नवरात्रि में गरबा-डांडिया उत्सव के लिए अपने हाथों से सजाएं डांडिया स्टिक: Dandiya Sticks Decoration
Dandiya Sticks Decoration

नवरात्रि में गरबा-डांडिया उत्सव के लिए अपने हाथों से सजाएं डांडिया स्टिक: Dandiya Sticks Decoration

Dandiya Sticks Decoration :  नवरात्रि में अगर आप गरबा करने जा रहे हैं, तो डांडिया के स्टिक को अपने हाथों से सजाएं। आइए जानते हैं कुछ सिंपल से टिप्स-

Dandiya Sticks Decoration: भारत के अलग-अलग क्षेत्रों में नवरात्रि अलग-अलग तरीके से मनाई जाती है। उत्तर पश्चिम में विशेष रूप से गुजरात राज्य में नवरात्रि गरबा या डांडिया रास लेकर आती है। गरबा एक नृत्य शैली है, जिसमें भगवान कृष्ण अपनी गोपिकाओं के साथ नृत्य करते हैं। आमतौर पर इस उत्सव के मौके पर 2 लकड़ी के डंडों/लाठियों को रंगों से सजाए जाते हैं। जिसके साथ नृत्य किया जाता है। कई लोग मार्केट से डांडिया स्टिक खरीद लेते हैं। वहीं, कुछ ऐसे भी लोग होते हैं, जो घर पर ही अपनी डांडिया स्टिक सजाने का फैसला लेते हैं। डांडिया स्टिक को आप घर पर कई तरह से सजा सकते हैं। आइए जानते हैं डांडिया स्टिक को सजाने का आसान सा तरीका-

रंगीन ग्लिटर टेप से सजाएं डांडिया की लकड़ी

Dandiya Sticks Decoration
Dandiya Sticks Decoration-Glitter Sticks

इसके लिए सबसे पहले दो लड़की के प्लेन डंडे यानी स्टिक लें। साथ में आपको रंगीन चमकदार टेप  (लाल, नीला, चांदी, गुलाबी इत्यादि।) की जरूरत पड़ सकती है। इसके बाद इन छड़ी में चमकदार टेप को चारों ओर तिरछी दिशा में घुमाएं। आप 1/3 लाल, 1/3 नीला और 1/3 गुलाबी कवर कर सकते हैं। इसके अलावा आप अपने पैटर्न के हिसाब से भी टेप लगा सकते हैं। इसके बाद सिल्वर स्टिकर टेप को ऊपरी हिस्से में चौड़ा करके लगा लें। 

रिवन और कपड़े का इस्तेमाल

Ribbon Dandiya Sticks
Dandiya Sticks Decoration-Ribbon Dandiya Sticks

अगर आप टेप का प्रयोग नहीं करना चाहते हैं, तो वेलवेट कपड़े या रिवन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए अपने पसंद के हिसाब से रिवन चुनें। इसके बाद थोड़ी सी मोतियां लें। अब दो अलग-अलग रंगों के रिवर को स्टिक में दो हिस्सों से लगा लें। इसके बाद डांडिया के ऊपरी हिस्से में मोती लगाएं। इससे डांडिया काफी ज्यादा खूबसूरत नजर आ सकता है।

कठपुतली डिजाइन डांडिया

Dandiya Sticks Decoration-kathpulti Sticks

अगर आप डांडिया प्रतियोगिता में हिस्सा लेना चाहते हैं, तो कठपुतली डिजाइन वाला डांडिया आपके लिए काफी अच्छा हो सकता है। इसके लिए सिर्फ आपको कुछ रंगीन कपड़ों की जरूरत होती है। इसके बाद इन कपड़ों में मार्कर की मदद से कठपुतली बना लें। अब इसे छड़ियों में अच्छे से लगा लें। अगर आप चाहें तो डांडिया के ऊपरी और नीचे वाले हिस्से में वेलवेट का कपड़ा भी लगा सकते हैं।

कुंदन वाला डांडिया

इसके लिए आप कोई सा सिंपल कपड़ा लें, इसके बाद इसे डांडिया की छड़ी पर लगाएं। अब जरी या फिर कुंदन लें और तिरछे में घुमाकर इन कुंदर को गोंद की मदद से चिपकाएं। आप अपने आउटफिट के हिसाब से भी कपड़ा और कुंदन का कलर चुन सकते हैं। 

kundan dandhiya sticks
kundan dandhiya sticks

नवरात्रि में डांडिया की छड़ियों को आप खूबसूरती से सजा सकते हैं। इससे आपको काफी अच्छा भी महसूस हो सकता है। साथ ही आप अपने कपड़े के कॉम्बिनेशन से छड़ी तैयार कर सकते हैं।

निक्की मिश्रा पिछले 8 सालों से हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े मुद्दों पर लिख रही हैं। उन्होंने ग्वालियर के जीवाजी यूनिवर्सिटी से इकनॉमिक्स में एमए और भारतीय विद्या भवन से जर्नलिज़्म की पढ़ाई की है। लिखना उनके लिए सिर्फ एक प्रोफेशन...