क्या आप जानते हैं घर में तांबे के सूरज रखने के फायदे
तांबे का सूरज घर मे लगाना सुख समृद्धि का कारक होता है I
Copper Sun Vastu: हम सभी चाहते हैं कि हमारे घर में सुख समृदधि बनी रहे। घर में खुशहाली और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता रहे। इसके लिए हम ना जाने कितने उपाय करते हैं। कई बार हम जीवन में प्रयास करते रहते हैं, लेकिन सफलता के करीब आकर भी चूक जाते है। ऐसे में हमें प्रयास करने का मन भी नहीं करता और नकारात्मक विचार हम पर हावी होने लगते हैं। वास्तु शास्त्र में ऐसे कई उपाय बताए गए हैं, जिनसे हम अपनी जिंदगी में खुशियां और सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
आपने कई लोगों को देखा होगा अपने घर में या मुख्य द्वार के ऊपर तांबे का सूरज लगाए हुए। क्या आप जानते हैं घर में तांबे के सूरज रखने के फायदे क्या हैं। चलिए हम बताते हैं:
क्या है तांबा?

तांबा एक प्रभावशाली धातु है, जिसका रंग लाल या सुनहरा होता है। जो गर्मी, बिजली का संवाहक होता है। इससे निकलने वाली ऊर्जा घर में पॉजिटिव वाइव्स लाती है। आप ये भी जानते होंगे कि तांबे के लोटे या ग्लास में पानी पीने से स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है। खासतौर पर पाचन क्रिया नियंत्रित रहती है। तांबा इम्यूनिटी को मजबूत बनाता है,और नए सैल्स (कोशिकाओं) को बनाने में मदद भी करता है।
कुछ रत्न जो सोने में पहने जाते हैं उनके बदले तांबे में भी जड़वाकर पहनने की सलाह दी जाती है।
धार्मिक महत्व

धार्मिक क्रिया कलापों में पीतल के साथ-साथ तांबे के बर्तनों और चिन्ह का भी इस्तेमाल किया जाता है। सूर्य की पूजा और अर्घ्य देने के लिए तांबे के लोटे का इस्तेमाल शुभ माना जाता है।ऐसा माना जाता है कि तांबे के लोटे में जल देने से सूर्य भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं और व्यक्ति की महत्वकांक्षाओं की जल्दी पूर्ति होती है।
ठीक उसी तरह वास्तु में मानना है कि अगर आपके घर में या आपको सूर्य की रोशनी सीधे-सीधे नहीं मिल रही है, तो आप तांबे का सूरज घर में जरूर लगाएं। इससे आपको सूर्य से मिलने वाली ऊर्जा का लाभ आपको मिल जाता है।
किस दिशा में लगाएं तांबे का सूरज?

चूंकि हम तांबे के सूरज से सूर्य की ऊर्जा प्राप्त करना चाहते हैं और सूरज निकलने की दिशा पूर्व दिशा है। इसलिए आप तांबे के सूरज को पूर्व की दीवार पर ही लगाएं। अगर आपके घर के पूर्व की दीवार पर कोई खिड़की या दरवाजा नहीं है, तो आप वहां तांबे का सूरज लगा सकते हैं। आप चाहे तो पूजा कक्ष में भी जो अगर ईशान या पूर्व में है तो पूर्व की दीवार पर तांबे का सूरज लगा सकते हैं।
तांबे के सूरज के फायदे

अगर आप जीवन में लोकप्रियता पाना चाहते हैं तो घर में तांबे का सूरज लगाएं। सूर्य की पूजा व्यक्ति को समाज में मान सम्मान और शोहरत दिलाती है। घर में तांबे का सूरज लगाने से आपके करियर और बिजनेस में भी तरक्की दिलाती है। लेकिन भूल से भी इसे बाथरूम के पास या बेडरूम में ना लगाएं वरना नकारात्मक परिणाम भी मिल सकते हैं।
घर में सकारात्मक ऊर्जा के संचार और सुख समृद्धि के लिए आप वास्तु अनुसार तांबे का सूरज जरूर लगाएं।