Skin Care for New Born
Skin Care for New Born

Skin Care for New Born: पहली बार माता-पिता बनने पर जितनी खुशी होती है, उतनी ही घबराहट भी क्योंकि शिशु की त्वचा बेहद संवेदनशील होती है। इसलिए प्रोडक्ट्स खरीदते समय रखें इन बातों का ध्यान –

नवजात शिशु की त्वचा बड़ों की तुलना में अधिक पतली होती है, इसीलिए इसमें जलन, रैशेज और
सूखापन होने की अधिक संभावना होती है। इसी वजह से, बाजार में ऐसे कई बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट्स उपलब्ध हैं जो शिशु की त्वचा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। लेकिन आप अपने नवजात शिशु के लिए उन खास प्रोडक्ट्स को चुनें जो उनके नाजुक त्वचा को पहले दिन से ही सुरक्षित रखने में मदद करे। नीचे दिए गए टिप्स आपको सही बेबी स्किनकेयर प्रोडक्ट्स के चुनाव में मदद करेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि आपके बच्चे की नाजुक त्वचा मुलायम और नमीयुक्त रहे और त्वचा संबंधी समस्या से मुक्त रहे।

Skin Care for New Born-mild products
mild products

अपने नन्हे-मुन्ने के लिए ऐसा प्रोडक्ट चुनें जो हल्का और सौम्य हो ताकि उनकी नाजुक और संवेदनशील त्वचा को मिले मां जैसा स्पर्श। शिशु के लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स ऐसे होने चाहिए जिसका त्वचा पर कोई दुष्प्रभाव न हो जैसे रैशेज और रूखापन। इसे सुनिश्चित करने लिए बेबी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते समय ध्यान रखें कि वह डॉक्टर द्वारा टेस्टेड हो और उनके फॉर्मूला क्लीनिकली सिद्ध किए गए हों, हाइपोएलर्जेनिक हो, ताकि आपके बेबी की त्वचा को पहले दिन से ही सूट करे। उन प्रोडक्ट्स में कोई भी हानिकारक केमिकल्स नहीं होना चाहिए। ये सब चीजें अक्सर पैक पर ही लिखे होते हैं इसीलिए आप प्रोडक्ट्स खरीदने से पहले पैक को अच्छे से पढ़ें।

नवजात बच्चों की त्वचा संवेदनशील होती है इसलिए उनके लिए इस्तेमाल होने वाले प्रोडक्ट्स जैसे कि साबुन, शैंपू, लोशन आदि का चुनाव करते समय ध्यान रखें कि उनमें इस्तेमाल होने वाली सामग्रियां शिशु की त्वचा, बाल और आंखों के लिए सौम्य हों। विशेषकर बेबी क्लीन्जर्स में इस बात की जरूर जांच करें कि वे जंबो मोलेक्युल्स के साथ बना हो जिससे वह शिशु की संवेदनशील त्वचा को बिना नुकसान पहुंचाए सौम्य तरीके से साफ करे।
शिशु के लिए तेल और क्रीम लेने से पहले जांच लें कि वह इंडियन अकादमी ऑफ पीडियाट्रिक्स (IAP) के त्वचा संबंधी दिशानिर्देशों का अनुसरण करता हो यानी तेल में मॉइस्चराइजर के सभी गुण मौजूद हों। इन्हें बेबी की त्वचा पर सीधे इस्तेमाल करने से पहले प्रोडक्ट का अपनी त्वचा पर पैच टेस्ट करें। इन सभी बातों का ध्यान रखके आप ये सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके द्वारा चुने गए बेबी केयर प्रोडक्ट्स खास आपके नवजात शिशु के लिए बनाया गया है।

नवजात शिशु की त्वचा के लिए सभी प्राकृतिक या हर्बल चीजें सही नहीं होती हैं। बेबी केयर प्रोडक्ट्स में ऐसी सामग्रियां मौजूद होनी चाहिए जो आईएपी स्किनकेयर गाइडलाइन्स के अनुसार चुने गए हो। दिशानिर्देशों के अनुसार, जैतून का तेल और सरसों का तेल नवजात शिशु के लिए सही नहीं है क्योंकि यह शिशु की नाजुक त्वचा में जलन और रेशेज का कारण बन सकते हैं। इसलिए अच्छे से परखें कि आपके बेबी केयर प्रोडक्ट्स में केवल ऐसी सुरक्षित सामग्रियां मौजूद हों, जैसे कि नारियल का तेल, कैमोमाइल एक्सट्रैक्ट्स, ग्लिसरीन इत्यादि। यह बात ध्यान में रखना जरूरी है कि बेबी प्रोडक्ट्स में पैराबेन्स, थैलेट्स और सल्फेट्स जैसी हानिकारक सामग्रियां मौजूद ना हो।

Maintain the pH balance of delicate skin
Maintain the pH balance of delicate skin

आमतौर पर कठोर शैंपू और बेबी क्लीन्जर्स से शिशु की त्वचा का पीएच कहीं खो सकता है इसलिए जब भी आप उसके लिए कोई भी शैंपू या क्लीन्जर चुन रहे हों तो यह ध्यान रखें कि वह पीएच बैलेंस्ड फार्मूला पर आधारित हो। शिशु के त्वचा का पीएच भी तेजी से बदलता रहता है इसलिए जरूरी है कि आप कोई एक पीएच वाला प्रोडक्ट ना चुनें, बल्कि पीएच बैलेंस्ड फार्मूला चुनें। यह जांच करने के लिए आप बेबी स्किन केयर प्रोडक्ट के बारें में पढ़े और देखें कि उसमे कहीं पीएच बैलेंस्ड वॢणत हो। इससे आप यह सुनिश्चित कर पाएंगे कि आपके बच्चे की नाजुक त्वचा को जलन की संभावना कम होगी।

Protect the natural moisture of the skin
Protect the natural moisture of the skin

नवजात शिशु की त्वचा पतली होने के कारण हवा और पानी के संपर्क में आती है तो जल्दी रूखी होने लगती है। इसलिए ये जरूरी है कि प्रोडक्ट आपके बेबी की त्वचा को इस्तेमाल करने के बाद और रुखा ना बनाएं और साथ ही उसमे कुछ नमीयुक्त सामग्रियां हो जैसे ग्लिसरीन, विटामिन ई, नारियल युक्त क्लीन्जर्स इत्यादि। इससे आपके शिशु की त्वचा नहाने के बाद भी कोमल रहेगी। शिशु को नहाने के बाद मॉश्चराइज जरूर करें और ऐसा प्रोडक्ट चुनें जो लंबे समय तक उनकी त्वचा में नमी बनाए रखता है।

जॉनसन्स बेबी एक ऐसा ब्रांड है जिस पर पीढ़ियों से माताओं का भरोसा बना हुआ है। उनके प्रोडक्ट्स बहुत शोध के बाद खास शिशु की त्वचा को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं। उनके सारे प्रोडक्ट्स क्लिनिकली प्रूवेन और डॉक्टर द्वारा टेस्टेड हैं जिससे वह शिशु की नाजुक त्वचा के लिए सौम्य बन सके। उनके फॉर्मूलेशन्स आईएपी के दिशानिर्देशों के अनुसार बनाए गए हैं और उनमें सल्फेट, पैराबेन्स, थैलेट्स जैसे कोई हानिकारक सामग्रियां मौजूद नहीं हैं। जॉनसन्स बेबी के सारे प्रोडक्ट्स शिशु को पहले दिन से सुरक्षा प्रदान करने के लिए बनाये गए हैं और उनमे कैमोमाइल, नारियल और ग्लिसरीन जैसे प्राकृतिक सामग्रियां भी मौजूद हैं।
नवजात शिशु की त्वचा के लिए स्किनकेयर प्रोडक्ट्स का चुनाव करने से पहले इन सभी बातों का ध्यान रखें। आप निश्चिंत हो सकते हैं कि आपके शिशु की त्वचा सुरक्षित और मुलायम रहेगी।