कुछ ऐसे पौधे जो गर्मी में आपको देंगे ठंडक: Cooling Plants
Cooling Plants

ये पौधे देंगे आपको गर्मी में भी ठंडी का अहसास

आज हम आपको इसी क्रम में कुछ ऐसे पौधों के नाम बताने वाले हैं जो आपको गर्मी का राहत दिलाने के साथ-साथ आपके घर को भी कूल रखेंगे।

Cooling Plants: गर्मी का मौसम जैसे ही शुरू हुआ है एक तरफ़ गर्मी तो दूसरी तरफ़ पसीने की चिपचिपाहट। एसी की सर्विसिंग और कूलर की साफ़ सफ़ाई शुरू हो गई है। यह एक ऐसा मौसम होता है जब मन सकून ढूँढता है और हमारे आस-पास का वातावरण गर्मी से तप रहा होता है। ऐसे में हर किसी को कहीं से भी ठंडक का एहसास चाहिए। कुछ लोग इस एहसास को एसी अथवा कूलर से ले लेते हैं लेकिन ज़्यादातर लोगों को समझ नहीं आता कि इस गर्मी से बचने के लिए क्या किया जाए। आज हम आपको इसी क्रम में कुछ ऐसे पौधों के नाम बताने वाले हैं जो आपको गर्मी का राहत दिलाने के साथ-साथ आपके घर को भी कूल रखेंगे। ये पौधे एक तरफ़ ठंडक बनाए रखते हैं, वहीं दूसरी तरफ़ घर की हवा को भी ताजा बनाए रखने में मददगार होते हैं। 

बेबी रबर प्लांट

Cooling Plants
Baby Rubber Plant

गर्मियों में बेबी रबर प्लांट जरूर लगाना चाहिए। यह एक इंडोर प्लांट है जो कम धूप और पानी के बिना ही अच्छी तरह से सर्वाइव कर जाता है और साथ ही हमारे घर के वातावरण में नमी को बरक़रार रखता है जिससे घर के अंदर की हवा ठंडी रहती है। यह पौधा घर को ठंडा बनाए रखने के साथ साथ हवा में मौजूद टोक्सिक गैसों को भी कम करता है और हमें आक्सीजन देता है। इनकी देखरेख काफ़ी आसान होती है। इसे नियमित तौर पर धूप दिखाने अथवा पानी देने की जरूरत भी नहीं पड़ती है। 

एलोवेरा

Aloevera
Aloevera

एलोवेरा औषधीय गुणों से भरपूर एक ऐसा पौधा है जो अमूनन सभी भारतीय घरों में पाया जाता है। यह हमारी त्वचा से जुड़ी कई बीमारियों को दूर करने के काम आता है। साथ ही साथ अगर हम इसे अपने घर के अंदर लगाते हैं तो अंदर के तापमान को ठंडा बनाए रखने में मददगार भी होता है। यह पौधा भी हवा में फैले विषैले पदार्थों को दूर कर हवा को शुद्ध करता है। यह घर के अंदर के आक्सीजन को भी बढ़ाता है।  

स्‍नेक प्लांट

Snack Plant
Snack Plant

स्‍नेक प्लांट भी एक घर के अंदर लगाया जाने वाला इंडोर प्लांट है। इसकी देखरेख काफ़ी आसान होती है और कम धूप और कम पानी में सर्वाइव कर जाता है। इस पौधे के बहुत सारे औषधीय गुण हैं जिसकी वजह से अनेक तरह की बीमारियों में काम आता है। इसको यदि हम अपने घर के अंदर लगाते हैं तो यह घर के तापमान को कम करने में मददगार होता है। साथ ही यह हवा में मौजूद विषाक्‍त पदार्थों को सोखता है और आसपास की हवा को शुद्ध बनाए रखने में सहायक होता है। 

चाइनीज़ एवरग्रीन

Chinesse Evergreen
Chinesse Evergreen

चाइनीज़ एवरग्रीन एक इंडोर प्लांट है जिसकी वजह से यह कम धूप और पानी में भी अच्छी तरह से सर्वाइव कर जाता है। इसकी देखरेख काफ़ी आसान होती है और इसे नियमित तौर पर पानी देने की आवश्यकता नहीं पड़ती है। यह घर के अंदर हवा में मौजूद टॉक्सिन्स को हटाने में मदद करता है। साथ ही साथ चाइनीज़ एवरग्रीन का ट्रांसपिरेशन रेट भी काफ़ी अच्छा है, जिसके कारण यह घर के अंदर के तापमान को कम करके कमरे को ठंडा रखता है। चाइनीज़ एवरग्रीन की बाज़ार में कई किस्में मौजूद हैं, अगर आपका लक्ष्य कूलिंग ही है, तो हरे-भरे पत्ते वाला पौधा चुनें। इस तरह के पौधे को कम लाइट की जरूरत होती है।

 फिकस बेंजमिना

 फिकस बेंजमिना

 फिकस बेंजमिना को वीपिंग फिग के नाम से जाना जाता है। यह एक इंडोर प्लांट है जो कम धूप और पानी में अच्छा ग्रोथ करता है। इसी वजह से यह घर के लिए एक अच्छा और बेहतरीन पौधा माना जाता है। यह घर के अंदर के तापमान को कम करके हवा को नम और ठंडा रखने में मदद करता है। जिससे आपको कुछ हद तक गर्मी से राहत मिल सकती है। यह एक अच्छे एयर प्यूरिफाइंग प्लांट की तरह भी काम करता है। जिसकी वजह से हवा में मौजूद सबी तरह की प्रदूषित हवा को कम करके आक्सीजन देने का काम करता है। 

एरेका पाम प्लांट

एरेका पाम प्लांट

एरेका पाम एक बहुत ही खूबसूरत पौधा है जो एक बेस्ट ह्यूमिडिफायर की तरह काम करता है। यह कमरे में मौजूद विषाक्‍त पदार्थों को सोखकर हवा को शुद्ध बनाता है। इसे सबसे अच्छे एयर-प्यूरिफाइंग पौधे के रूप में जाना जाता है। यह हवा से फॉर्मलाडेहाइड, टोल्यूनि और जाइलीन जैसे विषाक्‍त पदार्थों को हटाने में मदद करता है और ऑक्सिजन का उत्सर्जन करता है। इस पौधे को हल्की धूप के साथ हल्की हल्की सी रोशनी की जरूरत होती है।

संजय शेफर्ड एक लेखक और घुमक्कड़ हैं, जिनका जन्म उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में हुआ। पढ़ाई-लिखाई दिल्ली और मुंबई में हुई। 2016 से परस्पर घूम और लिख रहे हैं। वर्तमान में स्वतंत्र रूप से लेखन एवं टोयटा, महेन्द्रा एडवेंचर और पर्यटन मंत्रालय...