इन राशियों के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, होता है आर्थिक नुकसान: Black Thread Vastu
Black Thread Vastu

Black Thread Vastu: अक्सर आपने देखा होगा कि कई लोग अपने हाथ या पैर पर काला धागा बांधे हुए रहते हैं। अधिकतर छोटे बच्चों बच्चों के हाथ और पैरों में काला धागा बांधने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। लेकिन, क्या आपने सोचा है कि काला धागा बांधने के पीछे क्या मान्यताएं हैं। इसके लाभ क्या है।

पंडित इंद्रमणि घनस्याल बताते हैं कि काला धागा बांधने के पीछे धार्मिक कारण है। धर्म शास्त्रों में इसका महत्व बताया गया है। यूं तो काला धागा बांधने के कई लाभ शास्त्रों में बताए गए हैं, लेकिन इसे बांधने के नियम कायदे भी साथ साथ बताए गए हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काला धागा राशियों के अनुसार ही बांधना फलदायी होता है। अन्यथा इसका प्रभाव विपरीत भी हो सकता है। आज हम आपको बताएंगे काला धागा बांधने के लाभ और किस राशि के जातकों को काला धागा बांधना शुभ नहीं माना जाता है।

काला धागा बांधने के लाभ

Black Thread Vastu
Black Thread Benefits

ज्योतिष व वास्तु शास्त्र में काले धागे का महत्व बताया गया है। अक्सर लोग कलाई या पैर में काला धागा बांधते हैं। मान्यता है कि काला धागा बुरी नजर से बचाता है और नकारात्मकता को दूर करता है। शुभ दिन पर काला धागा बांधने से व्यक्ति के जीवन सुख संपदा बनी रहती है और तरक्की मिलती है। काले धागे को सकारात्मक ऊर्जा से भी जोड़ देखा जाता है। काले धागे से बुरी शक्तियों का नाश होता है, जिससे जीवन में सुख—समृद्धि बनी रहती है और रोग दोष दूर होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 12 राशियों में से दो राशियों के लोगों को काला धागा बांधना शुभ नहीं होता है। आइये जानते हैं।

इन राशियों के जातक नहीं बांधें काला धागा

Black Thread
Black Thread Vastu for Zodiac Sign

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि का स्वामी मंगल होता है। मंगलदेव को काला रंग पसंद नहीं है। ऐसे में मेष राशि के लोगों को काले रंग के टीके व धागे से बचना चाहिए। इससे उनके जीवन में परेशानियां आने लगती हैं और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ता है। वहीं, वृश्चिक राशि के जातकों को भी काला धागा बांधना शुभ नहीं होता है। क्योंकि, इस राशि का स्वामी भी मंगल होता है। ऐसे में अगर काला धागा बांधते हैं तो इससे जीवन में कष्ट पीड़ा आने लगती है। काला धागा बांधने से मेष व वृश्चिक राशि के लोगों के जीवन में मंगल का शुभ प्रभाव खत्म हो जाता है। जिससे उनके जीवन में दरिद्रता, आर्थिक संकट और तनाव जैसी समस्याएं होने लगती हैं।

किस दिन बांधना चाहिए काला धागा

Kala Dhaga Bandhne Ke Fayde
इन राशियों के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, होता है आर्थिक नुकसान: Black Thread Vastu 5

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, काले धागे को विशेष दिन बांधने से इसका शुभ फल प्राप्त होता है। शास्त्रों में बताया गया है कि मंगलवार और शनिवार का दिन काले धागे को बांधने के लिए सबसे शुभ दिन होता है। मान्यता है कि मंगलवार को काला धागा बांधने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है। इसे दाहिने हाथ व पैर पर बांधना उत्तम होता है।

यह भी पढ़ेंः तेज पत्ते के इन टोटकों से नष्ट करें दुख-दर्द, मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न: Tej Patta Vastu