हैं।