गर्मी की छुट्टियों में बढ़ गया है बच्चे का स्क्रिन टाइम, तो हो करें निगरानी: Child Screen Time
average screen time by age in india

Child Screen Time: आजकल बच्चों का स्क्रीन टाइम काफी ज्यादा बढ़ता जा रहा है। आज के वक्त में समर वेकेशन्स में भी बच्चे बाहर जाने और खेलने की जगह मोबाइल और लैपटॉप पर अपना ज्यादा वक्त बिताते हैं। ह्यूस्टन में बायलर कॉलेज ऑफ मेडिसिन के एक मनोचिकित्सक पेरेंट को सुझाव देते हैं कि बच्चों के लिए स्मार्टफोन और टैबलेट का उपयोग अच्छा है, लेकिन इसका अधिक उपयोग ठीक नहीं है।

मनोचिकित्सा और व्यवहार विज्ञान विभाग के एक प्रोफेसर डॉ लॉरेल विलियम्स का कहना है कि पेरेंट्स को अपने बच्चों के फोन को लेकर व्यवहार पर ध्यान देना चाहिए। अगर आपका बच्चा जरूरत से ज्यादा वक्त स्क्रीन पर बिता रहा है, तो ये चेतावनी संकेत हो सकता है।

फिजिकल एक्टिविटी में कमी

Child Screen Time
decrease in physical activity

बच्चों का स्क्रीन टाइम बढ़ने की वजह से उनकी फिजिकल एक्टिविटी कम हो जाती है। ऐसे में आपको ध्यान देने की जरूरत है। इसका असर आपके बच्चों के मेनटेल लेवल पर भी पड़ता है।

विलियम्स कहते हैं कि बच्चे का स्क्रीन पर वक्त बिताना बुरा नहीं है, लेकिन आपको उसकी स्क्रीन एक्टिविटी पर ध्यान जरूर देना चाहिए। अपने बच्चे की स्क्रीन गतिविधि को ट्रैक करना महत्वपूर्ण है।