20+ चेन्नई में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Chennai Me Ghumne ki Best Jagah

चेन्नई में घूमने के लिए 20 खूबसूरत जगहें

आइए चेन्नई शहर को और ज्यादा करीब से जानते हैं, ताकि जब आप चेन्नई घूमने आएं तो यहाँ घूमने का भरपूर आनंद ले सकेंI

Chennai Me Ghumne ki Best Jagah: तमिलनाडु राज्य की राजधानी चेन्नई शहर को पहले मद्रास के नाम से जाना जाता थाI यह शहर बंगाल की खाड़ी के कोरोमंडल तट के किनारों पर स्थित हैI चेन्नई शहर दक्षिण भारत का एक प्रमुख पर्यटन स्थल हैI चेन्नई अपनी ऊंची-ऊंची इमारतों और खूबसूरत बीच के लिए सबसे ज्यादा प्रसिद्ध हैI यहाँ के मंदिरों और चर्चों में भी पर्यटकों की काफी ज्यादा भीड़ देखने को मिलती हैI आइए चेन्नई शहर को और ज्यादा करीब से जानते हैं, ताकि जब आप चेन्नई घूमने आएं तो यहाँ घूमने का भरपूर आनंद ले सकेंI

जगहशहर से दूरी/किलोमीटर
मरीना बीच (Marina Beach) 4.8
बिरला प्लैनिटेरियम (Birla Planetarium) 10.5
सैन थोम चर्च (San Thome Church) 7.3
कपलीश्वर मंदिर (Kapaleshwer Mandir) 8.9
सेंट जॉर्ज किला (St. George Fort) 2.7
गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान (Guindy Raashtree udyaan) 10.9
सेम्मोज़ी पोंगा (Henarathgoda Botanical Garden) 3.2
कोलोमंडल आर्टिस्ट विलेज (Coromandel Artist Village) 22.9
कोवेलॉन्ग बीच (Covelong Beach) 39.1
तिरुवन्मियूर बीच (Thiruvanmiyur Beach) 16.7
मद्रास युद्ध मेमोरियल (Madras War Memorial) 15.9
स्वामी विवेकानन्द हाउस (Swami Vivekananda House) 5.5
अरिग्नार अन्ना जूलॉजिकल पार्क (arignar anna zoological park) 36.8
इलियट बीच (elliot beach) 14.5
मयलापुर (Mylapore) 8.3
रोयापुरम फिशिंग हार्बर (Royapuram Fishing Harbor) 7.9
पार्थसारथी मंदिर (Parthasarathy Temple) 5.5
वल्लुवर कोट्टम (Valluvar Kottam) 6.2
सरकारी संग्रहालय (Government Museum) 3.3
ब्रिजी बीच (Brizy Beach) 16.7
20+ चेन्नई में घूमने के लिए बेहतरीन स्थान और प्रमुख दर्शनीय स्थल
Chennai Me Ghumne ki Best Jagah
Marina Beach

चेन्नई का मरीना बीच भारत के सबसे बड़े बीचों में से एक माना जाता हैI यह बीच सेंट जॉर्ज किले से लेकर बेसंत नगर तक फैला हुआ हैI इस बीच की सबसे खास बात यह है कि इसके किनारों पर ताड़ के पेड़ लगे हुए हैं, जो इस जगह की खूबसूरती को बढ़ाने का काम करते हैंI यहाँ आप स्वादिष्ट सी-फूड का आनंद लेते हुए ढलते सूरज को देख सकते हैंI

मरीना बीच पर घूमने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI आप यहाँ निशुल्क बड़े आराम से घूम सकते हैंI

Birla Planetarium
Birla Planetarium

बच्चों और युवाओं के मन में विज्ञान के प्रति रुचि व जागरूकता पैदा करने के लिए इस जगह का निर्माण किया गया हैI यहाँ खगोल विद्या पर आधारित ऑडियो व वीडियो चलते रहते है जो पर्यटकों को बहुत लुभावने लगते हैंI इसके अलावा इस प्लैनिटेरियम में सौर्यमंडल, मौसम में बदलाव, सितारों का चक्र आदि विषयों पर शो का भी आयोजन किया जाता हैI

यहाँ साइंस सेंटर में प्रवेश करने के लिए बच्चों के लिए 15 रूपए और वयस्कों के लिए 30 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI अगर आप यहाँ होने वाले शो का आनंद लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको अलग से भुगतान करना होगाI

San Thome Church
San Thome Church

सैन थोम चर्च सफ़ेद रंग का हैI यह चर्च न सिर्फ धार्मिक प्रवृत्ति के लोगों के बीच प्रसिद्ध है बल्कि इसकी खूबसूरती देखने के लिए भी पर्यटक यहाँ आना पसंद करते हैंI इस चर्च के अन्दर सैंट थॉमस की बहुत ही सुन्दर मूर्ति स्थापित है जिसे देखकर मूर्ति के वास्तविक होने का प्रमाण मिलता हैI

यहाँ आने पर आपको कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह चर्च सुबह 6 बजे से रात के 9 बजे तक खुला रहता हैI

Kapaleshwer Mandir
Kapaleshwer Mandir

कपलीश्वर मंदिर अपनी मनमोहक द्रविड़ वास्तुकला से बनाई गई हैI यह मंदिर पूरे चेन्नई में सबसे ज्यादा मशहूर मंदिर हैI इस मंदिर की सबसे बड़ी ख़ासियत यह है कि मंदिर में भगवान शिव व करपगंबल की मूर्ति हैI मार्च व अप्रैल के महीने में यहाँ त्योहार मनाया जाता है, जिसमें शामिल होने के लिए हज़ारों श्रद्धालु यहाँ आते हैंI

इस मंदिर में दर्शन करने के लिए कभी भी कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI

St. George Fort
St. George Fort

चेन्नई में घूमने के लिए सेंट जॉर्ज किला एक लोकप्रिय दर्शनीय स्थल हैI यहाँ आपको रंग-बिरंगी चित्र कला, सिक्के, चाँदी से बनी वस्तुएं, दस्तावेज़ आदि को करीब से देखने का मौका मिलेगाI आप यहाँ शुक्रवार के दिन को छोड़कर बाकि सभी दिन आ सकते हैंI यह किला शुक्रवार को बंद रहता हैI

यह किला सुबह 9 से शाम के 5 बजे तक खुला रहता हैI यहाँ भारतीय पर्यटकों को 15 रूपए और विदेशी पर्यटकों को 200 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Guindy Raashtree udyaan
Guindy Raashtree udyaan

चेन्नई में गुइंडी राष्ट्रीय उद्यान एक रोचक स्थान हैI यहाँ पेड़-पौधों की 350 से भी अधिक प्रजातियाँ मौजूद हैं जो वातावरण को हरियाली की चादर ओढ़ाते हैंI यहाँ मकड़ी व तितलियों की 60 से भी अधिक प्रजातियाँ मौजूद हैंI जब आप चेन्नई घूमने जाएँ तो यहाँ जरूर जाएँI

यहाँ बड़ों के लिए 10 रूपए और 10 साल के ऊपर के बच्चों के लिए 5 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

Henarathgoda Botanical Garden
Henarathgoda Botanical Garden

सेम्मोज़ी पोंगा गार्डन एक बोटैनिकल गार्डन है, जो लगभग 20 एकड़ की ज़मीन पर फैला हुआ है I यहाँ विभिन्न प्रकार के वनस्पति मौजूद हैं, जिसे देखकर आप मंत्रमुग्ध हो जाएँगेI इस पार्क की खास बात यह है कि इस पार्क को थीम के अनुसार रॉक गार्डन, बटरफ्लाई गार्डन, फर्न गार्डन, संकन गार्डन आदि में बाँटा गया हैI

यहाँ अंदर प्रवेश करने के लिए आपको 60 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

Coromandel Artist Village
Coromandel Artist Village

कोलोमंडल आर्टिस्ट विलेज में कलाकारों को अपनी कला का प्रदर्शन करने का मौका मिलता हैI चित्रकार व मूर्तिकार यहाँ अपनी कला के द्वारा पर्यटकों का ध्यान आकर्षित करते हैंI यहाँ की सँजी-सँवरी इंटीरियर, आर्ट गैलरी आदि मनमोहने वाली हैंI कला में रुचि रखने वाले लोगों को यह जगह मंत्रमुग्ध कर देने वाली हैI

कोलोमंडल आर्टिस्ट विलेज के अन्दर प्रवेश करने के लिए बच्चों के लिए 10 रूपए और बड़ों के लिए 30 रूपए प्रवेश शुल्क रखा गया हैI

Covelong Beach
Covelong Beach

कोवेलॉन्ग बीच, कोवेलोंग गांव के पास कोरोमंडल के तट पर स्थित हैI यह बीच चेन्नई के सबसे खूबसूरत समुद्र तटों में से एक हैI कोवलॉन्ग बीच की सुंदरता काफी ज्यादा मनोरम है, यहाँ लोग घूमने और पिकनिक मनाने के लिए आना पसंद करते हैंI यहाँ पर्यटक तैराकी और विंडसर्फिंग जैसी बहुत सारी जल गतिविधियों का भी आनंद ले सकते हैंI

इस बीच को देखने के लिए आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

Thiruvanmiyur Beach
Thiruvanmiyur Beach

चेन्नई में स्थित तिरुवन्मियूर बीच अन्य सभी बीचों की तुलना में काफी अलग हैI यहाँ से सूर्योदय और सूर्यास्त का अद्भुत दृश्य नज़र आता हैI प्रकृति प्रेमियों को यह नज़ारा बहुत पसंद आता है, क्योंकि यहाँ का वातावरण काफी ज्यादा शांत और शांतिपूर्ण रहता हैI

इस बीच पर घूमने के लिए आप कभी भी जा सकते हैं और यहाँ आपको कोई प्रवेश शुल्क भी नहीं देना पड़ता हैI

Madras War Memorial
Madras War Memorial

मद्रास युद्ध मेमोरियल द्वितीय विश्व युद्ध के शहीदों की याद में बनाया गया हैI यह चेन्नई में सबसे ज्यादा देखी जाने वाली जगहों में से एक है जहाँ पर्यटक घूमने जाना पसंद करते हैंI यहाँ आप द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बलिदान देने वाले पुरुषों के विवरण के साथ सफेद पत्थरों से खूबसूरती से नक्काशी की गई संरचनाएं भी देख सकते हैंI

यहाँ पर्यटकों से कोई प्रवेश शुल्क नहीं लिया जाता हैI यह सुबह 8 बजे से शाम के 6 बजे तक खुला रहता हैI

Swami Vivekananda House
Swami Vivekananda House

यह वही स्थान है जहाँ स्वामी विवेकानन्द ने पश्चिम से लौटने के बाद अपने जीवन के कुछ दिन बिताए थेI जब आप यहाँ की गैलरी, ध्यान कक्ष और विवेकानन्द पार्क को देखेंगे तो आपको इस ऐतिहासिक जगह की आत्मा में सकारात्मकता का एहसास होगाI

यहाँ घूमने आने पर आपको प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI यहाँ बड़ों को 20 रूपए और बच्चों के लिए 10 रूपए का प्रवेश टिकट लगता हैI

zoological park
arignar anna zoological park

चेन्नई का यह पार्क अनोखा पार्क है, यह शहर से लगभग 32 किलोमीटर की दूरी पर स्थित हैI यह 500 से भी अधिक दुर्लभ प्रजातियों का घर है, जो अधिकतर लुप्तप्राय हैंI यहाँ आप चिड़ियाघर देखने के साथ-साथ लायन सफारी और हाथी सफारी जैसी विभिन्न सफ़ारियों का भी आनंद ले सकते हैंI इसके अलावा यहाँ आप एक्वेरियम, मगरमच्छ घर, तितली घर और उभयचर घर भी देख सकते हैंI

यहाँ वयस्कों के लिए 200 रूपए और 12 साल से ऊपर के बच्चों के लिए 50 रूपए प्रवेश शुल्क का भुगतान करना पड़ता हैI

elliot beach
elliot beach

चेन्नई का इलियट बीच बसंत नगर में हैI चेन्नई में युवाओं के घूमने के लिए यह बीच सबसे अच्छी जगहों में से एक हैI इस बीच का नाम एडवर्ड इलियट (जो ब्रिटिश समय के दौरान मद्रास के मुख्य मजिस्ट्रेट और पुलिस अधीक्षक थे) के नाम पर रखा गया है और यह बीच मरीना बीच तट का अंतिम बिंदु भी हैI

इस बीच पर घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना पड़ता हैI यह बीच घूमने वालों के लिए बिलकुल निशुल्क हैI

Mylapore
Mylapore

मयलापुर सभी पर्यटकों के घूमने के लिए एक उपयुक्त जगह हैI यह स्थान घूमने के लिए धार्मिक स्थानों से लेकर स्वादिष्ट भोजन के लिए भी मशहूर हैI यही पर कपालेश्वर मंदिर और रामकृष्णन मठ स्थित है और यही कारण है कि यह चेन्नई में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह हैI

यह स्थान सभी पर्यटकों के घूमने के लिए बिलकुल निशुल्क है, यहाँ कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता हैI

Royapuram Fishing Harbor
Royapuram Fishing Harbor

रोयापुरम फिशिंग हार्बर उन पर्यटकों के लिए सबसे अच्छी जगह है, जिन्हें तस्वीरें खींचने का शौक हैI रोयापुरम फिशिंग हारबर मछली पकड़ने का बंदरगाह हैI यहाँ आप मछुआरों को मछलियाँ पकड़ते हुए और बहुत सारी नावें देख सकते हैंI

यहाँ आने पर आपको कोई प्रवेश शुल्क का भुगतान नहीं करना होगा, यह स्थान बिलकुल निशुल्क हैI

Parthasarathy Temple
Parthasarathy Temple

पार्थसारथी मंदिर चेन्नई में घूमने के लिए सबसे अच्छे धार्मिक स्थानों में से एक है, क्योंकि यह मंदिर 8वीं शताब्दी का हैI यह मंदिर भगवान विष्णु को समर्पित हैI इस मंदिर में गजेंद्र वरदराज, नरसिम्हा, रंगनाथ, राम और कृष्ण के प्रतीक बने हुए हैंI

इस मंदिर में भक्तों को दर्शन के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह मंदिर सुबह 5:30 बजे से दिन के 12 बजे तक फिर शाम में 4 से रात के 9 बजे तक दर्शन के लिए खुला रहता हैI

Valluvar Kottam
Valluvar Kottam

चेन्नई में वल्लुवर कोट्टम एक प्रभावशाली स्मारक है और यह स्मारक वल्लुवर को समर्पित हैI इस स्मारक का उद्घाटन 1976 में किया गया था और तब से अब तक यह स्मारक चेन्नई के प्रमुख पर्यटक आकर्षणों में से एक बना हुआ हैI यह स्मारक एक रथ के आकार का है और सभागार भारत के सबसे बड़े सभागारों में से भी एक हैI

इस स्मारक को देखने के लिए पर्यटकों को कोई प्रवेश शुल्क नहीं देना पड़ता हैI यह स्थान सुबह 8.30 बजे शाम 5.30 बजे तक प्रवेश के लिए खुला रहता हैI

Government Museum
Government Museum

चेन्नई का सरकारी संग्रहालय मानव इतिहास और संस्कृति का एक बहुत बड़ा संग्रहालय हैI इस संग्रहालय में पूरे भारत की कई दुर्लभ कलाकृतियाँ रखी गई हैंI इस संग्रहालय का निर्माण 1851 में किया गया था और यह भारत का दूसरा सबसे पुराना और दुनिया का दसवां सबसे पुराना संग्रहालय हैI

इस संग्रहालय में वयस्कों के लिए 15 रूपए और बच्चों के लिए 10 रूपए का प्रवेश शुल्क लगता हैI अगर स्कूल के बच्चे ग्रुप में आते हैं तो उन्हें 5 रूपए का प्रवेश शुल्क देना पड़ता हैI

Brizy Beach
Brizy Beach

चेन्नई का ब्रिज़ी बीच शहर से लगभग 9 किलोमीटर की दूरी पर वाल्मिकी नगर क्षेत्र में स्थित हैI इस बीच पर काफी शांतिपूर्ण माहौल रहता हैI यह बीच सूर्योदय के खूबसूरत दृश्य और पास के रेस्तरां व कैफे में परोसे जाने वाले स्वादिष्ट नाश्ते के लिए भी प्रसिद्ध हैI

इस बीच पर घूमने के लिए कोई प्रवेश शुल्क नहीं लगता है, इसलिए यहाँ आने वाले किसी भी पर्यटक को भुगतान नहीं करना पड़ता हैI

चेन्नई घूमने जाने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी सुखद होता है, जिससे आप चेन्नई में घूमने का भरपूर आनंद ले सकते हैंI अगर आप यहाँ गर्मी के मौसम में घूमने के लिए जाएँगे तो आपको घूमने में बहुत ज्यादा परेशानी होगी, क्योंकि यहाँ बहुत ज्यादा गर्मी पड़ती हैI

रेलमार्ग से– अगर आप रेलमार्ग से चेन्नई पहुंचना चाहते हैं तो चेन्नई जाने के लिए रेलवे मार्ग काफी सस्ता और सुलभ तरीका हैI चेन्नई सेंट्रल और चेन्नई एगमोर यहाँ का मुख्य रेलवे स्टेशन है, जहाँ के लिए भारत के विभिन्न शहरों से आसानी से ट्रेनें मिल जाती हैंI

हवाईमार्ग से– हवाईमार्ग से चेन्नई बड़े आराम से पहुंचा जा सकता हैI चेन्नई में घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों ही हवाई अड्डा मौजूद हैI यहाँ का हवाई अड्डा चेन्नई शहर से लगभग 7 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है और यहाँ के लिए भारत के सभी बड़े शहरों से फ्लाइट्स उपलब्ध हैंI

सड़कमार्ग से– यदि आप सड़क मार्ग के जरिए चेन्नई जाना चाहते हैं तो यहाँ सड़क मार्ग की भी अच्छी व्यवस्था हैI आप अपनी गाड़ी या फिर राज्य परिवहन बसों से यहाँ आसानी से पहुँच सकते हैंI

हिल्टन चेन्नई

124, 1, 100 फीट रोड, पूमगल नगर, गिंडी, चेन्नई, तमिलनाडु

हयात रिजेंसी

365, अन्ना सलाई, रोस्ट्रेवर गार्डन, तेनाम्पेट, चेन्नई, तमिलनाडु

लीला पैलेस चेन्नई

अडयार सी फेस, लीला पैलेस रोड, एमआरसी नगर, राजा अन्नामलाई पुरम, चेन्नई, तमिलनाडु

FAQ | चेन्नई में पर्यटन स्थलों के बारे में अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

चेन्नई घूमने में कितना दिन लगता है?

चेन्नई आप 3 से 4 दिन में बड़े आराम से घूम सकते हैंI

चेन्नई घूमने के लिए कितना पैसा चाहिए?

अगर आप बजट बना कर घूमते हैं तो आप 10,000 रूपए में चेन्नई अच्छे से घूम सकते हैंI

चेन्नई घूमने के लिए सबसे अच्छा समय कौन सा है?

चेन्नई घूमने का सबसे अच्छा समय अक्टूबर से लेकर फरवरी के बीच का महीना होता हैI इस समय यहाँ का मौसम काफी ज्यादा अच्छा होता है, जिससे आपको घूमने में किसी तरह की कोई परेशानी नहीं होती हैI

मुझे चेन्नई में कहाँ रहना चाहिए?

चेन्नई में रहने के लिए के लिए आपको कई सस्ते और महंगे होटल आराम से मिल जाएँगेI आप अपने बजट व पसंद के अनुसार इन होटल का चुनाव कर सकते हैंI

रात के समय चेन्नई में घूमने के लिए कौन सी जगह हैं?

चेन्नई में कई बीच हैं, आप रात के समय इन बीच पर घूमने के लिए जा सकते हैंI

हम रात में चेन्नई में क्या कर सकते हैं?

चेन्नई में आप रात में यहाँ के बीच पर जा सकते हैं, साथ ही रात में आप चेन्नई के प्रसिद्ध व्यंजनों का भी लुफ्त उठा सकते हैंI

ए अंकिता को मीडिया इंडस्ट्री में 9 वर्षों का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और खास तौर पर लाइफस्टाइल और एंटरटेनमेंट बीट में रुचि रखती हैं। लेखन के अलावा वेब सीरीज़ देखना, घूमना, संगीत सुनना और फोटोग्राफी...