Budh Vakri Vastu: ज्योतिष शास्त्र में ग्रहों की दिशा और दशा समय के साथ बदलती रहती है, जिसका राशियों पर असर पड़ता है। प्रत्येक ग्रह एक निश्चित अवधि के बाद वक्री में प्रवेश कर जाते हैं। इसी कड़ी में 24 अगस्त 2023 को बुध वक्री हो रहे हैं। बुध को बुद्धि का कारक माना जाता है। बुध के वक्री होने का कुछ राशियों पर सकारात्मक और कुछ राशियों पर नकारात्मक असर होने वाला है। सकारात्मक प्रभाव वाली राशियों के जातक को भाग्य का साथ मिलेगा, वहीं नकारात्मक राशियों वाले जातकों को निराशा मिलेगी। बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है, ऐसे में जिन जातकों की कुंडली में बुध उच्च स्थान पर विराजित होता है उन्हें बुद्धि और ज्ञान के क्षेत्र में सफलता प्रदान होती है।
इन राशियों पर रहेगा सकारात्मक असर

कन्या राशि
बुध का अस्त अवस्था में वक्री होने का कन्या राशि के जातकों पर सकारात्मक असर होगा। भाग्य का साथ मिलने पर नौकरी और उन्नति में बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्त्रोत खुलने के साथ व्यापर वर्ग के जातकों को लाभ प्राप्त होगा। हालांकि भौतिक सुख की प्राप्ति के लिए धन खर्च होगा।
वृश्चिक राशि
इन जातकों के लिए बुध वक्री लाभदायक रहेगा। वृश्चिक राशि वाले जातकों को भाग्य का साथ मिलेगा। नौकरी और व्यापर के क्षेत्र में सफलता हाथ लगेगी। आर्थिक समस्या का सामना कर रहे जातकों की समस्या का निदान होगा। आत्मविश्वास में बढ़ोतरी और व्यापर में उन्नति के लिए नए अवसर प्रदान होंगे।
मिथुन राशि
मिथुन राशि के जातक अपनी बुद्धि के बल पर आय के नए स्त्रोत प्राप्त करेंगे। क्रोध की तीव्रता में कमी आएगी, साथ ही पारिवारिक सुख-शांति से मन खुश रहेगा। मित्र के सहयोग से व्यापर में उन्नति मिलेगी। कार्य में सफलता हासिल होगी। रुका हुआ धन प्राप्त होने की सम्भावना है।
इन राशियों पर रहेगा नकारात्मक असर

मेष राशि
मेष राशि वाले जातकों पर वक्री बुध का नकारात्मक असर रहेगा। वक्री में प्रवेश करते ही बुध इन जातकों की राह में समस्या पैदा कर सकते हैं। इन जातकों के आत्मविश्वास में कमी आएगी और आर्थिक समस्या मुश्किलें खड़ी कर सकती सकती है।
वृषभ राशि
इस राशि के जातकों को अपने काम में असफलता हाथ लगेगी। सेहत के खराब होने की आशंका बनी रहेगी। आर्थिक समस्यों के साथ पारिवारिक कलह से मन विचलित रहेगा। कार्यस्थल पर मनमुटाव हो सकता है।
सिंह राशि
सिंह राशि वाले जातकों को आर्थिक क्षेत्र में सावधानियां बरतने की जरूरत है। दोस्त और पारिवारिक रिश्तों में मनमुटाव हो सकता है। खर्च पर संयम बरतें नहीं तो आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।