20+ दिल्ली में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Delhi Me Ghumne ki Best Jagah

छुट्टियों में दिल्ली घूमने आएं तो ये 20 जगहें जरूर देखें

आइए दिल्ली शहर और यहाँ के प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि जब आप यहाँ घूमने आएं तो इन जगहों पर घूमने का अच्छे से आनंद ले सकेंI

Delhi Me Ghumne ki Best Jagah: देश की राजधानी दिल्ली का इतिहास काफी पुराना हैI यमुना नदी के किनारे स्थित दिल्ली का उल्लेख महाभारत में इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया हैI दिल्ली महाभारत काल में पांडवों की राजधानी हुआ करती थीI महाभारत काल से लेकर अंग्रेजों से आजाद होने तक यहाँ कई महत्वपूर्ण घटनाएं घटी हैंI साथ ही यहाँ पर कई खूबसूरत और ऐतिहासिक जगहें भी मौजूद हैं, जिन्हें देखने के लिए दूर-दूर से पर्यटक आते हैंI आइए दिल्ली शहर और यहाँ के प्रसिद्ध स्थानों के बारे में विस्तार से जानते हैं ताकि जब आप यहाँ घूमने आएं तो इन जगहों पर घूमने का अच्छे से आनंद ले सकेंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर

लाल किला (Red Fort) 7.5
इंडिया गेट (India Gate) 2.5
क़ुतुब मीनार (Qutub Minar) 11.2
हुमायूँ का मकबरा (Humayun’s Tomb)  5.3
अक्षरधाम मंदिर (Akshardham Temple) 31
छत्तरपुर मंदिर (Chhattarpur Temple) 16.3
इस्कॉन मंदिर (iskcon temple) 10.9
लोटस टेम्पल (Lotus Temple) 11.5
जामा मस्जिद (JAMA Masjid) 7
नेशनल रेल म्यूज़ियम (National Rail Museum) 5.2
जंतर मंतर (Jantar Mantar) 2.9
पुराना किला (old Fort)  6.4
बांग्ला साहिब (bangla sahib) 3
राज घाट (Raj Ghat) 24.4
अग्रसेन की बावली (Agrasen’s stepwell) 2.6
क्राफ्ट म्यूजियम (Craft Museum) 5.7
दिल्ली हाट (Delhi Haat) 6.7
वेस्ट टू वंडर पार्क (West to Wonder Park) 17
चांदनी चौक (Chandni Chowk) 6.8
सरोजनी नगर मार्केट (Sarojini Nagar Market) 23.6
20+ दिल्ली में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Delhi Me Ghumne ki Best Jagah
Delhi Me Ghumne ki Best Jagah-Red Fort

लाल किला का निर्माण मुगल वास्तुकला के द्वारा लाल बलुआ पत्थर से किया गया हैI यह किला बहुत-सी अलग-अलग तरह की जगहों का संगम हैI यहाँ आप को संग्राहलय के साथ-साथ पारंपरिक हस्तशिल्प और सजावटी सामान भी देखने को मिलेंगेI साथ ही यहाँ शाम के समय लाईट व साउंड शो का भी आयोजन किया जाता हैI यह किला पर्यटकों को अपनी तरफ काफी ज्यादा आकर्षित करता हैI

लाल किला देखने के लिए प्रवेश शुल्क लगता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 250 रूपए का टिकट लगता हैI साथ ही 15 वर्ष से कम उम्र तक के बच्चों के लिए प्रवेश बिलकुल निःशुल्क हैI यह सुबह 9 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता है और यह किला सोमवार के दिन बंद रहता हैI

India Gate
India Gate

राष्ट्रपति भवन के सीध में बना हुआ यह स्थान प्रथम विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनवाया गया हैI दिन-रात, आँधी-तूफान, साल के हर एक दिन यहाँ जलती अमर जवान ज्योति वीरों की दास्तान बयान करती हैI इसके ऊपर उन शहीद वीरों के नाम भी लिखे हुए हैं, जिन्होंने देश के लिए अपनी कुर्बानी दी हैI जब आप दिल्ली घूमने आएं तो इस जगह को देखना ना भूलेंI

यहाँ प्रवेश बिलकुल निःशुल्क हैI यह स्थान 24 घंटे खुला रहता है, आप यहाँ कभी भी आ सकते हैं, लेकिन 26 जनवरी और 15 अगस्त के समय सुरक्षा कारणों से इस स्थान को पास से देखने की अनुमति नहीं दी जाती हैI

Qutub Minar
Qutub Minar

कुतुबुद्दीन ऐबक द्वारा बनवाई गई यह मीनार दिल्ली की ऊँची इमारतों में से एक मानी जाती हैI यह इमारत ईरानी वास्तुकला का एक भव्य उदाहरण है, इसे यूनेस्को विश्व विरासत स्थल में भी शामिल किया गया हैI इस मीनार के समीप ही एक लौह स्तम्भ बना है, इसकी ख़ासियत यह है कि इस पर आज तक कभी भी जंग नहीं लगा हैI

यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 250 रूपए का टिकट लगता हैI साथ ही 15 साल से कम उम्र के बच्चों के लिए प्रवेश एकदम निःशुल्क हैI यह सुबह 7 बजे से लेकर शाम के 5 बजे तक खुला रहता है और हर सोमवार को बंद रहता हैI

Humayun's Tomb
Humayun’s Tomb

लाल पत्थर व संगमरमर से बना यह मकबरा मुगल वास्तुकला का एक अद्भुत व अनोखा उदाहरण हैI इस स्थान को हुमायूँ की पत्नी हाजी बेगम ने बनवाया थाI यहाँ हुमायूँ के साथ-साथ मुगलों के कुछ खास सदस्यों की भी समाधि बनाई गई हैI

यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 10 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 250 रूपए का टिकट लगता हैI यह सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

Akshardham Temple
Akshardham Temple

अक्षरधाम मंदिर को स्वामी नारायण मंदिर भी कहा जाता हैI यह मंदिर विश्व के सबसे बड़े हिंदू मंदिरों में शामिल हैI इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती हैI यह मंदिर दिल्ली का सबसे मशहूर पर्यटन स्थल हैI यह मंदिर कई अलग-अलग भागों में बँटा हुआ है, जिसमें नौका विहार व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रमुख हैI यहाँ शाम के समय वॉटर शो का भी आयोजन किया जाता हैI

मंदिर देखने के लिए प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन अगर आप यहाँ होने वाले प्रदर्शनियाँ देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग-अलग  शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यह मंदिर सुबह 9.30 बजे से शाम के 6.30 बजे तक खुला रहता है और सोमवार के दिन बंद रहता हैI

Chhattarpur Temple
Chhattarpur Temple

दक्षिणी दिल्ली में स्थित छत्तरपुर मंदिर आध्यात्मिकता का प्रतीक हैI यहाँ आपको शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, हनुमान, लक्ष्मी जैसे कई भगवानों की भव्य व खूबसूरत मूर्तियाँ देखने को मिलेंगीI अगर आपको मंदिर घूमना पसंद है तो आप यहाँ घूमने जरूर आएंI

यहाँ दर्शन के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मंदिर सुबह 4 बजे से रात के 11 बजे तक खुला रहता हैI

Iskcon temple
Iskcon temple

भगवान श्री कृष्ण व राधा को समर्पित इस मंदिर की खूबसूरती देखते ही बनती हैI यह मंदिर सिर्फ आध्यात्मिकता का केंद्र नहीं है, बल्कि यहाँ म्यूज़ियम, रेस्टोरेंट भी मौजूद हैंI

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह सुबह 4:30 बजे से रात के 8:30 बजे तक खुला रहता हैI

Lotus Temple
Lotus Temple

लोटस टेम्पल को बहाई स्थल के नाम से भी जाना जाता हैI यह उपासना केंद्र है जहाँ आपको एक दम शांत माहौल मिलेगाI इस उपासना स्थल पर किसी भी भगवान की कोई मूर्ति नहीं है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि उपासना करने के लिए किसी भगवान के नाम की जरूरत नहीं होती हैI

यहाँ प्रवेश बिलकुल निःशुल्क हैI यह सुबह 9:30 बजे से शाम के 7 बजे तक खुला रहता हैI

JAMA Masjid
JAMA Masjid

यह मस्जि़द भारत के बड़े मस्जिदों में से एक हैI यह इंडो-इस्लामिक व मुगल वास्तुकला से बनी एक प्राचीन इमारत हैI ईद के समय यहाँ लोगों की काफी ज्यादा भारी भीड़ उमड़ती हैI

वैसे तो यहाँ प्रवेश निःशुल्क है, लेकिन अगर आप वीडियोग्राफी करना चाहते हैं तो आपको 300 रूपए का शुल्क देना पड़ता हैI यह हर दिन सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक और फिर दोपहर के 1:30 बजे से शाम के 6:30 बजे तक खुला रहता हैI

National Rail Museum
National Rail Museum

यहाँ पुरानी रेलों को विरासत के रूप में पर रखा गया है, जिसमें कुछ टॉय ट्रेन भी शामिल हैंI यहाँ आप डीजल इंजन व स्टीम इंजन से चलने वाली रेल गाड़ियाँ भी देख सकेंगेI

रेल म्यूजियम देखने के लिए 20 रूपए का टिकट लगता हैI यह सुबह 9:30 बजे से शाम के 5:30 बजे तक खुला रहता हैI साथ ही सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टियों वाले दिन बंद रहता हैI

Jantar Mantar
Jantar Mantar

जंतर मंतर दिल्ली में घूमने के लिए एक आकर्षक पर्यटन स्थल हैI यह एक खगोलीय वेधशाला हैI यहाँ सम्राट यंत्र, जय प्रकाश, राम यंत्र और मिश्र यंत्र प्रमुख उपकरण हैंI इस भवन के पास ही भैरव जी का एक मंदिर भी स्थित हैI जब आप यहाँ घूमने जाएँ तो इनका दर्शन भी जरूर करेंI

जंतर मंतर देखने के लिए 5 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI यह सुबह 6 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

old Fort
old Fort

पुराना किला, दिल्ली पर्यटन को काफी ज्यादा बढ़ावा देता हैI यह किला तक़रीबन 2 किलोमीटर में फैला हुआ हैI इस परिसर में झील भी है, जिसमें नौकायन और शाम के समय ध्वनि और लाइट शो भी होता हैI

यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 20 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 100 रूपए का टिकट लगता हैI यह सुबह 7 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI

bangla sahib
bangla sahib

दिल्ली में अगर आप भीड़भाड़ से दूर किसी शांत जगह पर जाना चाहते हैं तो बांग्ला साहिब से बेहतर और कोई जगह नहीं हो सकता हैI इस गुरुद्वारा को पहली बार 1783 में सिख जनरल, सरदार भगेल सिंह द्वारा एक छोटे से मंदिर के रूप में बनवाया गया थाI

यहाँ प्रवेश निःशुल्क हैI यह गुरुद्वारा 24 घंटे खुला रहता हैI आप यहाँ कभी भी आ सकते हैं,  और यहाँ के लंगर का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

Raj Ghat
Raj Ghat

दिल्ली में स्थित राज घाट महात्मा गांधी का स्मारक स्थल हैI इसका निर्माण 1948 में किया गया थाI पहले यह स्थान यमुना नदी के किनारे पुरानी दिल्ली, शाहजहानाबाद के ऐतिहासिक घाट के रूप में जाना जाता थाI राज घाट काले संगमरमर से बना हैI

यहाँ प्रवेश निःशुल्क हैI यह सुबह 10 बजे से शाम के 5 बजे तक खुला रहता है और सोमवार के दिन बंद रहता हैI

Agrasen's stepwell
Agrasen’s stepwell

अग्रसेन की बावली को अक्षय की बावली के नाम से भी जाना जाता हैI आमिर खान की फिल्म ‘पीके’ के बाद यह जगह काफी ज्यादा लोकप्रिय हो गई हैI यह परिवार और दोस्तों के साथ घूमने के लिए एक अच्छी जगह मानी जाती हैI

यहाँ आने पर आपको किसी तरह का कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह सुबह 9 बजे से शाम के 5:30 तक खुला रहता हैI

Craft Museum
Craft Museum

पारंपरिक गांव की थीम पर आधारित यह म्यूजियम प्रगति मैदान के पास हैI यहाँ एक विशाल नक्काशीदार मंदिर रथ और एक गुजराती हवेली मुख्य आकर्षण का केंद्र हैंI दुनिया भर से पर्यटक इस म्यूजियम को देखने के लिए आते हैंI

यहाँ भारतीय पर्यटकों के लिए 20 रूपए और विदेशी पर्यटकों के लिए 300 रूपए का टिकट लगता हैI यह सुबह के 9:30 से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI  यह म्यूजियम सोमवार और राष्ट्रीय छुट्टियों वाले दिन बंद रहता हैI

Delhi Haat
Delhi Haat

दिल्ली हाट एक बाजार की तरह है, जहाँ आपको शिल्प बाजार में अलग-अलग राज्यों की प्रसिद्ध चीजें देखने को मिलेंगीI यहाँ हर जगह के स्वादिष्ट व्यंजन का भी लुफ्त उठाया जा सकता हैI

यहाँ 20 रूपए का टिकट लगता हैI यह प्रतिदिन सुबह 10 बजे से रात के 10 बजे तक खुला रहता हैI

West to Wonder Park
West to Wonder Park

दिल्ली में वेस्ट टू वंडर पार्क पर्यटन के लिए एक अच्छी जगह हैI इस पार्क का उद्घाटन कुछ समय पहले ही किया गया हैI इस पार्क में वेस्ट चीजों का उपयोग करके दुनिया के सात अजूबे बनाए गए हैंI

यहाँ 12 से 65 वर्ष के लोगों के लिए 50 रूपए का टिकट और 3 से 12 साल तक के बच्चों के लिए  25 रूपए का टिकट लगता हैI यह सुबह 7:30 बजे से शाम के 6:15 तक खुला रहता हैI

Chandni Chowk
Chandni Chowk

चांदनी चौक को दिल्ली का दिल भी कहा जाता हैI यहाँ काफी संकरी गलियाँ हैं, जो शादी की शॉपिंग के लिए काफी ज्यादा प्रसिद्ध हैंI अगर आप दिल्ली में टेस्टी स्ट्रीट फूड का आनंद लेना चाहते हैं चांदनी चौक घूमने जरूर जाएँI

यह बाजार है, इसलिए यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह बाजार सुबह 9.30 बजे से रात के 8 बजे तक खुला रहता हैI रविवार को यह बाजार बंद रहता हैI

Sarojini Nagar Market
Sarojini Nagar Market

अगर आप सस्ते दामों पर फैशनेबल कपड़े खरीदना चाहते हैं तो सरोजनी नगर मार्केट घूमने जरूर जाएँI यहाँ आपको पार्टियों के लिए सस्ते से लेकर ब्रांडेड ड्रेसों की काफी रेंज खरीदने को मिल जाएंगीI साथ ही इस बाजार में आप स्ट्रीट फूड्स का भी आनंद ले सकते हैंI

यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI यह मार्केट सुबह 10 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता हैI सोमवार को यह मार्केट बंद रहता है, इसलिए सोमवार को जानें से बचेंI

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्तूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता है, क्योंकि इस समय यहाँ का मौसम बहुत ही ज्यादा अच्छा रहता हैI सुहावने मौसम में दिल्ली घूमने में बड़ा आनंद आता हैI

हवाई जहाज से– दिल्ली का हवाई अड्डा इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा हैI यहां घरेलू और अंतर्राष्ट्रीय दोनों उड़ाने मौजूद होती हैंI देश के लगभग हर शहर से दिल्ली के लिए फ्लाइट आसानी से मिल जाती हैंI यहाँ कई टर्मिनल्स हैं, जिनका बस आपको ध्यान रखना होता हैI

ट्रेन से-देश की राजधानी दिल्ली में चार प्रमुख रेलवे स्टेशन हैं, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन, हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन और आनंद विहार रेलवे टर्मिनलI पहाड़गंज में स्थित नई दिल्ली रेलवे स्टेशन यहाँ का सबसे बड़ा और व्यस्ततम रेलवे स्टेशन है, यहां 16 प्लेटफॉर्म हैंI लगभग अधिकांश शहर से यहाँ के लिए ट्रेन आसानी से मिल जाती हैंI

सड़क मार्ग से– देश के प्रमुख शहरों जैसे आगरा, जयपुर, शिमला, मनाली और देहरादून आदि शहरों से सड़क मार्ग के द्वारा दिल्ली पहुँचने के लिए बहुत अच्छी सुविधा उपलब्ध हैI इसके अलावा दिल्ली में सबसे बड़ा हाईवे नेटवर्क भी है, जो इसे सड़क मार्ग से देश के अन्य भागों से जोड़ता हैI आप एनएच 8 और एनएच 2 से जयपुर और आगरा जाते हुए आरामदायक यात्रा कर सकते हैंI

नंबर वन, मान सिंह रोड, मान सिंह रोड एरिया, नई दिल्ली

प्लॉट नंबर 4, सेंटर, सेक्टर 13, द्वारका, नई दिल्ली,

इरोज होटल, नई दिल्ली

नेहरू प्लेस नेहरू प्लेस, नई दिल्ली

FAQ | दिल्ली में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

दिल्ली घूमने में कितना दिन लगता है?

आप दिल्ली 2 से 3 दिन में आराम से घूम सकते हैंI

दिल्ली घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप कम बजट में घूमना चाहते हैं तो आप 3000-4000 रूपए में आराम से दिल्ली घूम सकते हैं और पैसे भी बचा सकते हैंI

दिल्ली घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

दिल्ली घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर मार्च तक का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम घूमने के लिहाज से काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे घूमने में काफी मजा आता हैI 

मुझे दिल्ली में कहाँ रहना चाहिए?

दिल्ली में आपको कई सस्ते और महंगे होटल आसानी से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार इन होटलों का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय दिल्ली में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

रात के समय आप इंडिया गेट, बंगला साहिब, दिल्ली हाट व लाल किला पर होने वाले लाइट एंड साउड शो का भी आनंद ले सकते हैंI

हम रात में दिल्ली में क्या कर सकते हैं?

दिल्ली में ऐसी कई प्रसिद्ध जगहें हैं, जहाँ आप रात में घूमने जा सकते हैं, साथ ही रात में आप यहाँ के प्रसिद्ध खानों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...