पुरानी कांच की बोतलों से इस तरह सजाएं अपना घर
Creative Ideas With old glass bottles : घर पर पड़े बेकार बोलतों का प्रयोग करके आप कई तरह की चीजें बना सकती हैं। आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से-
Old Glass Bottles DIY: घर को सजाना किसी कला से कम नहीं होता है। यह कला हर किसी को नहीं होता है। कई लोग घर पर पड़ी बेकार चीजों से अपने घर के लुक को नया आयाम देते हैं। इन छोटी-छोटी चीजों में बेकार पड़ी कांच की बोतलों को भी शामिल किया जा सकता है। कई लोग बेकार पड़े कांच के बोलतों का इस्तेमाल अपने घर के लुक को बदलने के लिए देते हैं। अगर आपके घर में भी कांच के पुराने बोतल पड़े हैं, तो इन्हें फेंकने या फिर कवाड़ में छोड़ने के बजाय एक नया लुक दें। इससे आपके घर का लुक भी बदल सकता है। आइए जानते हैं बेकार पड़े बोतलों से घर को किस तरह से सजाएं?
Also read : सर्दियों में इन हॉबीज के जरिए रखें सेहत का ध्यान
कांच के बोलतों का फूलदान की तरह करें प्रयोग

यदि आपके घर में कांच की रंग-बिरंगी बोतले हैं, तो इसका प्रयोग आप फूलदान की तरह कर सकते हैं। पतली-पतली रंग बिरंगी बोलतों को टेबल के बजाय आप खिड़कियों पर सजाएं। इसमें आप मनी प्लांट्स या फिर अपनी पसंदीदा बेल लगा सकते हैं। इससे खिड़की का लुक बाहर से काफी खूबसूरत नजर आता है।
बोतल से बनाएं ब्रांच वाली ट्री

बोतल से आप कुछ क्रिएटिविटी भी कर सकते हैं। अगर आपके अंदर थोड़ी सी क्रिएट्विटी है, तो कांच के बोलतों को इकट्ठा करके इसका ट्री बना दें। यह आपके घर के लुक को काफी शानदार बना सकता है। ट्री बनाने के लिए आप रंग-बिरंगे बोलतों का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं, अगर आपके पास एक ही डिजाइन का बोतल है, तो इसका प्रयोग भी किया जा सकता है। इसके चारों ओर लाइट लगाने से रात के समय इसका लुक काफी अच्छा नजर आता है।
कांच की बोतलों पर करें पसंदीदा डिजाइन
कई लोग कांच की बेकार पड़ी बोलतों पर आप अपने पसंदीदा डिजाइन कर सकते हैं। इसके लिए आप कलर फुल पेंट्स, ग्लिटर्स इत्यादि का इस्तेमाल कर सकते हैं। साथ ही रिवन, क्रिस्टल्स का भी प्रयोग करके बोतल को अलग डिजाइन दे सकते हैं।

कांच की बोलतों का प्रयोग करके आप घर पर कई तरह की सजावटी चीजों को बना सकते हैं। उम्मीद है कि आपको हमारे यह डिजाइन्स पसंद आए हों, इसी तरह के डिजाइन्स के लिए हमारे साइट पर बने रहें।
