सफाई के नाम से आता है आलस? इन तरीकों से बिना मेहनत घर को रखें नीट एंड क्लीन: Cleaning Tricks
Easy Cleaning Tricks

इन तरीकों को अपनाकर घर को रखें साफ-सुथरा

घर की साफ सफाई कैसे करें यह बड़ा सवाल आपके सामने आ जाता है। इसलिए आज हम आपको वह कुछ खास तरीके बताएंगे जिससे आप घर पर पड़े पड़े भी काम कर सकते हैं और घर पर गंदगी भी नहीं होगी।

Cleaning Tricks: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों के पास खुद के लिए वक्त नहीं होता, तो वह घर के काम के लिए कैसे वक़्त निकालेंगे। इसलिए अपने घर की साफ-सफाई करने के लिए वक्त कैसे निकालेंगे। इसलिए लोग ज्यादातर हाउस हेल्पर या फिर मेड का इंतजाम कर लेते हैं, लेकिन अगर आपके घर में काम वाला नहीं है और आपको भी काम करना नहीं पसंद, तो फिर मुसीबत बढ़ जाती है। ऐसे मे घर की साफ-सफाई कैसे करें यह बड़ा सवाल आपके सामने आ जाता है। इसलिए आज हम आपको वह कुछ खास तरीके बताएंगे, जिससे आप घर आराम से क्लीनिंग कर सकते हैं।

1. सुबह उठते ही साफ कर ले अपना बिस्तर

Cleaning Tricks
Bedsheet Cleaning

कुछ लोगों की आदत होती है कि वह सुबह उठते ही बिस्तर को ऐसे ही छोड़ देते हैं और फिर किसी दूसरे काम में व्यस्त हो जाते हैं। आप चाहें तो सुबह उठते ही अपने बिस्तर को अच्छी तरह से साफ कर लें ताकि आपको बाद में दोबारा मेहनत ना करना पड़े। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि अगर आप अपना बेड साफ कर लेते हैं, तो बेडरूम का आधा हिस्सा तो अपने आप ही साफ हो जाता है।

 2. घर में कम सामान रखें

घर में कम सामान रखें
Cleaning Tips

हर किसी को चीजें खरीदने का शौक होता है और वह शॉपिंग करने जाते हैं तो कई अभी खरीद लेते हैं, जिससे घर में जगह ज्यादा घिर जाती है। यह तो आप सभी जानते हैं कि घर में जितना सामान होता है उतनी ज्यादा गंदगी फैलती है। इसलिए अब जब भी कोई सामान खरीदने जाए, तो खास बात का ध्यान रखें कि वह सामान घर में कम जगह ले और ज्यादा चीजों में इस्तेमाल कर पाएं।

3. डोर मेट का इस्तेमाल करें

Door Mate
Door Mate

 अगर आप डोर मेट का इस्तेमाल करते हैं तो आधी गंदगी तो घर के बाहर ही रह जाएगी। यहां तक कि डोर मेट को  महीने में सिर्फ एक बार ही धोएंगे तो भी वह अच्छे से साफ हो जाएगा। इसलिए हो सके तो घर में कम से कम 2 से 3 डोर मेट जरूर रखें। डोर मेट के इस्तेमाल करने से आपका घर साफ भी रहेगा और आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी।

4. डस्ट मोब स्लिपर पहनें

Dust Mob Slipper
Use Dust Mob Slipper

बाजार में ऐसी स्लिपर मिलती हैं जो कचरे को अपने आप साफ कर लेती हैं। अगर आपको झाड़ू लगाने में बहुत तकलीफ होती है और आपसे झुका नहीं जाता है, तो आप डस्ट मोब स्लिपर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें आपको ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ेगी और चलते-फिरते पूरे घर की आसानी से साफ सफाई हो जाएगी।

5. खाना बनाने के साथ-साथ करें सफाई

Cleaning
Cleaning with Cooking

एक खास बात का ध्यान रखिए कि जब भी आप खाना बना रहे हो उसी दौरान आप किचन की साफ सफाई कर ले। इससे आपका वक्त भी बचेगा और आपको दोबारा साफ सफाई करने के लिए उठना  भी नहीं पड़ेगा। यह ट्रिक आप जैसे आलसी लोगों के लिए काफी मददगार साबित होगी क्योंकि ऐसे कई लोग होते हैं जिन्हें एक बार से ज्यादा काम करना पसंद नहीं होता है।

6. फ्रिज लाइनर मेट यूज करें

Fridge Liner
Use Fridge Liner

 घर की साफ सफाई करते करते लोग इतने परेशान हो जाते हैं कि उन्हें फ्रिज की सफाई करने में बहुत ज्यादा जोर आता है। इसलिए आप चाहें तो फ्रिज लाइनर मैट का इस्तेमाल कर सकते हैं। जिससे आपको बार-बार फ्रिज साफ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि फ्रिज लाइनर मैट वाटर प्रूफ और ऑयल प्रूफ आते हैं, जिससे आपको उसे साफ करने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ती है।

अंजली मृणाल एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिनके पास ब्लॉग, आर्टिकल्स और समाचार लेखन में 7 वर्षों का गहरा अनुभव है। उन्होंने एमिटी यूनिवर्सिटी, राजस्थान से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। बीते 7 वर्षों में उन्होंने कई...

Leave a comment