बच्चों को छुट्टियों में सिखाएं अपने बचपन के ये 5 खेल: Childhood Games
Childhood Games

इन 5 खेलों से बनायें बच्चों की छुट्टियाँ खास

आप अपने बचपन के मजेदार खेल से बच्चों की छुट्टियों को खास बना सकते हैं, जी हाँ वही खेल जिनसे आपका बचपन खास बना हैI

Childhood Games: पहले गर्मी की छुट्टियों का मतलब खूब सारी मौज-मस्ती, धमाचौकड़ी, हंसी-ठहाके, नानी के घर जाने की खुशी, भाई-बहनों के साथ तरह तरह के खेल का आनंद लेना, पेड़ पर चढ़ का आम तोड़ कर खाना, रात में लाइट कट जाने पर छत पर बैठ कर तारों को गिनना, नानी से कहानी सुनने की जिद करना हुआ करता थाI लेकिन आज बच्चों की छुट्टियाँ मोबाइल फोन में ही सिमट कर रह गई हैंI वे अपना अधिकांश समय फोन में ही बिता देते हैं, जिसका असर उनकी सेहत पर भी पड़ता है, कम उम्र में ही उनकी आँखें ख़राब हो रही हैं, शारीरिक गतिविधि नहीं होने के कारण बच्चे मोटापे का शिकार हो रहे हैंI

इसी कारण माता-पिता की जिम्मेदारी बढ़ जाती है कि वे अपने बच्चों को मोबाइल फोन से दूर रखेंI लेकिन गर्मी की छुट्टियों में ये कर पाना मातापिता के लिए थोड़ा चुनौतीभरा काम हैI इसलिए माता-पिता कोई ऐसी तरकीब निकालें, जिससे बच्चों का मनोरंजन भी हो और वे आधुनिक गैजेट्स से भी दूर रहेंI इसके लिए आप बच्चों को अपने बचपन के मजेदार खेल से उनकी छुट्टियों को खास बना सकते हैं, जी हाँ वही खेल जिनसे आपका बचपन खास बना हैI

आइए जानते हैं बचपन के 5 खेल जो आप अपने बच्चों को सीखा सकते हैं-

रस्सी कूद

बचपन में आपको भी रस्सी कूदना काफी पसंद होगाI आप अपने दोस्तों के साथ ये खेल जरूर खेलती होंगीI इस गर्मी की छुट्टी में आप अपने बच्चे को भी रस्सी कूदना सिखाएंI ये खेल आपका बच्चा अकेले भी खेल सकता है और अपने दोस्तों के साथ भीI इससे आपके बच्चे का मेटाबॉलिज्म बढ़ेगा, और आपके बच्चे को इसमें मजा भी आएगाI साथ ही आपको भी खेल-खेल में बच्चे को फिट रखने में मदद मिलेगीI

राजा मंत्री चोर सिपाही

बच्चों के साथ खेलने के लिए कई खेलों में एक खेल राजा मंत्री चोर सिपाही भी हैI जैसा कि आपको याद हो ये एक किरदार आधारित खेल हैI जिसे एक साथ चार लोग मिलकर खेल सकते हैंI  इसमें राजा, मंत्री, चोर और सिपाही इन नामों को चार चिट में लिखा जाता है और उसी के अनुसार नंबर भी दिए जाते हैंI इसमें सिपाही चिट जिस किसी के पास भी आता है उसे गेस करना होता है कि बाकि 3 सदस्यों में से कौन चोर हैI अपने बच्चों के साथ इस गर्मी की छुट्टी में ये खेल जरूर खेलें और उनके साथ खूबसूरत समय बिताएंI

चिड़िया उड़

इस मजेदार गेम से भी आप अपने बच्चों की छुट्टियों को खास बना सकती हैंI शाम के समय ताजी हवा में ये खेल बच्चों के साथ खेलेंI

म्यूजिकल चेयर

अपने बचपन में न जाने आपने ये खेल कितनी बार खेला होगा और शायद आज भी पार्टीज में जरूर खेलते होंगेI इन छुट्टियों में अपने बच्चों को भी ये खेल सिखाएंI आप इस खेल को मजेदार और बच्चों की पसंद का बनाने के लिए कुछ प्राइज भी रख सकते हैं जैसे, जो जीतेगा उसे मम्मी के हाथ का स्पेशल मैंगो शेक मिलेगा, गेम को थोड़ा ट्विस्ट करने पर बच्चे इसे खूब एन्जॉय करेंगेI

वर्ड पज़ल गेम

आप अपने बच्चे को खेल खेल में नए शब्द भी सिखाना चाहते हैं तो ये खेल सबसे अच्छा हैI यह एक अल्फाबेट वाला खेल है, जिसे दो से ज्यादा लोग खेल सकते हैंI इस खेल में अल्फाबेट से स्पेलिंग बनाई जाती है और उसी के आधार पर पॉइंट मिलते हैं, जिसने सही स्पेलिंग बनाई उसे अधिक पॉइंट मिलता है और वह खेल का विजेता होता हैI इसे खेलने से आपका बच्चा न सिर्फ नए-नए शब्द सीखेगा बल्कि बच्चे का दिमाग भी तेज होगाI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...