The Delhi Metro Rail Corporation (DMRC) has revised passenger fares, effective from August 25, 2025. Depending on the distance traveled, fares have been increased by ₹1 to ₹4

Summary: महंगी हुई दिल्ली मेट्रो की सवारी, Rapido और Uber दे रहे हैं Free Ticket और छूट का ऑफर

दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्री किराए में बदलाव किया है, जो 25 अगस्त 2025 से लागू हो गया है। दूरी के हिसाब से किराए में 1 से 4 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

Delhi Metro Fares Hike: दिल्लीवासियों के लिए मेट्रो किसी लाइफलाइन से कम नहीं है, क्योंकि वे रोज़ाना इसमें सफ़र करते हैं। यह एक जगह से दूसरी जगह जाने का सबसे आसान और सस्ता साधन है, लेकिन अब यह सफ़र थोड़ा महंगा होने वाला है। दरअसल दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (DMRC) ने यात्री किराए में बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें 25 अगस्त 2025 से लागू हो चुकी हैं। यात्रा की दूरी के अनुसार किराए में 1 से 4 रुपये तक का इजाफा किया गया है। अब मेट्रो का न्यूनतम किराया 11 रुपये और अधिकतम किराया 64 रुपये तय किया गया है। पहले यह किराया क्रमशः 10 रुपये और 60 रुपये था।

दिल्ली मेट्रो के नए किराए के अनुसार अब 0-2 किलोमीटर दूरी तक सफर करने पर 11 रुपये, 2-5 किलोमीटर पर 21 रुपये, 5-12 किलोमीटर पर 32 रुपये, 12-21 किलोमीटर पर 43 रुपये, 21-32 किलोमीटर पर 54 रुपये और 32 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर 64 रुपये किराया देना होगा। इससे पहले ये किराए क्रमशः 10, 20, 30, 40, 50 और 60 रुपये थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, किराया बढ़ने के बावजूद स्मार्ट कार्ड से यात्रा करने वाले यात्रियों को 10 प्रतिशत की छूट मिलती रहेगी। इसके साथ ही ऑफ-पीक ऑवर्स—जैसे सुबह 8 बजे से पहले, दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक और रात 9 बजे के बाद—यात्रियों को अतिरिक्त 10 प्रतिशत की छूट भी दी जाएगी।

दिल्ली मेट्रो के किराए में हाल ही में हुई बढ़ोतरी के बीच यात्री कुछ ऐप्स की मदद से फायदा उठा सकते हैं। Rapido अपने यूज़र्स को एक खास ऑफर दे रहा है, जिसके तहत यात्री बिल्कुल मुफ्त में मेट्रो का सफर कर सकते हैं। इसके लिए आपको अपने स्मार्टफोन पर Rapido ऐप डाउनलोड कर लॉगिन करना होगा। ऐप में Book Metro Ticket का विकल्प मिलेगा, जहां से आप अपनी यात्रा शुरू करने वाले और समाप्त होने वाले स्टेशन चुन सकते हैं। जैसे ही आप स्टेशन सेलेक्ट करेंगे, METRO नाम का डिस्काउंट कूपन अपने आप लागू हो जाएगा और पूरा किराया ₹0 हो जाएगा। यानी आप एक बार पूरी तरह मुफ्त में मेट्रो में यात्रा कर पाएंगे।

वहीं, Uber ने भी पहले कुछ समय के लिए मुफ्त मेट्रो टिकट की सुविधा दी थी, हालांकि यह ऑफर अब खत्म हो चुका है। फिलहाल Uber की ऐप से मेट्रो टिकट बुक करने पर यात्रियों को 10% का डिस्काउंट मिल रहा है। इसके लिए यूज़र को Uber ऐप में जाकर मेट्रो टिकट बुक करनी होगी और स्टेशन चुनने होंगे। बुकिंग पूरी होने पर किराए पर अपने आप 10% की छूट लागू हो जाएगी। हालांकि यह छूट अधिकतम ₹10 तक ही सीमित है। इस तरह मेट्रो किराए में हाल में हुई 1 से 4 रुपये की बढ़ोतरी को यात्री Uber के इस डिस्काउंट से आसानी से कवर कर सकते हैं।

स्वाति कुमारी एक अनुभवी डिजिटल कंटेंट क्रिएटर हैं, जो वर्तमान में गृहलक्ष्मी में फ्रीलांसर के रूप में काम कर रही हैं। चार वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाली स्वाति को खासतौर पर लाइफस्टाइल विषयों पर लेखन में दक्षता हासिल है। खाली समय...