इन 3 तरीकों का करें इस्तेमाल ,बच्चे थाली देख कर ख़ुशी से उछल पड़ेंगे
आप भी चाहतें हैं आपका बच्चा घर के खाने का फैन हो जाए तो छोटी उम्र से ही बच्चों में खाने से जुडी अच्छी आदतें डालें।
Healthy Food For Kids: आप बच्चे के लिए खाने में कुछ भी बनाएं और वो प्यार से बिना नखरे के खा लें ऐसा शायद ही किसी माता पिता के साथ होता होगा। बच्चों को खाना खिलाना हर माता पिता के लिए एक तरह से चैलेंज हैं। अपनी तरफ से हर पेरेंट्स चाहते हैं की उनका बच्चा अच्छे से खाना खाए। बच्चों को भरपूर पोषक तत्त्व वाली चीज़ें खिला कसी चुनौती से कम नही। अगर आप भी चाहतें हैं आपका बच्चा घर के खाने का फैन हो जाए तो छोटी उम्र से ही बच्चों में खाने से जुडी अच्छी आदतें डालें। कच्ची उम्र में डाली गयी ये आदत जीवन भर बनी रहती है। जब बच्चा घर पे बनाया खाना खाने से इंकार करे और समझाने पर भी ना माने तो उसे जंक फ़ूड का लालच देने की जगह कुछ कमाल की ट्रिक्स इस्तेमाल करें।
Also read : आप भी अपने बच्चों के साथ कर रहे हैं ऐसी बातें तो आज ही संभल जाएं
इनका इस्तेमाल करने पर ना तो बच्चा जंक फ़ूड की बात करेगा बल्कि वो आपके बनाये खाने का फैन हो जाएगा।
खाना सजा कर परोसें

बच्चा किसी तरह खाना खा ले ये सोच कर हम जल्दी जल्दी खाना थाली में लगा कर उनके सामने रख देते हैं। फिर शुरू होता हैं बच्चों के नखरों और हमारा डांटने समझाने का सिलसिला। इस तरह की बेकार बातों से बचें और बच्चे को अच्छे मूड में खाना खाने के लिए प्रेरित करें। इसके लिए सबसे आसान उपाय हैं, बच्चों को खाना सजा कर दें, जैसे दाल में क्रीम से स्माइली बना दें, पराठे या रोटी को अलग-अलग शेप में बनाएं, खाने को और सुन्दर दिखने के लिए सलाद का उसे करें, खाने की ही चीज़ों से अलग-अलग तरह के चेहरे या खिलौने जैसे सजा कर बच्चे को दें, छोटा सा टेडी बेयर बना कर उसमें ऑलिव लगा दें।
पसंद का रखें ख्याल

बच्चे से उसकी पसंद पूछिए साथ में कुछ ऑप्शंस दें और उन्हें बता कर खाना बनाएं, इस तरह बच्चा महसूस करेगा कि उसकी फ़िक्र करते हैं , उसकी पसंद का ख्याल रखते हैं बच्चे के साथ बैठ कर खाना खाएं, बच्चे हर चीज़ को एन्जॉय करना चाहते हैं। उनके लिए भोजन बोरिंग ना बने इस बात को ध्यान में रखते हुए खाने के साथ खेल को जोड़ दें, जैसे उनके हाथों को चिड़िया बना दें और खाने को घास, बच्चों से कहें उनका मुँह एक पेड़ की टहनी हैं जिस पर चिड़िया घास जमा करेगी। इस तरह के खेलों से बच्चे को व्यस्त रखें, देखते देखते भोजन की थाली खाली भी हो जायेगी और बच्चा भी खुश।
भोजन की थाली को रंग बिरंगा बनाएं

रंग बिरंगे का मतलब ये नही की फ़ूड कलर का इस्तेमाल करें, कोशिश करें प्राकर्तिक चीज़ों का इस्तेमाल करें जैसे गुलाबी और लाल रंग के लिए चुकंदर, हरे के लिए पालक मेथी या मटर, नारंगी के लिए गाजर आदि का उपयोग करें। इस तरह की थाली बच्चों को बहुत पसंद आएगी वो जरूर इसे खाना चाहेंगे, साथ में थोड़ा चाट मसाला या नींबू भी इस्तेमाल करें, खाने का स्वाद बढ़ जाएगा और बच्चा आपके खाने का फैन हो जाएगा।
