बच्चा करता है बड़ों की नकल, ऐसे सुधारें बुरी आदत: Tips for Child to Stop Mimic
Tips For child to stop mimic

बच्चों में बड़ों की नकल करने की आदत ऐसे सुधारें

बच्चे के द्वारा बड़ों की नकल करना गलत व्यवहार की निशानी होती हैI अगर इस गलत आदत को समय से ना रोका जाए तो ये बच्चे की आदत बन जाती हैI

Tips For child to stop mimic: कुछ बच्चे बड़ों की नकल करने में काफी माहिर होते हैंI उन्हें अक्सर घर के बड़ों के खाने-पीने, बोलने, उठने-बैठने की नकल करते देखा जाता हैI कभी-कभी वे पेरेंट्स से छिप कर बड़ों की नकल करते हैं, तो कभी उनके सामने ही करते हैंI भले ही आपको बच्चों की ये शरारत देखने में अच्छी लगती हो और आप देख कर खूब हंसती भी होंगी, लेकिन बच्चे के द्वारा बड़ों की नकल करना गलत व्यवहार की निशानी होती हैI अगर इस गलत आदत को समय से ना रोका जाए तो ये बच्चों की आदत में शुमार हो जाती हैI इसलिए आप इग्नोर करने की बजाए ये टिप्स अपनाकर बच्चों की इस गलत आदत को रोकेंI  

Also read: बच्चा शर्मिला है तो इन तरीक़ों से बनाएं सोशल: Tips to Make Child Social  

Tips for Child to Stop Mimic
Teach children to respect elders

आप अपने बच्चों को यह जरूर सिखाएं कि बड़ों का सम्मान कैसे किया जाता हैI उनकी कौन सी गलत आदत के कारण बड़ों के सम्मान को ठेस पहुँचती है या वे ऐसा क्या करते हैं जिससे बड़ों को दुख पहुँच सकता है और वे उनसे नाराज हो सकते हैंI जब आप बच्चों को इस तरह से समझाएंगी तो वे बड़ों की नकल करने की गलती कभी भी नहीं करेंगेI 

Scold them immediately
Scold them immediately

जब आप देखें कि आपका बच्चा घर के बड़ों की नकल कर रहा है तो हंसने के बजाए बच्चे को तुरंत डांटे कि बड़ों की इस तरह से नक़ल करना गन्दी आदत हैI खासकर बच्चे को सबके सामने डांटे ताकि उसे अच्छे से समझ आए कि उसे ऐसा नहीं करना है और वह आपसे छिप कर भी ऐसा कभी ना करेI अगर जरूरत पड़े तो बच्चे के साथ सख्ती भी दिखाएँ, लेकिन बच्चे की इस गलत आदत को बिल्कुल भी अनदेखा ना करेंI

habits of children
Keep an eye on the habits of children

आजकल अधिकांश पेरेंट्स वर्किंग होते हैं, ऐसे में वे बच्चे की हर आदत पर निगरानी नहीं रख पाते हैं, जिसकी वजह से बच्चे कब और कैसे गलत आदत सीख जाते हैं, पेरेंट्स को पता भी नहीं चलता हैI बच्चे गलत आदत तभी सीखते हैं, जब माता-पिता उन पर ध्यान नहीं देते हैं या फिर उनकी छोटी-छोटी गलतियों को अनदेखा कर देते हैंI इसलिए अच्छी परवरिश के लिए जरूरी है कि आप बच्चों की आदतों पर निगरानी रखें और जब भी आपको दिखे कि आपका बच्चा कोई गलत आदत सीख रहा है तो उसे तुरंत समझाएंI

family members
teach family members too

जब बच्चे घर के किसी सदस्य की नक़ल करते हैं तो परिवार के सदस्य देख कर काफी खुश होते हैं और बच्चे को बार-बार ऐसा करने के लिए कहते हैंI कुछ सदस्य तो नकल करने के लिए खूब शाबासी भी देते हैंI अगर आपके घर का माहौल भी कुछ इसी तरह का है तो आप परिवार के बाकी सदस्यों को भी ऐसा करने से रोकेंI आप उन्हें समझाएं कि उनका बच्चे को इस तरह से प्रोत्साहित करना गलत बात हैI ऐसा करके आप बच्चे को गलत सीखा रहे हैं, जरा सोचिये जब बच्चा सबके सामने आपकी नकल करेगा तो आपको कैसा लगेगाI 

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...