Famous Market: घूमने फिरने, नई चीजों को एक्सप्लोर करना, भागदौड़ भरी जिंदगी और चकाचौंध से भरी रातें अगर आप यह सब देखना चाहते हैं तो राजधानी दिल्ली सबसे बेहतरीन जगह है। दिल वालों की दिल्ली कभी रुकती नहीं है और यहां की सड़के हमेशा गुलजार रहती हैं। यहां घूमने करने के लिए कई सारे टूरिस्ट स्पॉट मौजूद हैं, जहां अक्सर पर्यटक आते रहते हैं।
इसे दिल वालों का शहर कहा जाता है जो आने वाले हर व्यक्ति का स्वागत दिल खोलकर करते हैं। टूरिस्ट स्पॉट्स के अलावा दिल्ली को अपने मशहूर और सस्ते बाजारों के लिए भी पहचाना जाता है। यहां के बाजारों में आपको सेलिब्रिटी कलेक्शन के साथ एक से बढ़कर एक डिजाइनर आउटफिट, फुटवियर, ज्वेलरी, बैग्स और दैनिक उपयोग की सारी चीज सस्ते दामों और अच्छी क्वालिटी में मिल जाएगी। लोग अक्सर बजट में शॉपिंग करने के लिए दिल्ली के बाजारों को एक्सप्लोर करते हैं। अगर आपको चूड़ियों के खरीदारी करनी है। तो आज हम आपके यहां के एक ऐसे बाजार के बारे में बताते हैं, जो चूड़ियों का सबसे बड़ा बाजार कहलाता है। यहां देशभर से लोग खरीदी करने आते हैं।
बहुत प्रसिद्ध है बल्लीमारान बाजार
दिल्ली में बल्लीमारान बाजार है, जो अपनी गालिब की हवेली के लिए पहचाना जाता है। इस हवेली के अलावा यह जगह हर तरह की वैरायटी की चूड़ियों के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक से बढ़कर एक कलेक्शन की खरीदारी की जा सकती है। ये चूड़ियों के सबसे बड़े और सस्ते बाजार के रूप में मशहूर है।
मिलेगी एक से बढ़कर एक वैरायटी
इस बाजार में आपको जरकन, वेलवेट, स्टोन, सीप, क्रिस्टल, मेटल, कांच सहित चूड़ियों की कई सारी वैरायटी मिल जाएगी। ये चूड़ियां 10 रुपए से लेकर 1000 रुपए दर्जन तक की कीमत में मिल जाती हैं। जिन्हें आप अपनी पसंद और बजट के हिसाब से खरीद सकते हैं।
बेहतरीन ब्राइडल कलेक्शन
इस मार्केट में आपको स्टाइलिश और ट्रेडिंग ब्राइडल कलेक्शन भी मिल जाएगा। अगर आपकी शादी होने वाली है और आप लेटेस्ट चूड़ा खरीदन चाहती हैं, तो आपको यहां ढेर सारी वैरायटी मिल जाएगी। आप सीप, रजवाड़ी, एडी, वेलवेट, राधारानी, लटकन, मैट फिनिश और अन्य डिजाइन खरीद सकते हैं। यहां कलीरे की लेटेस्ट वैरायटी भी आसानी से मिल जाती है।

कैसे पहुंचे
अगर आप चूड़ियों के इस सबसे बड़े बाजार से खरीदी करना चाहते हैं, तो इसके लिए आपको येलो मेट्रो लाइन से चांदनी चौक मेट्रो स्टेशन जाना होगा। जब आप गेट नंबर 3 से बाहर निकलेंगे तो 10 मिनट की दूरी पर ये बाजार मौजूद है। रविवार के अलावा हफ्ते के 6 दिन ये सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक खुला रहता है।
देश भर में होती है सप्लाई
बल्लीमारान एक ऐसा बाजार है जहां से देश भर में चूड़ियां सप्लाई की जाती है। यहां हमेशा सस्ती और अच्छी वैरायटी की चूड़ियों के लिए ग्राहकों की भीड़ लगी हुई दिखाई देती है। यह भारत का सबसे बड़ा चूड़ी बाजार है। देशभर से लोग यहां अपनी दुकानों के लिए चूड़ियां खरीदने के लिए आते हैं। केवल रिटेल ग्राहक ही नहीं बल्कि बल्क में भी लोग यहां से सामान खरीद कर ले जाते हैं। इस मार्केट में कुछ ग्राहक तो ऐसे हैं जो सालों से यहां चूड़ियां खरीदने आ रहे हैं और कुछ व्यापारी हैं सालों से दुकान लगा रहे हैं। यहां कभी भी ग्राहकों को क्वालिटी के मामले में कंप्रोमाइज नहीं करना पड़ता और लेटेस्ट कलेक्शन यहां हमेशा अवेलेबल रहता है।
